UP Board Class 8 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

UP Board Class 8 Home Craft Model Paper are part of UP Board Class 8 Model Papers. Here we have given UP Board Class 8 Home Craft Model Paper.

Board UP Board
Class Class 8
Subject Home Craft
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 8 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-8
विषय-गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पोलियो ड्रॉप बच्चे को कितने वर्ष तक पिलानी चाहिए?
उत्तर:
5 वर्ष तक।

प्रश्न 2.
बी.सी.जी, का टीका कौन से रोग से बचाव के लिए लगवाया जाता है?
उत्तर:
तपेदिक से बचाव के लिए।

प्रश्न 3.
प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
क्वाशरकोर।

प्रश्न 4.
सूखा रोग किन तत्वों की कमी के कारण होता है?
उत्तर:
कैल्शियम एवं फास्फोरस की कमी के कारण।

प्रश्न 5.
खसरे का टीका बच्चे को कितने माह से पूर्व लगवाना चाहिए?
उत्तर:
9 माह से पूर्व।

प्रश्न 6.
बिना मौसम के फल एवं सब्जियाँ हमें किस विधि से उपलब्ध हो सकते हैं?
उत्तर:
निर्जलीकरण विधि से।

प्रश्न 7.
मुरब्बा, जैम एवं जैली किस विधि द्वारा सुरक्षित रखते हैं?
उत्तर:
परिरक्षण विधि द्वारा।

प्रश्न 8.
मलेरिया रोग कौन-से मच्छर के काटने से होता है?
उत्तर:
मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से।

प्रश्न 9.
क्यूलेक्स जाति के मच्छर के काटने से कौन-सा रोग होता है?
उत्तर:
फाइलेरिया रोग।

प्रश्न 10.
निमोनिया रोग को और किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
फेफड़े की सूजन।

प्रश्न 11.
अच्छा स्वास्थ्य कैसे परिवार की नींव है?
उत्तर:
सुखी परिवार की।

प्रश्न 12.
अनाज भण्डारण की सबसे अच्छी एवं सुरक्षित विधि कौन-सी है?’
उत्तर:
फ्यूमीगेशन विधि।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
माँ का प्रारम्भिक दूध बच्चे के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
माँ के प्रारम्भिक दूध (कोलेस्ट्रम) में प्रतिरोधी क्षमता पाई जाती है, इसलिए यह बच्चे के लिए बहुत आवश्यक है।

प्रश्न 14.
हड्डियों व वाँतों के निर्माण में कौन से खनिज लवण सहायक होते हैं?
उत्तर:
हड्डियों व दाँतों के निर्माण में कैल्शियम और फॉस्फोरस खनिज लवण सहायक होते हैं।

प्रश्न 15.
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हमें समय-समय पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवानी चाहिए तथा इसके टीके लगवाने चाहिए।

प्रश्न 16.
वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण क्यों आवश्यक है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
खाद्य पदार्थों के संरक्षण के कारण एवं महत्त्व लिखिए।

प्रश्न 18.
निर्जलीकरण किसे कहते हैं? लक्षण एवं उपचार लिखिए।

प्रश्न 19.
कपड़े पर ड्राफ्टिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अर्द्धवार्षिक-परीक्षा
कक्षा-8
विषय-गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लेड क्रोमेट क्या है?
उत्तर:
यह सीसे का यौगिक है, जिसे हल्दी में मिलाते हैं।

प्रश्न 2.
पच्चड़ी टूट क्या है?
उत्तर:
इसमें हड्डी के सिरे एक दूसरे में घुस जाते हैं।

प्रश्न 3.
लू से बचने के कोई दो उपाय लिखिए।
उत्तर:

  1. आम का पन्ना पीएँ।
  2. खाने में कच्ची प्याज़ का प्रयोग करें।

प्रश्न 4.
वस्त्र मुख्यतः कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
वस्त्र मुख्यत: तीन प्रकार के होते हैं-

  1. सूती
  2. रेशमी
  3. ऊनी

प्रश्न 5.
लाल रंग का विरोधी रंग कौन-सा है?
उत्तर:
हरा।

प्रश्न 6.
प्राकृतिक रंग कौन-कौन से होते हैं?
उत्तर:
लाल, नीला, पीला।

प्रश्न 7.
पीले का विरोधी रंग कौन सा है?
उत्तर:
नीला।

प्रश्न 8.
बैंगनी, हरा और नारंगी रंग जो मुख्य रंगों के मिलाने से बनते हैं, क्या कहलाते हैं? .
उत्तर:
द्वितीय रंग अथवा गौण रंग।

प्रश्न 9.
काला और सफेद रंग मिलाकर कौन से रंग के कई शेड्स बनते हैं?
उत्तर:
स्लेटी रंग के।

प्रश्न 10.
रेशम के तन्तु किससे प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
रेशम के तन्तु रेशम के कीड़े के कोकून से प्राप्त होते हैं।

प्रश्न 11.
मुनाफाखोर व्यापारी मिलावट कब करते हैं?
उत्तर:
जब बाजार में भोज्य पदार्थ कम मात्रा में उपलब्ध हों।

प्रश्न 12.
दूध विक्रेता दूध में क्या मिला वेता है?
उत्तर:
पानी, अरारोट अथवा कृत्रिम दूध।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
शैडो वर्क की कढाई किन वस्त्रों में अच्छी बनती है?
उत्तर:
शैडो वर्क की कढाई महीन वस्त्र वायल, जॉरजेट, आरगंडी आदि में ही अच्छी लगती है।

प्रश्न 14.
स्वरयन्त्र की सूजन में क्या उपचार करते हैं?
उत्तर:
उपचार

  1. रोगी के बिस्तर को गर्म रखाना चाहिए।
  2. रोगी को गर्म पानी में एक चुटकी नमक डालकर गरारा करना चाहिए।
  3. रोगी को सादा व हल्का भोजन दिया जाना चाहिए।

प्रश्न 15.
लू लग जाने पर क्या उपचार करना चाहिए?

प्रश्न 16.
घर पर सिलाई करने के कोई दो लाभ लिखिए।
उत्तर:

  1. नाप के अनुसार सिलाई।
  2. बचे हुए कपड़े का सदुपयोग।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
मस्तिष्क ज्वर के कारण एवं लक्षण लिखिए।

प्रश्न 18.
मिलावटी वस्तुओं से बचाव के लिए आप क्या करेंगे? वर्णन करें।

प्रश्न 19.
वृद्धि निगरानी से क्या तात्पर्य है? इसका क्या महत्व है?

वार्षिक-परीक्षा
कक्षा-8
विषय-गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पूरी को प्लेट में रखने से पहले प्लेट में कागज क्यों बिछा लेते हैं?
उत्तर:
ताकि पूरी में लगा घी कागज द्वारा सोख लिया जाए।

प्रश्न 2.
चाशनी में केवड़ा व गुलाब जल क्यों डाला जाता है?
उत्तर:
खुशबू के लिए।

प्रश्न 3.
लौकी की बरफी के लिए कितने तार की चाशनी बनाते हैं?
उत्तर:
तीन तार की।

प्रश्न 4.
द्वीड क्या है?
उत्तर:
द्वीड मोटे गर्म धागों का बना हुआ ऊनी वस्त्र है।

प्रश्न 5.
हाथ से वस्त्र सिलने से क्या लाभ है?
उत्तर:
हाथ से वस्त्र सिलने पर पैसों की बचत होती है।

प्रश्न 6.
मशीन में तेल डालते समय क्या करना चाहिए?
उत्तर:
नीडल बार को ऊँचा कर लेना चाहिए।

प्रश्न 7.
दुसूती कपड़े पर कौन-सी कढ़ाई सरलता से हो जाती है?
उत्तर:
क्रॉस स्टिच।

प्रश्न 8.
कच्ची टूट क्या होती है?
उत्तर:
इस प्रकार की टूट में हड्डियाँ टूटती नहीं लचके जाती हैं।

प्रश्न 9.
निर्जलीकरण क्या है?
उत्तर:
शरीर में पानी की कमी होना निर्जलीकरण कहलाता है।

प्रश्न 10.
यदि कपड़े में सिकुड़ने का भय हो तो क्या करना चाहिए?
उत्तर:
कपड़े को काटने से दो घंटे पूर्व पानी में भिगोकर सुखा देना चाहिए।

प्रश्न 11.
पैंट एवं नेकर बनाने के लिए कौन-सा कपड़ा इस्तेमाल करना चाहिए?
उत्तर:
जीन्स का।

प्रश्न 12.
कोट एवं सूट बनाने के लिए कौन-सा कपड़ा प्रयोग करते हैं?
उत्तर:
सर्ज।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पूरी फुलाने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
पूरी फुलाने के लिए उसे एक तरफ से सेंकने के बाद पलटकर कुछ दबाते हैं।

प्रश्न 14.
उड़द की दाल की कचौड़ी के लिए भरावन तैयार करने की विधि लिखिए।
उत्तर:
पाँच-छह घंटे भीगी हुई दाल को महीन पीस कर उसमें हींग, धनिया, सौंफ, लाल मिर्च, नमक एवं हरी धनिया मिलाकर भरावन तैयार करते हैं।

प्रश्न 15.
हलवे का कैसे पता लगाएँगे कि वह बन गया है?
उत्तर:
जब हलवा कड़ाही से चिपकना बन्द हो जाए तो समझ लेना चाहिए कि हलवा तैयार है।

प्रश्न 16.
खीर में चीनी कब डालनी चाहिए?
उत्तर:
खीर पक जाने के बाद अन्त में चीनी डालनी चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
गुलाबजामुन बनाने की विधि लिखिए।

प्रश्न 18.
गृह सज्जा के लिए उपयुक्त साधन क्या हैं? घर सजाने में इनकी क्या भूमिका है?

प्रश्न 19.
मृदु एवं कठोर जल में क्या अन्तर है? कठोर जल को मृदु कैसे बनाया जा सकता है?

We hope the UP Board Class 8 Home Craft Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 8 Home Craft Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top