UP Board Class 7 Science Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Science Model Paper.
Board | UP Board |
Class | Class 7 |
Subject | Science |
Model Paper | Paper 1 |
Category | UP Board Model Papers |
UP Board Class 7 Science Model Paper विज्ञान : आओ समझें विज्ञान
सत्र-परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-7
विषय-विज्ञान
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
मस्तिष्क की जाँच करने की मशीन का क्या नाम है?
उत्तर:
मस्तिष्क की जाँच करने की शीन का नाम स्कैनर है।
प्रश्न 2.
कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का सूत्र क्या है?
उत्तर:
कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड का सूत्र Ca(OH)2 है।
प्रश्न 3.
एक यौगिक का सूत्र NaOH है। इसमें कौन-कौन से तत्व संयोजित हैं?
उत्तर:
NaOH में सोडियम, ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन तत्व संयोजित हैं।
प्रश्न 4.
बर्फ का ताप कितना होता है?
उत्तर:
बर्फ का ताप 0°C होता है।
प्रश्न 5.
नींबू में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर:
साइट्रिक अम्ल।
प्रश्न 6.
तत्व किसे कहते हैं?
उत्तर:
पदार्थ का वह मूल रूप जिसे किसी भी क्रिया द्वारा अन्य सरल पदार्थों में विभाजित नहीं। किया जा सकता, तत्व कहलाता है।
प्रश्न 7.
H2 तथा 2H में क्या अन्तर है?
उत्तर:
H2 का प्रयोग हाइड्रोजन के एक अणु दर्शाने के लिए होता है जबकि 2H का प्रयोग हाइड्रोजन के दो परमाणुओं को दर्शाने के लिए होता है।
प्रश्न 8.
ऊष्मा का मात्रक क्या है?
उत्तर:
ऊष्मा को मात्रक कैलोरी है।
प्रश्न 9.
सुचालक पदार्थ किसे कहते हैं?
उत्तर:
वे पदार्थ, जिसमें ऊष्मा का संचरण सुगमतापूर्वक होता है, सुचालक पदार्थ कहलाते हैं। जैसे ताबा, लाहा इत्यादि।
प्रश्न 10.
हरित क्रान्ति किसे कहते हैं?
उत्तर:
कृषि उपज में आशातीत वृद्धि को हरित क्रान्ति कहते हैं।
प्रश्न 11.
पदार्थ की कितनी अवस्थाएँ होती हैं?
उत्तर:
पदार्थ की तीन अवस्थाएँ होती हैं-
- ठोस,
- द्रव तथा
- गैस प्रश्न
प्रश्न 12.
संघनन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल वाष्प के द्रव में बदल जाने की क्रिया को संघनन कहते हैं।
प्रश्न 13.
ऑक्साइड कितने प्रकार के होते हैं? |
उत्तर:
ऑक्साइड दो प्रकार के होते हैं
- भास्मिक ऑक्साइड (धात्विक ऑक्साइड)
- अम्लीय ऑक्साइड (अधात्विक ऑक्साइड)
प्रश्न 14.
अम्ल भस्म से क्रिया करके क्या बनाते हैं?
उत्तर:
अम्ल भस्म से क्रिया करके लवण तथा पानी बनाते हैं।
प्रश्न 15.
धावन सोडा का सूत्र क्या है?
उत्तर:
धावन सोडा का सूत्र Na2CO3 (सोडियम कार्बोनेट) है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
संसजन तथा आसंजन बल में अन्तर बताइए।
उत्तर:
संसजन बल – एक ही पदार्थ के अणुओं के मध्य लगने वाले बल को संसजन बल कहते हैं।
आसंजने बल – भिन्न-भिन्न पदार्थों के अणुओं के मध्य, लगने वाले आकर्षण बल को । आसंजन बल कहते हैं।
प्रश्न 17.
निम्नलिखित तत्वों के नाम लिखिएः- Na, C, Br, Mn, Ag, Au, Ba, Ca, Mg
उत्तर:
Na = सोडियम
C = कार्बन
Br = ब्रोमीन :
Mn = मैग्नीज
Ag = सिल्वर
Au =सिल्वर
Ba = बेरियम
Ca = कैल्शियम
Mg = मैग्नीशियम
प्रश्न 18.
चूने के पानी और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलकर क्या बनाते हैं?
उत्तर:
प्रश्न 19.
परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं ? कच्चे आम को पकना कौन सा परिवर्तन है तथा क्यों ?
उत्तर:
परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन। कच्चे आम का पकना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि एक बार आम के पकने पर दोबारा उसे कच्चो नहीं । किया जा सकता।
प्रश्न 20.
अणुभार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
किसी पदार्थ का अणुभार वह संख्या है, जिससे ज्ञात होता है कि उस पदार्थ का एक अणु कार्बन के एक परमाणु के बारहवें भाग से कितना गुना भारी है।
प्रश्न 21.
अम्ल क्या हैं? भोज्य पदार्थ में पाये जाने वाले अम्ल कैसे होते हैं?
उत्तर:
वे पदार्थ जो स्वाद में खट्टे होते हैं, अम्ल कहलाते हैं। भोज्य पदार्थों में पाये जाने वाले अम्ल प्राकृतिक या कार्बनिक अम्ल होते हैं। ये बहुत ही क्षीण प्रकृति के होते हैं। इन्हें दुर्बल अम्ल भी कहते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न .
प्रश्न 22.
निम्न की क्रिया से क्या बनता है?
उत्तर:
प्रश्न 23.
ठोस पदार्थों का आयतन व आकार दोनों निश्चित होता है, द्रव पदार्थों का आयतन निश्चित होता है, आकार नहीं। जबकि गैसीय पदार्थों का आयतन वे आकार दोनों ही अनिश्चित होता है। क्यों?
उत्तर:
ठोस पदार्थों के अणु अत्यंत आस-पास होते हैं। इनके बीच आण्विक आकर्षण बल बहुत अधिक होने से इनके अणु आपस में बंधे रहते हैं। जिसके कारण ठोस पदार्थों का आयतन व आकार दोनों निश्चित होता है। द्रव पदार्थों में अणुओं के बीच की दूरी ठोस पदार्थों की तुलना में अधिक होती है। अतः इनमें आण्विक आकर्षण बल कम होता है। जिस कारण इनके अणु अपनी सीमा में रहते हुए स्वतंत्रतापूर्वक गति कर सकते हैं। इससे इनकी आकृति निश्चित नहीं रहती लेकिन आयतन निश्चित रहता है। गैस के अणुओं के बीच की दूरी ठोस एवं द्रव की तुलना में बहुत अधिक होती है। जिसके कारण गैस के अणुओं के मध्य लगने वाले आकर्षण बल नगण्य होता है। यही कारण है कि गैस की आकृति एवं आयतन दोनों अनिश्चित होते हैं।
प्रश्न 24.
हरे पौधे में प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया का वर्णन करो।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 217 देखें।
प्रश्न 25.
शाकाहारी जन्तु की आहार नाल की विशेषता बताइए।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 219 देखें।
अद्र्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-विज्ञान
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
प्रौद्योगिकी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
विज्ञान के नियमों एवं सिद्धान्तों के प्रयोग से कार्यों को सरल बनाना ही प्रौद्योगिकी है।
प्रश्न 2.
कोकून से रेशम के रेशे निकालने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर:
रेशम की रीलिंग। प
प्रश्न 3.
उत्तल दर्पण के सामने रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब किस प्रकारे बनता है?
उत्तर:
उत्तल दर्पण के सामने रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब ध्रुव तथा मुख्य फोकस के मध्य बनता है।
प्रश्न 4.
ध्वनि की चाल सबसे अधिक किसमें होती है?
उत्तर:
ध्वनि की चाल सबसे अधिक ठोस में होती है।
प्रश्न 5.
आवृत्ति किसे कहते हैं?
उत्तर:
वस्तु द्वारा प्रति सेकंड किए गए कम्पनों की संख्या को आवृत्ति कहते हैं।
प्रश्न 6.
अणु एवं परमाणु में अंतर बताइए।
उत्तर:
अणु किसी पदार्थ की संरचना का एक अति सूक्ष्म कण है, जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है। जबकि परमाणु पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण है, जो स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता।
प्रश्न 7.
ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत क्या है?
उत्तर:
सूर्य ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है।
प्रश्न 8.
वायु में ध्वनि की चाल कितनी होती है?
उत्तर:
वायु में ध्वनि की चाल 332 मी/से होती है।
प्रश्न 9.
फुटबॉल खेलते समय कौन-सी ऊर्जा व्यय होती है?
उत्तर:
फटबॉल खेलते समय पेशीय ऊर्जा व्यय होती है।
प्रश्न 10.
प्रविभाजी ऊतक किसमें पाए जाते हैं?
उत्तर:
प्रविभाजी ऊतक पौधों में पाए जाते हैं।
प्रश्न 11.
फोकस दूरी और वक्रता त्रिज्या में क्या संबंध है?
उत्तर:
फोकस दूरी= वक्रता त्रिज्या।
प्रश्न 12.
आवेश कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
आवेश दो प्रकार के होते हैं-
- धनात्मक आवेश (+)
- ऋणात्मक आवेश (-)
प्रश्न 13.
ऊँचाई से जमीन की ओर गिरते हुए पत्थर में कौन-सी ऊर्जा होती है?
उत्तर:
ऊँचाई से जमीन की ओर गिरते हुए पत्थर में गतिज ऊर्जा होती है।
प्रश्न 14.
विद्युत् धारा का मात्रक क्या होती है?
उत्तर:
विद्युत् धारी का मात्रक एम्पियर होता है।
प्रश्न 15.
साँस लेने एवं छोड़ने की क्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर:
साँस लेने की क्रिया अंत:श्वसन तथा छोड़ने की क्रिया उच्छश्वसन कहलाती है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 30 सेमी है। अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 17.
परावर्तन के नियम क्या हैं?
उत्तर:
परावर्तन के नियम-
- आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब एक तल में होते हैं।
- आपतन कोण (∠i) तथा परावर्तन कोण (∠r) सदैवे बराबर होते हैं।
.:∠AON =∠BON ⇒ ∠i = ∠r
प्रश्न 18.
दीप्त व अदीप्त वस्तुओं में अन्तर ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
दीप्त वस्तुएँ
दीप्त वस्तुएँ | अदीप्त वस्तुएँ |
(i) वस्तुएँ जो स्वयं प्रकाश देती हैं, वस्तुएँ कहलाती हैं (ii) सूर्य, तारा, मोमबत्ती इत्यादि दीप्त वस्तुएँ हैं। |
(i) वे वस्तुएँ जो स्वयं प्रकाश नहीं देती हैं, परंतु जब उनके ऊपर प्रकाश पड़ता है, तो दिखाई देती हैं, अदीप्त वस्तुएँ कहलाती हैं। (ii) मेज, कुर्सी, किताब इत्यादि अदीप्त वस्तुएँ हैं। |
प्रश्न 19.
पित्त रस कहाँ बनता है ? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायक है ?
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 219 देखें।
प्रश्न 20.
स्पष्ट कीजिए कि वर्षा काल में बादलों की बिजली की चमक क्यों पहले दिखाई देती है व गड़गड़ाहट बाद में क्यों सुनाई देती हैं।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 230 देखें।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 21.
भेड़ के रेशों को ऊन में संसाधित करने के विभिन्न चरणों को क्रमानुसार वर्णित कीजिए?
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 208 देखें।
प्रश्न 22.
वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिम्ब एवं अवतल दर्पण तथा उत्तल दर्पण में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 234 देखें।
पएन 23.
एक क्रियाकलाप द्वारा स्पष्ट करिये कि रगड़ने से वस्तएँ आवेशित हो जाती हैं।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 239 देखें।
प्रश्न 24.
एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 40 सेमी है, उसकी फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 25.
ऊर्जा ह्रास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 232 देखें।
वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-7
विषय-विज्ञान
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
जल को 0°C से 4°C तक गर्म करने पर जल पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
जब जल को 0°C से 4°C तक गर्म करते हैं तब जल सिकुड़ता है।
प्रश्न 2.
जल की स्थायी कठोरता किसके कारण होती है?
उत्तर:
जल की स्थायी कठोरता कैल्सियम या मैग्नीशियम के सल्फेट और क्लोराइड के कारण होती है।
प्रश्न 3.
दहन में सहायता करने वाली गैस कौन-सी होती है?
उत्तर:
दहन में सहायता करने वाली गैस ऑक्सीजन होती है।
प्रश्न 4.
मलेरिया की दवा किस पौधे से प्राप्त होती है?
उत्तर:
मलेरिया की दवा सिनकोना नामक पौधे से प्राप्त होती है।
प्रश्न 5.
दाँतों की मजबूती के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर:
दाँतों की मजबूती के लिए कैल्सियम तथा फॉस्फोरस आवश्यक है।
प्रश्न 6.
वसा में घुलनशील दो विटामिन के नाम बताइए।
उत्तर:
वसा में घुलनशील दो विटामिन A तथा B हैं।
प्रश्न 7.
रीसेट बटने का प्रयोग किसके लिए होता है?
उत्तर:
रीसेट बटन का प्रयोग कम्प्यूटर को दोबारा प्रारम्भ करने के लिए होता है।
प्रश्न 8.
कुछ पदार्थों के नाम बताइए जिनसे प्रोटीन प्राप्त करते हैं।
उत्तर:
प्रोटीन प्राप्त करने वाले पदार्थ- दालें, मांस, मछली, अंडा, सोयाबीन तथा दूध हैं।
प्रश्न 9.
प्रदूषित जल से उत्पन्न होने वाले तीन रोगों के नाम बताइए।
उत्तर:
प्रदूषित जल से होने वाले रोग- पीलिया, अतिसार तथा मियादी बुखार हैं।
प्रश्न 10.
जल को कीटाणु मुक्त करने हेतु प्रयुक्त होने वाले दो रसायनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ब्लीचिंग पाउडर तथा क्लोरीन टैबलेट।
प्रश्न 11.
देश की जनसंख्या वृद्धि के दो कारणों पर अपना मत स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि के मुख्य दो कारण शिक्षा को अभाव तथा गरीबी है।
प्रश्न 12.
वायु के पाँच अवयवों के नाम बताइए।
उत्तर:
ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जल वाष्प तथा अक्रिय गैसें वायु के अवयव हैं।
प्रश्न 13.
रेशम के कीड़े कहाँ पाले जाते हैं?
उत्तर:
रेशम के कीड़े शहतूत पर पाले जाते हैं।
प्रश्न 14.
जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात कितना है?
उत्तर:
जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन का अनुपात 2:1 है।
प्रश्न 15.
सबसे अशुद्ध जल कौन-सा है?
उत्तर:
समुद्र का जल सबसे अशुद्ध जल है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
जल की कठोरता के क्या कारण हैं?
उत्तर:
जल की कठोरता कैल्सियम एवं मैगनीशियम के घुलित लवण जैसे-कैल्सियम बाईकार्बोनेट, मैगनीशियम बाईकार्बोनेट, कैल्सियम क्लोराइड, मैगनीशियम क्लोराइड, कैल्सियम सल्फेट, मैगनीशियम सल्फेट आदि के कारण होती है।
प्रश्न 17.
तड़ित मिट्टी की उर्वरा शक्ति में किस प्रकार वृद्धि करता है?
उत्तर:
तड़ित से उत्पन्न अत्यधिक ऊष्मा एवं प्रकाश के कारण वायुमण्डल में उपस्थित नाइट्रोजन ऑक्सीजन से क्रिया करके नाइट्रोजन के ऑक्साइड बनाती है। यह नाइट्रोजन ऑक्साइड वर्षा के जल में मिलकर पृथ्वी पर आता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि करता है।
प्रश्न 18.
स्व-परागण तथा पर-परागण में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
जब परागकण अपने ही पुष्प के वर्तिकाग्र पर अथवा उसी पौधे के दूसरे पुष्प के स्ववर्तिकाग्र पर पहुँचते हैं तो यह क्रिया परागण कहलाती है। यदि किसी पुष्प के परागकण निकलकर उसी जाति के अन्य पौधे के पुष्पों के वर्तिकाग्र पर पहुँचते हैं तो ये क्रिया पर-परागण कहलाती है।
प्रश्न 19.
नीम एक लाभदायक वृक्ष है। उसके विभिन्न भागों के क्या उपयोग हैं? लिखिए।
उत्तर:
नीम की पत्तियाँ त्वचा रोग प्रतिरोधी होती हैं। इसकी टहनियों से दातून का प्रयोग किया जाता है। इसके बीजों से तेल निकाला जाता है। नीम के तेल से बना साबुन खाज-खुजली को दूर । करता है। इसके नीचे सोना अत्यन्त लाभकारी होता है। इससे हमें छायो मिलती है।
प्रश्न 20.
‘क्वाशरकोर’ बीमारी बच्चों में क्यों होती है? इसके क्या लक्षण हैं?
उत्तर:
क्वाशरकोर नामक बीमारी बच्चों में अपर्याप्त भोजन के कारण होती है। इस रोग के मुख्य
लक्षण निम्नलिखित हैं-
- इससे शरीर में सूजन आ जाती है।
- बाल भूरे तथा पतले होकर कमजोर हो जाते हैं।
- इसमें हाथ-पैर दुर्बल तथा पेट बाहर निकल जाता है।
प्रश्न 21.
आप कैसे ज्ञात करेगें कि कोई द्रव जल में विलेय है या नहीं?
उत्तर:
किसी द्रव की जल में विलेयता ज्ञात करने के लिए एक बीकर को आधा पानी से भरिए। अब दिए गए द्रव को इसमें डालकर खूब हिलाइए। यदि इस जल में आप द्रव की पहचान कर पाते हैं तो वह द्रव जल में विलेय नहीं है और यदि आप द्रव की पहचान नहीं कर पाते हैं तो समझ लीजिए कि वह द्रव जल में विलेय है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 22.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए
(i) स्तंभ ‘क’ स्तंभ ‘ख’
(ii) रतौंधी आयोडीन
(iii) घेघा आयरन एनीमिया विटामिन ‘ए’
उत्तर:
(i) विटामिन ‘ए’
(ii) आयोडीन
(iii) आयरन
प्रश्न 23.
प्रयोगशाला में ऑक्सीजन गैस कैसे बनाई जाती है, चित्र देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न 24.
स्थायी कठोरता दूर करने के लिए क्या करते हैं? चित्र देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
स्थायी कठोरता दूर करने के लिए निम्नलिखित विधियाँ अपनाई जाती हैं|
- धावन सोड़ा द्वारा – सोडे (Na2CO3) को स्थायी कठोरता वाले जल में उबालने पर जल में उपस्थित घुले हुए लवण (CaCl2, MgCl2) आदि सोड़े से क्रिया करके अविलेय लवण बनाते हैं, जिन्हें छानकर अलग कर लिया जाता है।
MgCl2 + Na2CO3 → 2NaCl + MgCO3 - आसवन विधि – इस विधि में जल से भरी केतली को गरम करते हैं, जब पानी खौलने लगता है तब 20-25 सेमी की ऊँचाई पर बर्फ से भरी एक थाली लेते हैं। जल से जो भाप निकलती है वह थाली से टकराकर पुन: जल में बदल जाती है और हमें शुद्ध जल प्राप्त हो जाता है।
प्रश्न 25.
पौधे एवं जंतु हमारे शरीर को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? लिखिए।
उत्तर:
कुछ पौधे एवं जन्तु हमारे शरीर के लिए लाभदायक हैं जबकि कुछ नुकसानदायक हैं पौधों से हमें गेहूं, चावल, सब्जी, फल, औषधि आदि प्राप्त होते हैं, जिनसे हमारा शरीर तन्दुरुस्त बनता है। कुछ पौधों से गांजा, चरस, अफीम, मारफीन, हेरोइन, कोकीन आदि नशीले पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। कुछ पौधे जैसे- कवक मानव शरीर में दाद-खाज, दमा आदि उत्पन्न करते है।
We hope the UP Board Class 7 Science Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Science Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.