UP Board Class 7 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

UP Board Class 7 History and Civics Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 History and Civics Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject History and Civics
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तुर्क कौन थे?
उत्तर:
तुर्क मध्य एशिया व तुर्किस्तान के क्षेत्रों में रहने वाली जाति थी।

प्रश्न 2.
हज क्या है?
उत्तर:
मुस्लिमों के लिए पूरे जीवन में एक बार मक्का की तीर्थयात्रा करना हज कहलाता है।

प्रश्न 3.
‘इक्ता’ किसे कहते थे?
उत्तर:
प्रान्तों को ‘इक्ता’ कहते थे।

प्रश्न 4.
जकात’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
अपनी उपार्जित आय का 2 प्रतिशत गरीबों को दान करना ‘जकात’ कहलाता था।

प्रश्न 5.
भारत का पहला तुर्क शासक कौन था?
उत्तर:
भारत का पहला तुर्क शासक मोहम्मद गौरी का गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक था।

प्रश्न 6.
भारत पर महमूद गजनवी के आक्रमण करने का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर:
भारत की विशाल सम्पदा को लूटना।

प्रश्न 7.
दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक कौन था?
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक इल्तुतमिश था।

प्रश्न 8.
‘तहकीक-ए-हिन्द’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर:
‘तहकीक-ए-हिन्द’ नामक पुस्तक अलबरूनी ने लिखी थी।

प्रश्न 9.
किस दिशा की ओर मुँह करके नमाज पढ़ी जाती है?
उत्तर:
पश्चिम दिशा की ओर।

प्रश्न 10.
‘खलीफा’ कौन होता था?
उत्तर:
खलीफा पैगम्बर के उत्तराधिकारी के रूप में मुस्लिम जगत् का धार्मिक गुरु तथा राजनीतिक प्रशासक होता था।

प्रश्न 11.
सूफी सन्त कौन थे?
उत्तर:
सूफी सन्त वे सन्त थे जो निराकार ईश्वर में विश्वास रखते थे।

प्रश्न 12.
तराइन का युद्ध किन दो शासकों के बीच हुआ?
उत्तर:
तराइन का युद्ध पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुआ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
मंगोल आक्रमणों को रोकने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने क्या प्रबंध किए थे?
उत्तर:
मंगोलों के आक्रमणों से सुरक्षा के लिए अलाउद्दीन ने बलबन की भाँति पुराने किलों की मरम्मत करवाई और नए किलों का निर्माण करवाया। इन किलों में उसने योग्य और कुशल सेना रखी। यह सेना मंगोलों के आक्रमणों को रोकती थी।

प्रश्न 14.
मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा चलाई गई सांकेतिक मुद्रा क्या थी?
उत्तर
मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा चलाई गई सांकेतिक मुद्रा ताँबे व पीतल की मिश्रित धातु से बनी मुद्रा थी, जिसका मूल्य चाँदी के सिक्के के बराबर होता था।

प्रश्न 15.
मौलिक अधिकार और नीति निर्देशक सिद्धान्तों में कोई एक अन्तर बताइए।
उत्तर:
मौलिक अधिकारों के अतिक्रमण के विरोध में मुकदमा करने का अधिकार है, जबकि नीति निर्देशक सिद्धांतों को मानने के लिए राज्य को बाध्य नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 16.
भारत एक लोकतन्त्रात्मक राज्य है, कैसे?
उत्तर:
भारत में शासन वंशानुगत न होकर जनता द्वारा स्वतन्त्र रूप से चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाता है। ये प्रतिनिधि जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। अत: भारत एक लोकतन्त्रात्मक राज्य है। दीर्घ इत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
दिल्ली सल्तनत के पतन के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत के पतन के कारण

  •  दिल्ली सल्तनत में उत्तराधिकार के नियम का अभाव था। शासक की मृत्यु हो जाने के बाद राजपरिवार में सत्ता के लिए संघर्ष प्रारम्भ हो जाता। इस प्रकार के आपसी संघर्ष ने। आपसी विश्वास की भावना को कम कर दिया, जो आगे चलकर सल्तनत के पतन का कारण बना।
  • अलाउद्दीन खिलजी तथा मुहम्मद बिन तुगलक ने दिल्ली सल्तनत को सुदूर दक्षिण तक पहुँचाया दिल्ली से अत्यधिक दूरी होने के कारण इन पर नियंत्रण रखना सम्भव नहीं था।
  • तैमूर के आक्रमण ने दिल्ली सल्तनत की शक्ति को कमजोर कर दिया जिससे अधीनस्थ राज्य स्वतन्त्र होने लगे।

प्रश्न 18.
फिरोजशाह तुगलक द्वारा किए गए लोकहित कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
फिरोजशाह ने कृषि की सिंचाई हेतु कई नहरों का निर्माण कराया जैसे- यमुना नहर, सतलज नहर
आदि जिनसे आज़ भी सिंचाई होती है। इससे कृषि की उन्नति हुई। बंजर भूमि से प्राप्त आमदनी को धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में खर्च किया। सुल्तान ने जौनपुर, फिरोजपुर तथा फिरोजाबाद आदि नए नगरों की स्थापना की।

उसने प्रजा के लिए सरायों, जलाशयों, अस्पतालों, बगीचों तथा पुलों का निर्माण एवं मरम्मत करवाई। दीवाने-खैरात विभाग की स्थापना की, जिससे विधवाओं, अनाथों एवं लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दी जाती थी। सरकारी खर्च पर योग्य वैद्यों द्वारा औषधियाँ एवं भोजन दिए जाने की व्यवस्था की थी। बेरोजगार लोगों को नौकरी देने हेतु उसने सर्वप्रथम एक रोजगार कार्यालय स्थापित किया।

पूर्ववर्ती शासकों द्वारा दी जाने वाली कठोर यातनाओं को बन्द किया। लोकहित के कार्यों के कारण फिरोज तुगलक को याद किया जाता है।

प्रश्न 19.
हमारे मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
मौलिक अधिकारों के साथ ही संविधान में हमारे मौलिक कर्तव्यों का भी उल्लेख है, जो निम्न हैं

  •  हम देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
  •  हम संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रगान का सम्मान करें।
  •  हम देश की सम्प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण बनाए रखें।

प्रश्न 20.
‘शिक्षा के अधिकार’ को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वर्ष 2002 में संविधान के 86वें संशोधन में अनुच्छेद 21A में शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार में जोड़ दिया गया है। जिसके अनुसार 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है।

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर:
लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था।

प्रश्न 2.
सल्तनत काल में कहाँ की तलवारें प्रसिद्ध थीं?
उत्तर:
सल्तनत काल में बनारस और सौराष्ट्र की तलवारें प्रसिद्ध थीं।

प्रश्न 3.
बहमनी राज्य टूटकर कितने भागों में बँट गया?
उत्तर:
बहमनी राज्य टूटकर पाँच राज्यों अहमदाबाद, गोलकुण्डा, बीजापुर, बरार और बीदर में बँट गया।

प्रश्न 4.
तैमूर ने भारत पर आक्रमण क्यों किया?
उत्तर:
तैमूर ने लूट के उद्देश्य से भारत पर आक्रमण किया।

प्रश्न 5.
बहमनी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर:
बहमनी वंश का संस्थापक हसन गंगू था।

प्रश्न 6.
भक्तिकाल के प्रमुख सन्तों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भक्तिकाल के प्रमुख सन्त – कबीर, चैतन्य महाप्रभु, गुरुनानक, मीराबाई।

प्रश्न 7.
पीर कौन थे?
उत्तर:
सूफी सम्प्रदाय के धर्म उपदेशक पीर कहलाते थे।

प्रश्न 8.
जीतल किसे कहते हैं?
उत्तर:
सल्तनतकाल में प्रचलित ताँबे के सिक्के को जीतल कहते थे।

प्रश्न 9.
बहमनी वंश का सबसे महान शासक कौन था?
उत्तर:
बहमनी वंश का सबसे महान शासक फिरोजशाह था।

प्रश्न 10.
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर:
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने की।

प्रश्न 11.
सल्तनतकाल के दो हिन्दी कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सल्तनतकाल के दो हिन्दी कवि – कबीर तथा मलिक मोहम्मद जायसी।

प्रश्न 12.
सल्तनतकाल के दो प्रमुख फारसी कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सल्तनतकाल के दो प्रमुख फारसी कवि – अमीर खुसरो, फिरदौसी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
‘बिल’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस विषय पर कानून बनाना होता है, उसका एक प्रस्ताव तैयार किया जाता है उसे विधेयक या बिल कहते हैं।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित तालिका पूर्ण कीजिए –

  1. 1526 ई. ——–
  2. 1540 ई. ——-
  3. लोकसभा का कार्यकाल ——
  4. कानून प्रक्रिया ———

उत्तर:

  1.  पानीपत का प्रथम युद्ध
  2.  चौसा का युद्ध
  3.  5 वर्ष
  4.  संसद

प्रश्न 15.
उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है तथा उपराष्ट्रपति के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
देश के उपराष्ट्रपति को लोकसभा तथा राज्यसभा के सदस्य चुनते हैं। वह राज्यसभा का सभापति होता है। राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में वह राष्ट्रपति के कार्य करता है।

प्रश्न 16.
प्रधानमन्त्री को पद से कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर:
प्रधानमन्त्री को पद से हटाने के लिए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाता है। प्रस्ताव बहुमत से पारित होने पर प्रधानमन्त्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
अकबर ने धार्मिक सहिष्णुता बढ़ाने के लिए क्या किया?
उत्तर:
अकबर ने अपने राज्य का विस्तार करने व उसे सुदृढ़ बनाने को धार्मिक सहिष्णुता की नीति अपनाई। उसने राजपूत राजाओं से वैवाहिक व व्यक्तिगत सम्बन्ध बनाए। वह सभी धर्मों की अच्छी बातें सुनता और उन पर चर्चा करता था। उसने हिन्दू, इस्लाम, पारसी धर्मों की कुछ बातें लेकर एक नए धर्म दीन-ए-इलाही की रूपरेखा बनाई। उसने सभी धर्म ग्रन्थों का फारसी में अनुवाद कराया। उसने हिन्दुओं पर लगे जजिया वे यात्रा कर हटा दिए। गैर मुसलिम के धर्म परिवर्तन बन्द कर दिया। उसके राज्य में : बिना भेदभाव के नागरिकों में समानता का व्यवहार किया जाता था। उसके इस धार्मिक सहिष्णुता के कारण उसका राज्य धर्म-निरपेक्ष व सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहन देने वाला था।

प्रश्न 18.
लोकसभा का गठन कैसे होता है?
उत्तर:
देश में चुनाव प्रक्रिया के द्वारा जीते गए उम्मीदवार लोकसभा के सदस्य होते हैं। इनकी संख्या 543 है और दो सदस्य आंग्ल भारतीय समाज से मनोनीत होते हैं। सभी सदस्य मिलकर अपने बीच से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं। बैठकों के दौरान सदन की कार्यवाही अध्यक्ष चलाता है।

प्रश्न 19.
सल्तनतकाल में उद्योग एवं व्यापार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
सल्तनत काल में व्यापार का विकास आरम्भ हुआ, जिससे शहर एवं शहरी जीवन का विकास हुआ। उस समय बंगाल एवं गुजरात के शहर कपड़े उद्योग एवं सोने-चाँदी के काम के लिए प्रसिद्ध थे। बंगाल के ढाका (बांग्लादेश) एवं सोना गाँव मलमल एवं कच्चे रेशम के लिए विख्यात थे। 13वीं -14वीं शताब्दी में वस्त्रों के निर्माण की तकनीकी मुसलमानों द्वारा भारत में लाए जाने वाले चरखे से हुई।

इसका चलन आरम्भ होने से वस्त्रों के उत्पादन में महत्त्वपूर्ण f सुधार हुआ। उस काल में भारतीय वस्त्र चीन को निर्यात किए जाते थे। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार इस काल में जल एवं थल मार्ग के माध्यम से किया जाता था। भारत से चर्म एवं धातु से बनी वस्तुएँ तथा फारसी डिजाइन वाले गलीचे निर्यात होते थे। पश्चिम एशिया से भारत में उच्च कोटि के घोड़े, कपड़े, काँच के बर्तन, बहुमूल्य धातुएँ तथा चीन से कच्चा रेशम और चीनी मिट्टी के बर्तन का आयात होता था।

प्रश्न 20.
धन विधेयक क्या है? इसको पारित करने की प्रक्रिया साधारण बिल से किस प्रकार अलग है?
उत्तर:
खर्चे या आमदनी से सम्बन्धित विधेयक को धन विधेयक कहते हैं। इन विधेयकों पर राष्ट्रपति पहली ही बार में हस्ताक्षर कर देते हैं। इसके बाद विधेयक को मन्त्री द्वारा लोकसभा में पेश किया जाता है। इन विधेयकों को केवल लोकसभा पारित करती है। राज्यसभा में इन पर केवल चर्चा होती है।

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शेरशाह दिल्ली का शासक कैसे बना?
उत्तर:
शेरशाह सन 1540 ई. में चौसा के युद्ध में हुमायूँ को हराकर दिल्ली का शासक बना।

प्रश्न 2.
चाँदबीबी कौन थी?
उत्तर:
चाँदबीबी अहमदनगर की रानी थी।

प्रश्न 3.
‘कबूलियत’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
किसान भूमि का विवरण सरकार को देते थे जिसे कबूलियत कहा जाता था।

प्रश्न 4.
हल्दी घाटी का युद्ध किन राजाओं के बीच हुआ?
उत्तर:
हल्दी घाटी का युद्ध अकबर और राणा प्रताप के बीच हुआ।

प्रश्न 5.
अकबर ने कौन-सा धार्मिक मार्ग अपनाया?
उत्तर:
अकबर ने दीन-ए-इलाही नामक धार्मिक मार्ग अपनाया।

प्रश्न 6.
‘अकबरनामा’ की रचना किसने की?
उत्तर:
‘अकबरनामा’ की रचना अबल फजल ने की।

प्रश्न 7.
जहाँगीर की आत्मकथा का क्या नाम है?
उत्तर:
तुजुक-ए-जहाँगीरी।

प्रश्न 8.
‘पच्चीकारी’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
संगमरमर पर रत्नों की जड़ाई को ‘पच्चीकारी’ कहते हैं।

प्रश्न 9.
मकबरा क्या है?
उत्तर:
बादशाहों की कब्र के ऊपर बने स्मारक को मकबरा कहते हैं।

प्रश्न 10.
पानीपत का द्वितीय युद्ध कब और किसके मध्य हुआ?
उत्तर:
पानीपत का द्वितीय युद्ध 1556 ई. में अकबर और हेमू के मध्य हुआ।

प्रश्न 11.
‘रैय्यतवाड़ी व्यवस्था’ किसने अपनाई?
उत्तर:
रैय्यतवाड़ी व्यवस्था शेरशाह सूरी ने अपनाई।

प्रश्न 12.
‘चौथ’ क्या था?
उत्तर:
मुगल राज्य को दिए जाने वाले कुल लगान का एक चौथाई भाग जिसको मराठे अतिरिक्त कर के रूप में मराठा राज्य के बाहर के क्षेत्रों से वसूलते थे, चौथ कहलाता था।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
कोई ऐसे तीन मौलिक अधिकार बताइए जिससे पता चले कि ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है।
उत्तर:

  •  समानता का अधिकार
  •  धर्म की स्वतन्त्रता का अधिकार
  •  संस्कृति व शिक्षा का अधिकार

प्रश्न 14.
शेरशाह सूरी ने राजस्व सम्बन्धी क्या सुधार किए?
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 253 देखें।

प्रश्न 15.
मिलान कीजिए
उत्तर:
UP Board Class 7 History and Civics Model Paper इतिहास हमारा इतिहास और नागरिक जीवन 1

उत्तर:
(i) स
(ii) द
(iii) अ
(iv) ब

प्रश्न 16.
लोक अदालतों में कौन-कौन से मुकदमे सुलझाए जाते हैं?
उत्तर:

  •  वाहन दुर्घटना मुकदमे
  •  पेंशन सम्बन्धी मुकदमे
  •  विवाह एवं पारिवारिक मुकदमे
  •  उपभोक्ता सम्बन्धी मुकदमे
  •  समझौते योग्य फौजदारी मुकदमे
  •  भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मुकदमे

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1.  मजिस्ट्रेट के फैसले के विरुद्ध अपील———-कोर्ट में की जा सकती हैं।
  2.  शिवाजी ने शासन प्रबन्ध के लिए आठ मन्त्री नियुक्त किए जिन्हें- ———–कहा जाता था।
  3.  संविधान में शिक्षा से सम्बन्ध रखने वाले विषय———–सूची में दिए गए हैं।

उत्तर:

  1.  सेशन्स
  2.  अष्ट प्रधान
  3.  समवर्ती

प्रश्न 18.
प्रजा की भलाई के लिए शेरशाह ने क्या किया?
उत्तर:
प्रजा की भलाई के लिए शेरशाह ने निम्नलिखित कार्य किया

  •  उसने पेशावर (पंजाब) से सोनार गाँव (बंगाल) से जोड़ने वाली सड़क बनवाई, जिसे ग्रांड-टूक रोड (जी०टी० रोड) कहते हैं, जिससे   यातायात एवं संचार व्यवस्था में तेजी आई।
  •  उसने जौनपुर तथा बुरहानपुर को दिल्ली से जोड़ दिया इससे व्यापार का मार्ग आसान हो गया।
  •  उसने सड़क के दोनों ओर वृक्ष लगवाए, जनता के विश्राम के लिए सराय बनवाई और पानी पीने के लिए कुएँ खुदवाए।
  •  उसने शिक्षा के प्रसार के लिए कई मखतब एवं मदरसे खुलवाए।
  •  उसने दिल्ली में किले (पुराना किला) का निर्माण करवाया।

प्रश्न 19.
फौजदारी और दीवानी मामलों में क्या अन्तर है?
उत्तर:
जब जमीन जायदाद के झगड़े, रुपये पैसे के लेन-देन या व्यापार के झगड़े होते है, तो दीवानी मुकदमे कहलाते हैं। इनमें सजा नहीं होती वरन नुकसान का मुआवजा या सम्पत्ति लौटाई जाती है। मारपीट और लड़ाई-झगड़े के मामले फौजदारी मुकदमे कहलाते हैं, जिनमें फाँसी, आजीवन कारावास या कुछ सालों की सजा सुनाई जाती हैं।

प्रश्न 20.
निम्नवत् कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए

(i) संसद द्वारा बनाए गए कानून मन्त्रीपरिषद् द्वारा लागू किए जाते हैं।
(ii) राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में प्रधानमन्त्री उसके सब काम करता है।
(iii) राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
(iv) कोई भी विधेयक प्रधानमन्त्री के हस्ताक्षर के बिना कानून नहीं बन सकता।
उत्तर:
(i) ✓
(ii) ✗
(iii) ✓
(iv) ✗

We hope the UP Board Class 7 History and Civics Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 History and Civics Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top