UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

UP Board Class 7 Hindi Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Hindi Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject Hindi
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-हिन्दी ( मंजरी), अनिवार्य संस्कृत, महान व्यक्तित्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कवि ने प्रभात के माध्यम से क्या संदेश दिया है?
उत्तर:
जीवन में नई आशा का संचार करने का।

प्रश्न 2.
‘वीरों का कैसा हो वसंत’ कविता किसकी रचना है?
उत्तर:
‘वीरों का कैसा हो वसंत’ कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान की रचना है।

प्रश्न 3.
‘बहता पानी निर्मला’ शीर्षक पाठ किस प्रकार की रचना है?
उत्तर:
‘बहता पानी निर्मला’ शीर्षक पाठ एक यात्रा-निबंध है।

प्रश्न 4.
कवि ने सरकारी कामकाज में किस भाषा का प्रयोग करने को कहा है?
उत्तर:
अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का।

प्रश्न 5.
डॉ. प्रभात कौन थे?
उत्तर:
लेखक के बचपन के मित्र और दिल्ली के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक।

प्रश्न 6.
डॉ० प्रभात और लेखक के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर:
डॉ० प्रभात का नाम मंटू और लेखक का नाम बब्बू था

प्रश्न 7.
कवि ने प्रात:काल पृथ्वी पर फैले ओसकणों को क्या कहा है?
उत्तर:
कवि ने प्रात:काल पृथ्वी पर फैले ओसकणों को दुख भरे आँसू कहा है।

प्रश्न 8.
ब्रह्मदत्त नामक राजा क्यों प्रसिद्ध था?
उत्तर:
राजा ब्रह्मदत्त अपनी धर्मप्रियता और न्यायपरायण शासन के लिए प्रसिद्ध था

प्रश्न 9.
ग्रीष्मावकाशे कला कुत्र अगच्छत्?
उत्तर:
नैनीताल।

प्रश्न 10.
सहसा काकः किं प्राप्तवान्?
उत्तर:
रोटिका

प्रश्न 11.
मंटू ने बचपन में क्या पाप किया था और उस पाप का प्रायश्चित्त उसने किस प्रकार किया?
उत्तर:
मंटू ने बचपन में आक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं। इसका प्रायश्चित्त उसने नेत्र चिकित्सक बनकर किया

प्रश्न 12.
सब प्रकार की उन्नति का मूल क्या है?
उत्तर:
अपनी भाषा की उन्नति

प्रश्न 13.
गोदों के फल मीठे से कड़वे कैसे हो गए?
उत्तर:
धर्म को छोड़कर अधर्म से राज करने पर।

प्रश्न 14.
बोधिसत्व का आश्रम कहाँ था?
उत्तर:
हिमालय प्रदेश में

प्रश्न 15.
अपाला कौन थी?
उत्तर:
अपाला महर्षि अत्रि की पुत्री थी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
उषा द्वारा ओस बटोरने का क्या आशय है?
उत्तर:
उषा द्वारा ओस बटोरने का आशय यह है कि उषा के आने पर दिन की गर्मी से ओस समाप्त हो जाती है। इसी प्रकार जागरण और सक्रियता से कष्ट दूर हो जाता है।

प्रश्न 17.
‘बहता पानी निर्मला’ शीर्षक पाठ में लेखक ने अपनी यात्रा में किस प्रकार की कठिनाइयों का सामना किया?
उत्तर:
लेखक जब यात्रा के लिए निकले तो उन्हें बरसात का मौसम होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा; जैसे–मौसम खराब था, रास्ता खराब था, पूरी सड़क बाढ़ के पानी में डूबी हुई थी, न आगे बढ़ने का रास्ता था न पीछे लौटने का

प्रश्न 18.
निम्नलिखित की सन्धि कीजिए
काकम् + अवदत्
प्रशंसाम् + अकरोत्
तद् + उपरि
एतद् + अर्थमेव
उत्तर:
काकम् + अवदत् = काकमवदत्
प्रंशंसम् + अकरोत् = प्रशंसामकरोत
तद् + उपरि = तदोपरि
एतद् + अर्थमेव = एर्थमेव

प्रश्न 19.
‘बिजली भर दे वह छन्द नहीं, है कलाम बँधी स्वच्छन्द नहीं’, इन पंक्तियों का अर्थ बताइए।
उत्तर:
इन पंक्तियों में कवयित्री दुख व्यक्त करते हुए कहती हैं कि अब वीरों को जोश दिलानेवाले छंदों की कमी पड़ गई है क्योंकि दुष्ट अंग्रेज शासकों ने कवियों की लेखनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनकी कलम से स्वच्छंदता छीन ली गई है।

प्रश्न 20.
निज भाषा की उन्नति से क्या लाभ होगा?
उत्तर:
अपनी भाषा की उन्नति से अपने धर्म, मान-सम्मान और कार्य व्यवहार में उन्नति होगी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21.
ससंदर्भ व्याख्या कीजिएयात्रा करने के ……… हुँके श्रीनगर में।
उत्तर:
प्रसंग एवं संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी 7’ में संकलित यात्रा निबंध ‘बहता पानी निर्मला’ से लिया गया है। इसमें लेखक हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने पूर्व सुनिश्चित यात्रा और अनियोजित यात्रा के बीच का अंतर बताया है। व्याख्या – लेखक कहता है- यात्रा करने का एक व्यवस्थित तरीका यह है कि यात्रा से जुड़ी सारी व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए। जैसे कि जगह, खर्च, छुट्टी, टिकट, सीट/बर्थ, होटल आदि के विषय में पहले ही सोच-विचार कर तय कर लेना चाहिए और फिर यात्रा पर निकलना चाहिए। लेकिन लेखक यहाँ यह भी कहता है कि ऐसे यात्रा करने में कोई मज़ा नहीं आता। लेखक के अनुसार मज़ा तो वैसी यात्रा में है जिसे बिना सोचे-समझे किया जाए। योजना और इरादा कहीं और जाने का बनाओ और निकल पड़ो कहीं और के लिए। लोगों को बताओ कि हम मुंबई जा रहे हैं और पहुँच जाओ कश्मीर

प्रश्न 22.
निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए
असीस, आँसू, उघाड़ना, उजाला, ऊँचा, ओझा, कपूर, काज, कोयल, गुंजना
उत्तर:
तद्भव        तत्सम
असीस      आशीष
ओझा        उपाध्याय
आंसू         अश्रू
कपूर         कर्पूर
उघाड़ना    उद्घाटन
काज         कार्य
उजाला      उज्वल
कोयल       कोकिल
ऊँचा         उच्च
गैजना       गुञ्जन

प्रश्न 23.
‘राजधर्म’ शीर्षक पाठ का सारांश लिखें
उत्तर:
विद्यार्थी उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या-4 देखें।

प्रश्न 24.
‘वन्दना’ का हिन्दी अनुवाद कीजिए। सिन्धु-गोदावरी ……………………………………… विश्ववन्द्यां नुमः
उत्तर:
हिन्दी अनुवाद – सिन्धु, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र, गंगा, नर्मदा, सह्याद्रि नामक नदियाँ और कन्याकुमारी आदि जिस धरती को स्वर्गलोक बनाते हैं, उस संसार में वन्दनीय भारतीयों की भूमि को हम सब नमस्कार करते हैं। जहाँ हिन्दू-मुसलिम, सिख और ईसाई लोग, धर्म और जाति आदि के भेदभावों के बिना भ्रातृभाव से चिरकाल से रहते हैं, उस संसार में वन्दनीय भारतीयों की भूमि को हम सब नमस्कार करते हैं।

अर्द्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-हिन्दी ( मंजरी), अनिवार्य संस्कृत, महान व्यक्तित्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
माता यशोदा बलराम के लिए कृ को क्या कहती हैं?
उत्तर:
यशोदा बलराम को चुगली करनेवाला और जन्म से ही धूर्त बताती हैं।

प्रश्न 2.
सूरदास ने भगवान कृष्ण की महिमा का वर्णन किस भाषा में किया है?
उत्तर:
ब्रज भाषा में।

प्रश्न 3.
कलम आज उनकी जय बोल में दिनकर जी किसकी जय बोलने के लिए कह रहे हैं?
उत्तर:
शहीदों की।

प्रश्न 4.
महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर सर्वप्रथम किसने सम्बोधित किया था?
उत्तर:
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस।

प्रश्न 5.
व्यंग्य में मामा जी और मुन्ना किसके लिए प्रयोग हुए हैं?
उत्तर:
मामा जी वोटर के लिए और मुन्ना एम. पी., एम. एल. ए, के लिए।

प्रश्न 6.
3राष्ट्रीय हिन्दी सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर:
14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक।

प्रश्न 7.
ध्रुवस्य जनकः कः आसीत्?
उत्तर:
उत्तानपादः

प्रश्न 8.
कामः क्रोधस्तथा लोभः कस्य द्वारम्?
उत्तर:
नरकस्य द्वारम्।

प्रश्न 9.
सुभाषचन्द्र बोस का उपनाम क्या था?
उत्तर:
नेताजी

प्रश्न 10.
प्रभुसत्ता का क्या अर्थ है?
उत्तर:
ऐसा स्वामित्व जो किसी बाह्य अधिकार से मुक्त हो, पूर्णतः स्वतन्त्र हो।

प्रश्न 11.
दिनकर जी की कविता में क्या दिखाई देता है?
उत्तर:
देशप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना।

प्रश्न 12.
‘आजाद हिन्द फौज’ के पुनर्गठन के समय भारत की आबादी कितनी थी?
उत्तर:
38 करोड़। प्रश्न 13, अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर – 5 जून को।

प्रश्न 14.
मेघ बजने की ध्वनि कैसी होती है?
उत्तर:
मेघ बजने से गड़गड़ की ध्वनि होती है।

प्रश्न 15.
पत्र कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
तीन प्रकार के-
(i) व्यक्तिगत पत्र
(ii) व्यापारिक पत्र
(iii) सरकारी पत्र

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिसने चिनगारी
“अस्थियाँ जलाकर चिनगारी छिटकाने” को क्या भाव है स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
इन पंक्तियों में अस्थियाँ जलाकर चिनगारी छिटकाने को आशय यह है कि मातृभूमि की राह में अनेक वीरों ने अपने प्राण कुर्बान कर के, सर्वस्व न्योछावर करके क्रांति की भावना जाग्रत की और नई चेतना फैलाई।

प्रश्न 17.
नीचे दिए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
उत्तर:
धरती – जमीन, भूमि
कलम – पेन, लेखनी
दीप – दीपक, चिराग
मुँह – मुख, आनन

प्रश्न 18.
रेखांकित पदों के आधार पर प्रश्न निर्माण कीजिए

  1. लोकः प्रमाणं अनुवर्तते।।
  2. मनः निग्रहः सुदुष्करः
  3. श्री जगदीशस्य विवाहस्य आयोजनम् अस्ति।
  4. कामेशः अवकाशः इच्छति।

उत्तर:

  1. लोकः किम् अनुवर्तते?
  2. कस्य निग्रहः सुदुष्करः?
  3. कस्य विवाहस्य आयोजनम् अस्ति?
  4. कामेश: किम् इच्छति?

प्रश्न 19.
नेताजी ने एक नारा दिया था-‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’ इसी प्रकार
नीचे लिखे महापुरुषों द्वारा दिए गए एक-एक नारों को लिखिए
उत्तर:
महापुरुष – नारा
महात्मा गांधी – करो या मरो।
बाल गंगाधर तिलक – स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
जवाहरलाल नेहरू – आराम हराम है।
लालबहादुर शास्त्री – जय जवान जय किसान।
भगत सिंह – इनकलाब जिंदाबाद।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20.
ऋषि कुमार नचिकेता की कहानी अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर:
विद्यार्थी उत्तर के लिए महान व्यक्तित्व का पाठ-1 देखें।

प्रश्न 21.
निम्न शब्दों का समास विग्रह कीजिए और समासों का नाम लिखिए
माँ-बाप, पीताम्बर (विष्णु), रोगग्रस्त, यथाशक्ति, चौराहा
उत्तर:
UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी मंजरी, महान व्यक्तिव 1

प्रश्न 22.
निम्न शब्दों का प्रयोग करते हुए संस्कृत में वाक्य बनाइए
अवकाशम्, कुशलतम्, निवेदनम्, सविनयम्
उत्तर:
अवकाशम् – यूयम सविनय अवकाशं याचथ। कुशलम् – सः कुशलम् अस्ति।
निवेदनम् – सदा निवेदनम् कर्त्तव्यम्। सविनयम् – अहम् सविनयम् निवेदनम् करिष्यामि।

प्रश्न 23.
‘मनोरंजन के साधन’ शीर्षक पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 121 एवं 122 देखें।

प्रश्न 24.
शुल्क माफी हेतु प्रधानाध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 109 देखें।

रपरीक्षा प्रश्न पत्र ।
कक्षा-7
विषय-हिन्दी (मंजरी), अनिवार्य संस्कृत, महान व्यक्तित्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मेघ बजने पर कैसी आवाज आती है?
उत्तर:
गड़गड़ की।

प्रश्न 2.
‘वरदान माँगूगा नहीं’ शीर्षक कविता के कवि कौन हैं?
उत्तर:
शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

प्रश्न 3.
महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर:
25 दिसंबर, 1861 को प्रयाग में।

प्रश्न 4.
गोपाल प्रसाद व्यास की स्कूली शिक्षा कहाँ तक हुई?
उत्तर:
सातवीं कक्षा तक।

प्रश्न 5.
विद्यासागरः कीदृशः आसीत्?
उत्तर:
सरल: उदार हृदयः

प्रश्न 6.
सुभाषचन्द्र बोस का एकमात्र लक्ष्य क्या था?
उत्तर:
भारत से अंग्रेजों को बाहर निकालना और देशवासियों की गुलामी की बेड़ियाँ तोड़कर स्वाधीनता का उपहार देना

प्रश्न 7.
‘मनभावन सावन’ की अन्तिम पंक्तियों में कवि ने क्या इच्छा व्यक्त की है?
उत्तर:
मनभावन सावन जीवन में बार-बार आए।

प्रश्न 8.
हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाओं की क्या विशेषता है?
उत्तर:
इनकी रचनाओं में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की गहरी परख होती है।

प्रश्न 9.
कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ के अनुसार जीवन क्या है?
उत्तर:
जीवन एक महासंग्राम है।

प्रश्न 10.
राजा वनरक्षक पुण्डरीक की किस बात से खुश हुए?
उत्तर:
पुण्डरीक की कर्तव्यपरायणता से।

प्रश्न 11.
लेखक गोपालप्रसाद व्यास जी के हेडमास्टर का क्या नाम था?
उत्तर:
श्री मुकुट बिहारी लाल

प्रश्न 12.
पन्तजी को प्रकृति से क्या कहकर जोड़ा गया है?
उत्तर:
पन्तजी को प्रकृति का सुकुमार कवि कहा जाता है।

प्रश्न 13.
आशापूर्णा देवी को किस उपाधि से विभूषित किया गया है?
उत्तर:
1976 में पद्मश्री की उपाधि से।

प्रश्न 14.
वनरक्षक द्वारा परिचय पूछे जाने पर राजा क्या उत्तर देते हैं?
उत्तर:
राजा कहते हैं कि इन प्रश्नों का उत्तर देने का मुझे अभ्यास नहीं है।

प्रश्न 15.
दो दशक पहले अलवर जिले में जो नदियाँ सूख गई थीं, उनके नाम क्या थे?
उत्तर:
दो दशक पहले अलवर की सूख जाने वाली नदियों के नाम- अखरी, रुपारेल, सरसा, भगाणी

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
ईश्वरचंन्द्र विद्यासागर की जीवनी पढ़ने का तुलतुल पर क्या असर हुआ?
उत्तर:
ईश्वरचन्द्र विद्यासागर की जीवनी पढ़कर तथा उनके विचारों से प्रभावित होकर तुलतुल ने अपना कीमती कार्डिगन एक गरीब लड़के को शीत से बचाने के लिए दे दिया।

प्रश्न 17.
सूखी धरती पर पानी लौटने के बाद और क्या-क्या परिवर्तन हुए?
उत्तर:
सूखी धरती पर पानी लौटने के बाद राजस्थान की पूरी तस्वीर में बदल गई। भू जल स्तर उठने से कुएँ जल से भर गए, हरियाली वापस आ गई। धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ गई।

प्रश्न 18.
दाऊ क्या कहकर कृष्ण को खिझाते हैं और माँ क्या कहकर उन्हें मनाती हैं?
उत्तर:
दाऊ कृष्ण से कहते हैं कि नन्द और यशोदा दोनों गोरे हैं, तुम काले रंग के कहाँ से आ गए। माँ बलराम को चुगली करनेवाला और-न्म से ही धूर्त कहकर कृष्ण को समझाती हैं।

प्रश्न 19.
कवि के मन में ‘दिन के तम में सपने जगने’ से क्या आशय है?
उत्तर:
बरसात में बादलों के आने से दिन में अँधेरा-सा हो जाता है और लोगों को सोच-विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ता है कि मानो वह सपना देख रहा है।

प्रश्न 20.
वनरक्षक की नजर में राजदरबार और दरबारी की छवि कैसी थी?
उत्तर:
वनरक्षक की नजर में राजदरबार में काम करने वाले कर्मचारी हर छोटे-बड़े काम के लिए। रिश्वत देते हैं या लेते हैं या आश्वासन देते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21.
तोत्तो चान का स्कूल कैसा था?
उत्तर:
तोत्तो चान के स्कूल का गेट दो मोटे-मोटे वृक्ष थे जिनकी शाखाएँ आपस में जुड़ी हुई थीं और उस पर स्कूल के नाम की तख्ती लटक रही थी। स्कूल के कमरे रेलगाड़ी के छह बेकार डिब्बे थे जिसमें बच्चों को पढ़ाया जाता था। हेडमास्टर जी का कमरा एक मंजिल का था तथा दोपहर के भोजन का भी कमरा अलग था। जहाँ बच्चे कुर्सियों का गोल घेरा बनाकर बैठते थे और खाना खाते थे।

प्रश्न 22.
उनतीस में ‘उन’ उपसर्ग है, नापसन्द में ‘ना’ उपसर्ग है। नीचे दिए गए शब्दों में से उपसर्ग और शब्द अलग-अलग लिखिए
उत्तर:
UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी मंजरी, महान व्यक्तिव 2

प्रश्न 23.
मुंशी प्रेमचन्द की जीवनी संक्षेप में लिखें
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 81 देखें।

प्रश्न 24.
निम्न गद्यांश की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए। नहीं, मेरे ……………. मिलता रहेगा।
उत्तर:
सन्दर्भ – प्रस्तुत गद्य खंड हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘कर्तव्यपालन’ नामक पाठ से
अवतरित है। इसके लेखक रामनरेश त्रिपाठी हैं। प्रसंग – राजा वनरक्षक से मिलता है। वनरक्षक ने उसके साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्यपालन का ध्यान रखकर समुचित व्यवहार किया। उसे पहले राजा का परिचय न था परन्तु बाद में एक दरबारी के कुशल पूछने पर राजा को पहचाना और क्षमा माँगी।

व्याख्या – राजा वनरक्षक पुंडरीक के कर्तव्यपालन से बहुत प्रसन्न हुआ। उसने उसे बहादुर मित्र कहा और अपनी योग्य पदवी के लिए उसे तलवार प्रमाण के रूप में भेंट की। उसके लिए एक हजार रुपया सालाना पुरस्कार भी घोषित किया, जो उसे जीवनपर्यंत अपनी अच्छी सेवा के कारण मिलता रहेगा। राजा ने पुण्डरीक को राजरत्न कहा।

We hope the UP Board Class 7 Hindi  Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Hindi Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top