UP Board Class 7 Environment Model Paper पर्यावरण : हमारा पर्यावरण

UP Board Class 7 Environment Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Environment Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject  Environment
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Environment Model Paper पर्यावरण : हमारा पर्यावरण

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-हमारा पर्यावरण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-1.
पर्यावरण का क्या अर्थ है?
उत्तर:
चारों ओर का आवरण।

प्रश्न-2.
सजीव घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, जीव-जन्तु तथा मनुष्य।

प्रश्न-3.
प्रकृति में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत क्या है?
उत्तर:
सूर्य

प्रश्न-4.
जल के स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
धरातलीय जल, भूमिगत जल, वर्षा तथा हिमनद

प्रश्न-5.
मिट्टी किसे कहते हैं?
उत्तर:
भूमि की सबसे ऊपरी परत को मिट्टी कहते हैं।

प्रश्न-6.
मिट्टी के कितने प्रकार हैं?
उत्तर:
मिट्टी के मुख्य रूप से तीन प्रकार हैं- काली मिट्टी, लाल मिट्टी तथा लैटराइट मिट्टी।

प्रश्न-7.
प्राणी साँस लेते समय कौन-सी गैस ग्रहण करते हैं?
उत्तर:
ऑक्सीजन

प्रश्न-8.
कारखानों की चिमनियों से कौन-सी गैस निकलती है?
उत्तर:
कार्बन डाइऑक्साइड

प्रश्न-9.
समुद्र का जल कैसा होता हैं?
उत्तर:
खारा

प्रश्न-10
गंगा तथा यमुना नदियों का संगम कहाँ होती है?
उत्तर:
प्रयाग में

प्रश्न-11.
दूषित जल से कौन-सी बीमारियाँ होती हैं?
उत्तर:
आँत रोग, टायफाइड, पेचिश आदि।

प्रश्न-12.
जलमण्डल क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी का जल वाला भाग।

लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-13.
पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं? इसकी क्या उपयोगिता है?
उत्तर:
किसी स्थान पर पाए जाने वाले जीव-जन्तु, पेड़-पौधे तथा वहाँ के वातावरण में पाई जाने | वाली विभिन्न वस्तुओं के तंत्र को पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं। पारिस्थितिकी तंत्र पर्यावरणीय सन्तुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

प्रश्न-14.
आहार जाल किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी पारिस्थितिकी तंत्र में उपस्थित विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से सम्बद्ध होकर एक जाल रूपी संरचना का निर्माण करती हैं, जिसे आहार जाल कहते हैं।

प्रश्न-15.
मृदा प्रदूषण किन कारणों से होता है?
उत्तर:
मृदा प्रदूषण रासायनिक खादों तथा कीटनाशक दवाओं के अत्यधिक प्रयोग, परमाणु कचरे, पेड़-पौधों की अन्धाधुंध कटाई आदि के कारण होता है।

प्रश्न-16.
प्रकृति में जल किन-किन रूपों में विद्यमान है?
उत्तर:
प्रकृति में जल तीन रूपों में पाया जाता है-ठोस, द्रव और गैस पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है। नदियों, तालाबों, झरनों, समुद्रों आदि में बहता पानी जल का द्रव रूप है। वायुमण्डल में उपस्थित जलवाष्प जल का गैसीय रूप है।

प्रश्न 17,
पर्यावरण के असन्तुलन का मुख्य कारक क्या है?
उत्तर:
पर्यावरण के असन्तुलन का मुख्य कारक मनुष्य है। मनुष्य अपने छोटे-छोटे लाभों के लिए
इसके साथ छेड़छाड़ करता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-18.
प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
वह पर्यावरण जो प्रकृति हमें प्रदान करती है। प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है। हवा, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इनको हम स्वयं नहीं बना सकते। मानव समाज द्वारा निर्मित पर्यावरण को सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। जैसे मकान, सड़क, बाजार, गाँव, शहर, रेल, मोटर, वायुयान । आदि सामाजिक पर्यावरण के अंग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से किया जाता है।

प्रश्न-19.
दैनिक जीवन में जल का क्या उपयोग हैं? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।
उत्तर:
जल बिना जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों जैसे- नहाना, कपड़े धोना, बरतन धौना, पोंछा करना, पेड़-पौधों को सींचना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं जिनमें जल की आवश्यकता पड़ती है। जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए जल के प्रयोग पर ध्यान देना होगा, जैसे- नल को कभी खुला नहीं छोड़ना, कुल्ला करने या नहाने के लिए मग का इस्तेमाल करना चाहिए। फल, सब्जी धोकर बचे पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे पौधों में डाल देना चाहिए आदि।

प्रश्न-20.
गैसीय अपशिष्ट क्या हैं? इसका सुरक्षित निष्कासन किस प्रकार से किया जा सकता है?
उत्तर:
बह गैसीय पदार्थ जो वायु में मिलकर इसे दूषित करता है, गैसीय अपशिष्ट कहलाता है। कार्बन मोनोक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, मिथेन तथा क्लोरोफ्लोरो कार्बन आदि गैसें गैसीय अपशिष्ट हैं। गैसीय अपशिष्टों का निष्कासन निम्नलिखित विधियों द्वारा किया जा सकता है-

  1. कारखानों तथा भट्ठों आदि की चिमनियों को ऊँचा बनाकर।
  2. चिमनियों में धूम्न अवक्षेपक लगाकर।
  3. कारखानों को आबादी वाले क्षेत्रों से बहुत दूर लगाकर।
  4. कारखानों तथा बस्तियों के आस-पास अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाकर।

अद्र्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-हमारा पर्यावरण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-1.
शेर कहाँ रहता है?
उत्तर:
माँद में।

प्रश्न-2.
पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना किन-किन घटकों से मिलकर होती है?
उत्तर:
सजीव घटक तथा निर्जीव घटक।

प्रश्न-3.
मृत जीवधारियों से भोजन प्राप्त करने वाले जीव क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
मृतोपजीवी।

प्रश्न-4.
जो सजीव घटक अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, वे क्या कहलाते है?
उत्तर:
स्वपोषी।

प्रश्न-5.
पेड़-पौधे अपना भोजन बनाते समय किस गैस का प्रयोग करते हैं?
उत्तर:
कार्बन डाइऑसाइड का।

प्रश्न-6.
जल के भाप बनकर उड़ने की क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर:
वाष्पीकरण।

प्रश्न-7.
जनसंख्या में वृद्धि किस क्रम से होती है?
उत्तर:
ज्यामितीय क्रम से।

प्रश्न-8.
कोयला कैसा स्रोत है?
उत्तर:
अपूर्य स्रोत।

प्रश्न-9.
वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन कौन-सा है?
उत्तर:
सी० एन० जी०।

प्रश्न-10.
वाहनों से निकलने वाले धुएँ में कौन-सी गैस पाई जाती है?
उत्तर:
कार्बन मोनो-ऑक्साइड।

प्रश्न-11.
वायु में किस गैस की मात्रा सबसे अधिक है?
उत्तर:
नाइट्रोजन।

प्रश्न-12.
घरों की नालियों का गंदा पानी किस प्रकार का अपशिष्ट है?
उत्तर:
द्रव अपशिष्ट

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-13.
ई-कचरा से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
ई-कचरा से तात्पर्य है- इलेक्ट्रॉनिक कचरा जो ऑफिस एवं घरों से निकलता है। इसके अन्तर्गत खराब कम्प्यूटर, मोबाइल फोन, सीडी, बैटरी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे टीवी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरटेर, एसी० आदि आते हैं।

प्रश्न-14.
जनसंख्या पर माल्थस के विचार क्या हैं? समझाइए।
उत्तर:
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय क्रम (जैसे 1, 2, 3, 4, 5…) में होती है, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे 2, 4, 8, 16, …) में होती है।

प्रश्न-15.
सोकपिट बनाने की विधि बताइए।
उत्तर:
सोकपिट बनाने के लिए जमीन में एक 5-6 फीट गहरा चौकोर गड्ढा खोदा जाता है। इस गड्ढे की तली पर ईट तथा पत्थर के टुकड़े डालकर उनको बालू की परत से ढक दिया जाता है। इसके बाद इसे नाली द्वारा पानी बहने के स्थान से जोड़ दिया जाता है तथा ऊपर से ढक दिया जाता है। इस प्रकार सोकपिट बनकर तैयार हो जाता है।

प्रश्न-16.
जनसंख्या बढ़ने से कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर:
जनसंख्या बढ़ने से निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न होती हैं-
1. अधिक अन्न उगाने तथा मकान बनाने के लिए वनों की अन्धाधुंध कटाई की जाती है।
2. अधिक मकानों के बनने तथा कारखानों के लगाए जाने के कारण कृषि कम हो रही है।
3. अधिक उद्योगों, और वाहनों से वातावरण प्रदूषित होता है।
4. इससे ऊर्जा के स्रोतों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।

प्रर्रेन-17.
वन क्षेत्र में मिट्टी का कटाव क्यों कम होता है ?
उत्तर:
वन तेज वर्षा में मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वन-क्षेत्र में पेड़-पौधे पानी के वेग को कम करते हैं तथा वायु की तीव्र गति को भी कम करते हैं, इससे वन-क्षेत्र में मिट्टी का कटाव कम होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-18.
जल कैसे प्रदूषित होता है?

प्रश्न-19.
पेड़-पौधे पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखने में किस प्रकार सहायता करते हैं?

प्रश्न-20.
वायुमण्डल क्या है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है?

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-हमारा पर्यावरण

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-1.
अपशिष्ट पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
अपशिष्ट पदार्थ तीन प्रकार के होते हैं- ठोस अपशिष्ट, द्रव अपशिष्ट तथा गैस अपशिष्ट।

प्रश्न-2.
प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखें।
उत्तर:
भूकम्प, ज्वालमुखी उद्गार, भू-स्खलन, बादल फटना, बाढ़, सूखा आदि।

प्रश्न-3.
धरती की खुदाई क्यों की जा रही हैं?
उत्तर:
खनिजों को प्राप्त करने के लिए।

प्रश्न-4.
पराबैंगनी किरणों के कारण कौन-सा रोग फैलता है?
उत्तर:
कैंसर।

प्रश्न-5.
चमड़ा बनाने में किस रसायन का प्रयोग होता है?
उत्तर:
क्रोमियम।

प्रश्न-6.
वायु प्रदूषण से होने वाले दो रोगों के नाम लिखो।
उत्तर:
दमा तथा कैंसर।

प्रश्न-7.
भूजल स्तर नीचे क्यों गिरता है?
उत्तर:
वर्षा जल की कमी तथा जल की अधिक माँग के कारण।

प्रश्न-8.
भूजल में वृद्धि कैसे की जा सकती है?
उत्तर:
वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण करके।

प्रश्न-9.
गैसीय अपशिष्ट के प्रमुख स्रोत कौन-से हैं?
उत्तर:
कारखानों की चिमनियाँ, वाहन, बीड़ी-सिगरेट आदि।

प्रश्न-10.
जलाने पर सबसे कम प्रदूषण करने वाला ऊर्जा का स्रोत कौन-सा है?
उत्तर:
एल० पी० जी०।

प्रश्न-11.
भेड़ से हमें क्या प्राप्त होता है?
उत्तर:
ऊन्।

प्रश्न-12.
आधुनिक कृषि में खरपतवारों को नष्ट करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
कल्टीवेटर।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-13.
सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
पृथ्वी पर समस्त जीवन का आधार सूर्य ही है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य से हमें गर्मी और प्रकाश तो मिलता ही है, साथ ही सूर्य जल-चक्र बनाए रखने में, * वायुमंडल में वायु का प्रवाह बनाए रखने में, जलवायु को नियत्रित करने में, भोजन बनाने हेतु पौधों को ऊर्जा प्रदान करने में, घर में नमी-सीलन को दूर करने तथा कपड़े सुखाने में तथा शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा हमारे लिए अति आवश्यक है।

प्रश्न-14.
प्रवासी पक्षी किसे कहते हैं?
उत्तर:
मौसम से अनुकूलन बनाए रखने के लिए पक्षी हिमालय के बर्फीले क्षेत्रों साइबेरिया, ऑस्ट्रेलिया से हजारों किलोमीटर की यात्रा करके हमारे देश में आते हैं। इन पक्षियों को प्रवासी पक्षी कहते हैं।

प्रश्न-15.
हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? जनसंख्या वृद्धि का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
रोटी, कपड़ा तथा मकान हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जनसंख्या वृद्धि का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या के बहुत अधिक बढ़ने के कारण आज खाने के लिए भोजन की कमी तथा रहने के लिए मकान छोटे होते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी गिरता जा रहा है।

प्रश्न-16.
जैव गैस से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
ग्रामीण क्षेत्र में गोबर तथा कृषि अपशिष्ट सरलता से उपलब्ध होते हैं। कुछ समय पूर्व तक इन्हें सीधे जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती थी। किन्तु इससे वायु प्रदूषण होता था और ऊर्जा की हानि भी। अतः अब इनके द्वारा उत्तम गैसीय ईंधन प्राप्त किया जाता है। इन्हें बायोगैस या जैव गैस कहते हैं।

प्रश्न-17.
इकोफ्रेन्डिली तकनीकी को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए?
उत्तर:
पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई तकनीक को इकोफ्रेन्डिली तकनीक कहते हैं। जैसे-कारखानों की चिमनियों में धूम अवक्षेपक लगाना, ईट-भट्ठे की चिमनियों को ऊँचा करना, बैटरी चालित वाहनों का प्रयोग करना, कारखानों के आस-पास पौधरोपण करना आदि।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न-18.
ध्वनि प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? इसके प्रमुख कारणों को लिखिए।

प्रश्न-19.
विलुप्त तथा संकटग्रस्त प्रजातियों में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न-20.
एड्स कैसे फैलता है ? इसके बचाव के उपाय बताइए।

We hope the UP Board Class 7 Environment Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Environment Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top