UP Board Class 6 Science Model Paper विज्ञान : आओ समझें विज्ञान

UP Board Class 6 Science Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Science Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Science
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Science Model Paper विज्ञान : आओ समझें विज्ञान

 

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-विज्ञान

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
ठोस, द्रव तथा गैस।

प्रश्न 2.
किसी वस्तु में उपस्थित व्रव्य की मात्रा को उसका …………… कहते हैं। वाक्य पूर्ण कीजिए।
उत्तर:
किसी वस्तु में उपस्थित द्रव्य की मात्रा को उसका व्रव्यमान कहते हैं।

प्रश्न 3.
अगरबत्ती की सुगन्ध किस गुण के कारण कमरे में फैल जाती है?
उत्तर:
अगरबत्ती की सुगन्ध गैसीय गुण के कारण कमरे में फैल जाती है।

प्रश्न 4.
समय का मानक मात्रक बताइए।
उत्तर:
समय का मानक मात्रक सेकेंड (s) है।

प्रश्न 5.
स्वस्थ मनुष्य का तापमान कितना होता है?
उत्तर:
37 डिग्री सेल्सियस (37°C)।

प्रश्न 6.
द्रव का आयतन किसमें मापते हैं?
उत्तर:
द्रव का आयतन लीटर में मापते हैं।

प्रश्न 7.
जब किसी द्रव को गर्म करते हैं तो वह किसमें बदल जाता है?
उत्तर:
जब किसी द्रव को गर्म करते हैं तो वह गैस में बदल जाता है।

प्रश्न 8.
वायु कौन सा मिश्रण है?
उत्तर:
वायु एक समांगी मिश्रण है।

प्रश्न 9.
π ( पाई) के मान की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर:
आर्यभट्ट।

प्रश्न 10.
द्रव्यमान का अन्तरराष्ट्रीय मानक मात्रक क्या है?
उत्तर:
किलोग्राम।

प्रश्न 11.
किसी ईंट का आयतन ज्ञात करने के लिए कौन-कौन सी माप ली जाती हैं?
उत्तर:
किमी ईट का आयतन ज्ञात करने के लिए लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई की माप ली जाती है।

प्रश्न 12.
किस विधि द्वारा, दूध को क्रीम से पृथक किया जाता है?
उत्तर:
अपकेन्द्रण विधि द्वारा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
यौगिक से क्या समझते हैं? उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर:
दो या दो से अधिक तत्वों या पदार्थों को परस्पर मिलाने पर यदि मिलने वाले तत्व या पदार्थ के गुण समाप्त हो जाएँ और एक नया पदार्थ बन जाए तो इसे यौगिक कहते हैं। उदाहरण- जब हाइड्रोजन के दो परमाणुओं को ऑक्सीजन के एक परमाणु से मिलाया जाता है तो जल बनता है। जिसका गुण हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन से भिन्न होता है। अर्थात् जल यौगिक है।

प्रश्न 14.
एक घनसेंटीमीटर और एक मिलीलीटर में क्या समानता तथा असमानता होती है।

प्रश्न 15.
किसी पदार्थ को ठोस अवस्था से द्रव अवस्था तथा द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में कैसे बदला जा सकता है?

प्रश्न 16.
द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित क्यों नहीं होती है?
उत्तर:
द्रव के अणु दूर-दूर होते हैं तथा अणुओं के बीच का आकर्षण बल कम होता है। इस कारण द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित नहीं होती है।

प्रश्न 17.
एक प्रयोग बताएँ जिससे स्पष्ट होता है कि पदार्थ स्थान घेरता है।
उत्तर:
एक गुब्बारा लें, उसमें फैंक द्वारा हवा भरें। हवा भरने पर गुब्बारा फूलने लगता है और स्थान घेरता है। अतः स्पष्ट है कि पदार्थ स्थान घेरता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18.
जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा भारी होता है। क्यों?
उत्तर:
जल से भरा गिलास व खाली गिलास दोनों का आयतन समान होता है। जल के अणु निकट होने के कारण जल से भरे गिलास में गिलास के साथ जल का भार भी होता है, जबकि खाली गिलास में केवल गिलास का भार होता है क्योंकि खाली गिलास में उपस्थित वायु के अणु दूर-दूर होने के कारण उनका भार नगण्य होता है। इस कारण जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा । अधिक भारी होता है।

प्रश्न 19.
माप के मानक मात्रक होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
विभिन्न असमान मात्रकों द्वारा किए गए मापन को दूसरे व्यक्तियों द्वारा समझना कठिन होगा। ऐसी परिस्थितियों में वे वास्तविक माप नहीं समझ पाएँगे। इस कठिनाई को दूर करने के लिए मानक मात्रक आवश्यक है अर्थात् एक समानता तथा सही ज्ञान के लिए मानक मात्रक की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 20.
मनुष्य के श्वसन अंग का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
UP Board Class 6 Science Model Paper विज्ञान आओ समझें विज्ञान 1

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र ।
कक्षा-6
विषय-विज्ञान

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तीव्र परिवर्तन किसे कहते हैं?
उत्तर:
‘तेज गति से होने वाले परिवर्तन को तीव्र परिवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 2.
ज्वालामुखी का फूटना कौन-सा परिवर्तन है?
उत्तर:
अनियमित।

प्रश्न 3.
घूर्णन गति किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब कोई वस्तु अपने अक्ष के चारों ओर घूमती है तो उसकी गति घूर्णन गति कहलाती है।

प्रश्न 4.
यातायात के साधनों में किसकी गति अधिकतम होती है?
उत्तर:
वायुयान की।

प्रश्न 5.
बच्चा झूला झूल रहा है, बच्चा किस प्रकार की गति कर रहा है?
उत्तर:
दोलन गति

प्रश्न 6
नागफनी किन स्थानों में उगती हैं?
उत्तर:
नागफनी शुष्क स्थानों में उगती है।

प्रश्न 7.
दीमक के घर को क्या कहते हैं?
उत्तर:
दीमक के घर को बाँबी कहते हैं।

प्रश्न 8.
सर्वाहारी-जन्तुओं के तीन नाम लिखिए।
उत्तर:
सर्वाहारी जन्तु-कुत्ता, भालू तथा मनुष्य हैं।

प्रश्न 9.
श्वसन क्रिया में बाहर निकलने वाली गैस कौन सी होती है?
उत्तर:
श्वसन क्रिया में बाहर निकलने वाली गैस कार्बन डाइऑक्साइड (CO) होती है।

प्रश्न 10.
कछुए का जीवनकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर:
कछुए का जीवनकाल लगभग 120-150 वर्ष का होता है।

प्रश्न 11.
दो कवकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कुकुरमुत्ता तथा यीस्ट।’

प्रश्न 12.
विश्व के सबसे बड़े जन्तु का नाम बताइए।
उत्तर:
ब्लू वेल।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
अनुकूलन किसे कहते हैं?
उत्तर:
आकृति, आकार, रंग-रूप, संरचना तथा आवास संबंधी लक्षणों में ऐसा परिवर्तन जो सजीव को विशेष पर्यावरण में सफलतापूर्वक जीवित रहने में सहायक होता है, अनुकूलन कहलाता है।

प्रश्न 14.
पोषण तथा पोषक तत्व का क्या अभिप्राय हैं, लिखिए।
उत्तर:
भोजन में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों द्वारा शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति । करना ही पोषण है। भोजन में पाए जाने वाले जो तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ एवं नीरोग रखते हैं, वह पोषक तत्व कहलाते हैं।

प्रश्न 15.
रेशों से धागा बनाते समय इसकी कताई करना क्यों आवश्यक होता है?
उत्तर:
कताई से रेशों की मजबूती बढ़ती है और उसे रील पर लपेटना संभव हो पाता है। इसी कारण रेखों से धागा बनाते समय इसकी कताई करना आवश्यक है।

प्रश्न 16.
शाकाहारी, मांसाहारी तथा सर्वाहारी जन्तुओं के पाँच-पाँच नाम लिखिए।
उत्तर:
शाकाहारी- खरगोश, गाय, हाथी, बकरी, घोड़ा। मांसाहारी- शेर, चीता, गीदड़, तेंदुआ, चील।। सर्वाहारी- मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता, गौरैया।

प्रश्न 17.
गतिशील अवस्था तथा विराम अवस्था किसे कहते हैं।
उत्तर:
यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन न हो तो वस्तु विराम अवस्था में होती है और यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो तो वस्तु गतिशील अवस्था में होती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18.
क्रोमैटोग्राफी विधि का प्रयोग हम कहाँ-कहाँ पर कर सकते हैं?
उत्तर:
प्रायः अपने आस-पास विभिन्न रंगों की वस्तुएँ दिखाई देती है। हमें प्रतीत होता है कि जो रंग दिखाई दे रहा है वही उसका मूल रंग है। क्या आप जानते हैं कि स्याही का दिखाई देने वाला नीला रंग किन रंगों से मिलकर बना है। हम कैसे पता लगायेंगे कि नीला रंग, कई रंगों से मिलकर बना है। हम क्रोमैटोग्राफी विधि द्वारा इसकी जानकारी कर सकते हैं।

प्रश्न 19.
किसी प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि प्रकाश किरणें सरल रेखा में गति करती हैं।
उत्तर:

  • समान आकार की तीन आयताकार दफ्ती का टुकड़ा तथा एक मोमबत्ती लीजिए। दफ्ती के टुकड़ों को एक दूसरे के ऊपर रखकर उनके बीच छेद करें।
  • मोमबत्ती को जलाकर मेज पर रखिए।
  • दफ्ती के तीनों टुकड़ों को चित्र 14.2 की भाँति गीली मिट्टी की सहायता से सीधा खड़ा करके इस प्रकार रखिए कि तीनों चित्र 142 प्रकाश सीधी रेखा मैं चलता है। टुकड़ों में बने छिद्र एक सरल रेखा में हों।
    UP Board Class 6 Science Model Paper विज्ञान आओ समझें विज्ञान 2
  • मोमबत्ती को इस प्रकार प्रथम टुकड़े के सामने रखिए ताकि इसकी लौ छिद्रों के सामने हो।
  • अब अंतिम दफ्ती के टुकड़े के सामने नेत्र द्वारा मोमबत्ती के लौ को देखिए। क्या आप को मोमबत्ती की लौ दिखायी पड़ती है? हम मोमबत्ती की लौ को अंतिम दफ्ती के टुकड़े के छिद्र द्वारा देख सकते हैं।
  • अब बीच वाले टुकड़े को थोड़ा इधर-उधर खिसकाइए क्या देखते हैं?
    अब मोमबत्ती की लौ दिखायी नहीं देती है। इसका क्या कारण है? बीच की दपती के टुकड़ों को थोड़ा इधर-उधर खिसकाने पर सभी छिद्र एक सरल रेखा में नहीं रहते हैं जिससे मोमबत्ती के लौ का। प्रकाश बीच वाले दफ्ती के टुकड़े से नहीं निकल पाता है। इसी कारण मोमबत्ती की लौ नहीं दिखाई पड़ती है। अतः इस क्रियाकलाप से यह सिद्ध होता है कि प्रकाश का गमन सरल रेखा में होता है।

प्रश्न 20.
पारदर्शी, पारभाषी तथा अपारदर्शी वस्तुओं की परिभाषा लिखिए। अपने आस-पास दिखायी पड़ने वाली वस्तुओं में से पारदर्शी, पारभाषी एवं अपारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
पारदर्शी– ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश आप-पार निकल जाता है, उन्हें पारदर्शी (Transluecent) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- स्वच्छ, काँच, स्वच्छ, जल, ग्लिसरीन आदि।

पारभाषी
– ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश केवल आशिक भाग बाहर निकलता है उन्हें पारभाषी। (Transluecent) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- घिसा हुआ काँच, ट्रेसिंग पेपर, तेल लगा हुआ कागज आदि।

अपारदर्शी
– ऐसी वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश बिलकुल नहीं निकल पाता है उन्हें अपारदर्शी (Opaque) वस्तुएँ कहते हैं। जैसे- दफ्ती का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा, धातु की चादर, दर्पण आदि |

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-विज्ञान

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वायु में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा कितनी है?
उत्तर:
वायु में ऑक्सीजन 21 प्रतिशत है।

प्रश्न 2.
जल का क्वथनांक कितना होता है?
उत्तर:
जल का क्वथनांक 100°C होता है।

प्रश्न 3.
भोजन में ऊर्जा किस रूप में होती है?
उत्तर:
भोजन में ऊर्जा, रासायनिक ऊर्जा के रूप में संचित रहती है।

प्रश्न 4.
कार्य को मात्रक बताइए।
उत्तर:
कार्य का मात्रक जूल है।

प्रश्न 5.
पटाखे में किस प्रकार की ऊर्जा होती है?
उत्तर:
पटाखे में ध्वनि ऊर्जा होती है।

प्रश्न 6.
पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा है?
उत्तर:
पृथ्वी का लगभग तीन-चौथाई भाग जल से घिरा है।

प्रश्न 7.
आधुनिक कम्प्यूटर के जनक कौन हैं?
उत्तर:
आधुनिक कम्प्यूटर के जनक चार्ल्स बैवेज हैं।

प्रश्न 8.
मनुष्य के शरीर में पाए जाने वाले पाँच तंत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. तंत्रिका तंत्र
  2. श्वसन तंत्र
  3. पाचन तंत्र
  4. परिसंचरण तंत्र
  5. उत्सर्जन तंत्र

प्रश्न 9.
अकशेरुकी किसे कहते हैं?
उत्तर:
अकशेरुकी-जिन जन्तुओं में रीढ़ की हड्डी नहीं होती है, उन्हें अकशेरुकी कहते हैं।

प्रश्न 10.
बर्फ का गलनांक कितना होता है?
उत्तर:
बर्फ का गलनांक 0°c होता है।

प्रश्न 11.
कम्प्यूटर निर्देश लेने के लिए ……………. यंत्र प्रयोग करता है। वाक्य पूर्ण कीजिए।
उत्तर:
कम्प्यूटर निर्देश लेने के लिए इनपुट यंत्र प्रयोग करता है।

प्रश्न 12.
पुष्प के नर भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पुष्प के नर भाग को पुंकेसर कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पर्वतारोही ऊपर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलेंडर क्यों ले जाते हैं?
उत्तर:
पर्वतारोही जैसे जैसे ऊँचाई की ओर बढ़ते हैं, वैसे-वैसे वायु का घनत्व कम होता है और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है। इसलिए पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन का सिलेंडर ले जाते हैं।

प्रश्न 14.
ईंघन किसे कहते हैं? किन्हीं पाँच धन के नाम बताइए।
उत्तर:
ईंधन वे पदार्थ हैं, जिनको जलाने से ऊर्जा प्राप्त होती है, जैसे-लकड़ी, कोयला, डीजल, पेट्रोलियम, गैस इत्यादि।

प्रश्न 15.
मक्का, प्याज, सरसों तथा बैंगन में पाई जाने वाली जड़ों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मक्का – झकड़ा जड़
प्याज – मूसला जड़ सरसों – मूसला जड़
बैंगन – मूसला जड़।

प्रश्न 16.
मिनी कम्प्यूटर क्या होता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यह मध्यम आकार वाले कम्प्यूटर होते हैं, इनकी कार्य करने की गति एवं आकार माइक्रो कम्प्यूटर से अधिक होती है तथा इनकी संग्रहण शक्ति भी माइक्रो कम्प्यूटर से अधिक होती है।

प्रश्न 17.
किसी वस्तु के विराम और गतिशील अवस्था में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन न हो तो वस्तु विराम अवस्था में होती है और यदि समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन हो तो वस्तु गतिशील अवस्था में होती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 18.
लैपटॉप एवं पामटॉप में अन्तर बताइये।
उत्तर:
लैपटॉप– लैपटॉप कम्प्यूटर वे होते हैं जिनको व्यक्ति अपनी गोद में रखकर कार्य कर सकता है। यह साईज में बहुत छोटे होते हैं। इन कम्प्यूटर को व्यक्ति एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते हैं।

पामटॉप
– ये कम्प्यूटर लैपटॉप कम्प्यूटर से छोटे होते हैं। इनको हथेली पर रखकर चलाया जाता है तथा व्यक्ति अपनी जेब में रख सकता हैं आजकल मोबइल में भी यह सुविधा उपलब्ध होने लगी है। पामटॉप कम्प्यूटर में कैलकुलेटर के समान बटनों वाला की-बोर्ड होता है और एक छोटी स्क्रीन होती है। यह बैटरी से चलाया जाता है।

प्रश्न 19.
सूखा एवं गीला कचरा’ पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
शाक-सब्जियों व फलों का कचरा, जीवों का मल-मूत्र आदि सब गलकर सड़ते रहते हैं इन्हें गीला कचरा कहते हैं। शाक-सब्जियों के छिलके, सड़ी-गली सब्जियाँ, खराब फल, छिलके, फलों का रस निकालने के बाद शेष गूदा आदि गीले कचरे के उदाहरण हैं। पॉलीथीन, प्लास्टिक की बनी। वस्तुएँ, रबर की बनी वस्तुएँ (टायर, टूटे खिलौने) बिस्कुट, नमकीन आदि खाद्य सामग्रियों के फाइबर के डिब्बे, पैकेट आदि आसानी से नष्ट नहीं होते हैं, इन्हें सूखा कचरा कहते हैं। प्रत्येक नागरिक को यह ध्यान रखना चाहिए कि गीले कचरे को नीले रंग के कूड़ेदान और सूखे कचरे को हरे रंग के कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।

प्रश्न 20.
पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
UP Board Class 6 Science Model Paper विज्ञान आओ समझें विज्ञान 3

We hope the UP Board Class 6 Science Model Paper (विज्ञान : आओ समझें विज्ञान), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Science Model Paper (विज्ञान : आओ समझें विज्ञान), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top