UP Board Class 6 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

UP Board Class 6 Home Craft Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Home Craft Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Home Craft
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हैजा रोग किससे होता हैं?
उत्तर:
हैजा रोग दुषित खाने पीने की वस्तुओं से होता है?

प्रश्न 2.
फल एवं हरी सब्जियों से कौन सा पोषक तत्व प्राप्त होता है?
उत्तर:
विटामिन और खनिज-लवण।

प्रश्न 3.
विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को मनाया जाता है?

प्रश्न 4.
सूर्योदय से पूर्व उठना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्योदय से पूर्व उठना आवश्यक है।

प्रश्न 5.
किसी एक वंशानुगत रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
वर्णान्धता

प्रश्न 6.
हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कितने घंटे सोना चाहिए?
उत्तर:
हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कम-से-कम छह-सात घंटे तक सोना चाहिए।

प्रश्न 7.
हरे तथा नीले रंग के कूड़ेदान का प्रयोग क्यों करते है ?
उत्तर:
गीले कचरे फेंकने के लिए हरे रंग के कूड़ेदान तथा सूखे कचरे फेंकने के लिए नीले रंग के कूड़ेदान का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 8.
कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख कार्य है दैनिक कार्यों के लिए हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करना।

प्रश्न 9.
किशोरावस्था में बालिकाओं को किस पोषक तत्व की अधिक आवश्यकता होती है?
उत्तर:
लौह तत्व

प्रश्न 10.
विटामिन ‘A’ की कमी से कौन सा रोग होता है?
उत्तर:
रतौंधी

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
संतुलित आहार किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस भोजन में समस्त पोषक तत्त्व उचित मात्रा में विद्यमान रहता है तथा जो शरीर की समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति करता है, सन्तुलित भोजन कहलाता है।

प्रश्न 12.
सुखी परिवार किसे कहते हैं?
उत्तर:
उस परिवार को सुखी परिवार कहा जाता है, जिसके सदस्यों में पूर्ण तालमेल हो, सबका स्वास्थ्य उत्तम हो, परिवार की जरूरतों के अनुसार आय हो, शिक्षा का वातावरण हो और बुरी आदतों से सब दूर हों।

प्रश्न 13.
खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
खुले में शौच करने से हानिकारक कीटाणु हवा में तेजी से फैलते हैं और इससे दस्त, टायफायड आँतों में कीड़े, मलेरिया, पीलिया, टिटनेस आदि रोग हो जाते हैं।

प्रश्न 14.
असंक्रामक रोग क्या होते हैं ?
उत्तर:
वे रोग हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसे- विटामिन ‘ए’ की कमी से रतौंधी हो जाना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं, जैसे- वर्णान्धता।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप किन किन बातों का ध्यान रखेंगे ?
उत्तर:
उत्तम स्वास्थ्य के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक है –
प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व जागना, शौच, स्नानादि से निवृत्त होकर हल्का-फुलका व्यायाम करना, जैसे टहलना, दौड़ना, रस्सी कूदना आदि। नाश्ते में पौष्टिक चीजें जैसे- अंकुरित अन्न, फल, दूध, दलिया आदि लेना। दिनचर्या ऐसी बनाना कि उसमें दिनभर के कार्यों के अलावा खेलकूद व मनोरंजन भी अनिवार्य रूप से शामिल हो। भरपूर मेहनत करना और छः-सात घंटे की गहरी नींद लेना, भोजन में हरी-पत्तीदार सब्जियाँ, दाल, सलाद, रोटी, चावल, दही, जैसे पदार्थों को शामिल करना जरूरी है।

प्रश्न 16.
रोग कितने प्रकार के होते हैं? संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के बारे में संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
रोग मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-संक्रामक एवं असंक्रामक रोग। संक्रामक रोग वे रोग होते हैं। जो बैक्टीरिया, वाइरस, कृमि जैसे सूक्ष्म अतिसूक्ष्म जीवों से होते हैं। ये रोगं सूक्ष्म जीव, दूषित खाद्य या पेय पदार्थ, संक्रमित मिट्टी, वायु में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं, मच्छर तथा मनुष्य के स्पर्श के कारण फैलते हैं। हैजा, टायफॉइड, उल्टी, दस्त, जुकाम इन्फ्लुएन्जा, तपेदिक, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू तथा दाद-खाज जैसे चर्म रोग संक्रमक रोग के उदाहरण हैं।

असंक्रामक रोग वे रोग होते हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसे-विटामिन ए की कमी से रतौंधी का होना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं जो बच्चों में अपने पूर्वजों या माता-पिता से आते हैं। वर्णान्धता एक ऐसा ही वंशानुगत रोग है।

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रकृति के सन्तुलन में मानव द्वारा परिवर्तन करना ही प्रदूषण कहलाता है।

प्रश्न 2.
प्राथमिक चिकित्सा क्या है?
उत्तर:
प्राथमिक चिकित्सा उस चिकित्सा को कहते हैं जो दुर्घटना स्थल पर डॉक्टर के देखने से पूर्व की जाती है।

प्रश्न 3.
शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. प्रत्यक्ष नाप तथा
  2. वक्ष या सीट की नाप से नाप निकालना।

प्रश्न 4.
विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न 5.
वस्त्र पर नमूना छापने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
नमूना छापने की दो विधियाँ निम्नलिखित हैं

  1. कार्बन पेपर द्वारा
  2. लकड़ी के ठप्पों द्वारा

प्रश्न 6.
सिलाई कला का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
किसी कपड़े को नाप के अनुसार काट कर उसे सुई धागे द्वारा हाथ अथवा मशीन से जोड़ना ही सिलाई कला है।

प्रश्न 7:
पागल कुत्ते के काटने से कौन सा रोग होता है?
उत्तर:
हाइड्रोफोबिया।

प्रश्न 8.
जल का रासायनिक संकेत क्या हैं?
उत्तर:
H2O

प्रश्न 9.
डॉक्टर के आने से पहले दिया जाने वाला उपचार क्या कहलाता है ?
उत्तर:
डॉक्टर के आने से पहले दिया जाने वाला उपचार प्राथमिक उपचार कहलाता है।

प्रश्न 10.
अशुद्ध जल पीने से कौन-कौन से रोग होते हैं ?
उत्तर:
अशुद्ध जल पीने से टायफॉयड, पीलिया, हैजा, डायरिया तथा पेचिश जैसी बीमारियाँ होती हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर:
जल का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। जल पीने, खाना पकाने, नहाने, कपड़ा धोने, सिंचाई, बिजली उत्पादन, मछली पालन, परिवहन उद्योग आदि कामों में आता है इसलिए जल को जीवन का आधार माना गया है।

प्रश्न 12.
कढ़ाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर:
कढ़ाई करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए |

  1. नमूना वस्त्र के अनुकूल हो, छोटे वस्त्र पर छोटा और बड़े पर बड़ा।
  2. थागों के रंगों का उचित चुनाव करना चाहिए।
  3. रंग पक्के और चमकदार होने चाहिए।
  4. धागे की गाँठ को कढ़ाई में छिपा देना चाहिए।

प्रश्न 13.
प्राथमिक चिकित्सा पेटी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्राथमिक उपचार के दौरान उपयोग में आने वाली वस्तुओं को जिस बॉक्स में रखा जाता है। उसे प्राथमिक चिकित्सा पेटी कहा जाता है, जिसका उपयोग कर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल आने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है।

प्रश्न 14.
सिलाई की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?
उत्तर:
घर में कभी भी सिलाई का काम निकल आता है, जैसे- वस्त्र का कहीं से कट जाना, सिलाई खुल जाना, चूहों द्वारा काटा जाना आदि। ऐसे कपड़ों को ठीक करने के लिए सिलाई की आवश्यकता पड़ती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
मधामक्खी के काटने पर क्या लक्षण होते हैं तथा उसका उपचार क्या है ?
उत्तर:
मधुमक्खी के काटने से बहुत पीड़ा होती है। जलन होती है, चकत्ते पड़ जाते हैं। इंक की नोंक शरीर में रह जाती है, जिससे विष फैलने से उस स्थान पर सूजन हो जाती है। उपचार- कटी जगह को स्प्रिट या साबुन से थोना चाहिए। डंक को नुकीली चीज से निकालना चाहिए। घाव पर हल्का अमोनिया या नौसादर और चूना बराबर-बराबर मात्रा में लेकर लगाना चाहिए। ठंडा और गर्म सेंक देना लाभदायक होता है। रोगी को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर के पास ले जाना चाहिए।

प्रश्न 16.
कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग लिखिए।
उत्तर:
कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग

  1. ट्रैसिंग पेपर- यह पतला कागज होता है। चित्र पर रखने से चित्र दिखाई देता है। इसलिए इसे नमूने के ऊपर रखकर नमूना उतारते हैं।
  2. कार्बन पेपर- इससे भी कपड़े पर नमूना छापते हैं। कार्बन पेपर कई रंग के होते हैं- लाल, नीला, काला, सफेद आदि। गहरे नीले, काले वस्त्र पर लाल या सफेद कार्बन पेपर से छापते हैं। हल्के रंग के वस्त्र पर काले नीले कार्बन पेपर से छापते हैं।
  3. पेंसिल- यह नमूना उतारने और छापने के काम आती है।
  4. सुई- सुई कई प्रकार की होती है- पतली, मोटी,, मैटी एवं मशीन की सुई । साधारण वस्त्र पर कढ़ाई करने के लिए पतली सुई का प्रयोग करते हैं। मैटी के लिये मैटी की सुई प्रयोग करते हैं।
  5. धागा- विभिन्न प्रकार के रंगीन धागे कढ़ाई करने के काम आते हैं।
  6. फ्रेम- यह लकड़ी या प्लास्टिक का गोलाकार होता है जिसे फ्रेम कहते हैं। इसमें लगाकर कपड़े को तान देते हैं जिससे कढ़ाई करने में सुविधा होती है।
  7. छोटी कैंची- धागा काटने के काम आती है।
  8. कढ़ाई किट- इसमें कढ़ाई का सभी सामान एकत्रित रखते हैं ताकि सामान सुरक्षित और साफ रहे।

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ऊनी वस्त्र कितने प्रकार से बुने जाते हैं, उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
ऊनी वस्त्र दो प्रकार से बुने जाते हैं-

  1. हाथ द्वारा
  2. मशीन द्वारा

प्रश्न 2.
आकस्मिक आवश्यकता की किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
टॉर्च, दवा, प्राथमिक चिकित्सा पेटी, रस्सी

प्रश्न 3.
चाय बनाने में कौन-कौन सी आवश्यक सामग्री प्रयुक्त होती हैं ?
उत्तर:
चाय बनाने में चीनी, चाय पत्ती, दूध, पानी, बनाने का बर्तन और छानने की छन्नी चाहिए।

प्रश्न 4.
बिजली से चलने वाले चूल्हों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बिजली से चलने वाले चूल्हें हैं – हीटर, इण्डक्शन चूल्हा, माइक्रोवेव तथा टोस्टर।

प्रश्न 5.
बुनाई कला का क्या अर्थ है?
उत्तर:
कलात्मक ढंग से ऊन के फंदे बनाकर सलाइयों के माध्यम से डिजाइनदार वस्त्र तैयार करना ही बुनाई कला है।

प्रश्न 6.
आप अपने घर की दैनिक सफाई में कौन-कौन से कार्य करते हैं?
उत्तर:
हम अपने घर की दैनिक सफाई में फर्श पर झाडू देना पोंछा लगाना, बरतन धोना, कपड़े धोना आदि कार्य करते हैं।

प्रश्न 7.
वस्त्रों में सिकुड़न कैसे दूर करते हैं?
उत्तर:
वस्त्रों को प्रेस कर उनकी सिकुड़न दूर की जाती है।

प्रश्न 8.
वार्षिक सफाई में कौन-कौन से कार्य आते हैं ?
उत्तर:
वार्षिक सफाई में घर की दीवारों पर पुताई करने का कार्य तथा टूटी-फूटी दीवारों का प्लास्टर आदि ठीक करने का कार्य आता है।

प्रश्न 9.
वस्त्रों की नियमित धुलाई क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
वस्त्र प्रयोग करने, पहनने आदि से गंदे हो जाते हैं। इस कारण वस्त्रों की नियमित धुलाई शारीरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है।

प्रश्न 10.
हम ऊनी वस्त्र क्यों पहनते हैं?
उत्तर:
ठंड से अपने शरीर की सुरक्षा के लिए जाड़े में ऊनी वस्त्र पहनते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
नाप-तौल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा कटोरी, गिलास व कप की सहायता से ज्ञात करते हैं, तब हम उसे नाप कहते हैं। इसी प्रकार जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा तराजू की सहायता से ज्ञात करते हैं, तब उसे तौल कहते हैं।

प्रश्न 12.
गृह प्रबंध से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
घर के सभी सदस्यों की आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता तथा उनका उचित रख-रखाव या घर की समस्त वस्तुओं का उनके उपयोग के अनुसार रख-रखाव ही गृह-प्रबन्ध है। घर के सदस्यों में उचित तालमेल व सामंजस्य की दृष्टि से गृह-प्रबन्ध आवश्यक है।

प्रश्न 13.
स्वयं बुनाई करने के किन्हीं दो लाभों को लिखिए।
उत्तर:
स्वयं बुनाई करने के दो लाभ हैं-

  • अपने मनपसंद रंग व डिजाइन के वस्त्र कम दाम में बनाया जा सकता है।
  • समय का सदुपयोग होता है एवं धन कमाया जा सकता है।

प्रश्न 14.
ईंधन की बचत के दो उपाय लिखिए।
उत्तर:
ईंधन की बचत के उपाय

  1. भोजन पकाने से पूर्व भोजन की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। उसके बाद ही ईथन जलाना चाहिए।
  2. दो मुँह वाले चूल्हे का प्रयोग करना चाहिए। उसमें एक ही समय में 2 वस्तुएँ तैयार होती हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
गृह प्रबंधा के क्या लाभ हैं, घर के प्रबंधन में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैं?
उत्तर:
गृह-प्रबन्ध में वस्तुओं के उपलब्ध होने के बाद उनका रख-रखाव होता है फिर उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाती है। गृह प्रबन्ध से सम्बन्धित कुछ विशेष बातें निम्नलिखित हैं

  1. भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना गृह प्रबन्धन के लिए आवश्यक है।
  2. गृह-प्रबन्धन का सीधा सम्बन्ध हमारी सोच, हमारी आदतों से होता है। ये आदत हमें स्वयं ही विकसित करनी होती है। अच्छे गृह-प्रबन्धन के लिए घर के सभी सदस्यों को एक-दूसरे की आदतों के बारे में बातें भी करते रहना चाहिए।
  3. गृह-प्रबन्धन के लिए हमें वस्तुओं के प्रयोग के तरीकों को भी जानना चाहिए।
  4. घर के उचित प्रबन्धन में समय-पालन का महत्व होता है। सभी सदस्यों को नित्यकर्म, नाश्ता, भोजन सही समय पर करना चाहिए।

प्रश्न 16.
टमाटर के सूप बनाने की विधिा लिखिए।
उत्तर:
टमाटर का सूप- आवश्यक समग्री- टमाटर-250 ग्राम, पानी-300 मिली०, अदरक-1 इंच का टुकड़ा, पिसी काली मिर्च चौथाई छोटा चम्मच, भुना पिसा जीरा-चौथाई छोटा चम्मच।

विधि- टमाटर धोकर छोटे-छोटे टुकड़े करें। स्टील के भगोने में थोड़े पानी में डालकर आग पर रखें। अदरक, काली मिर्च, नमक डालकर पकाएँ। महीन कपड़े से छानकर बीज व छिलका अलग करें। थोड़ा भुना जीरा डालकर परोसें।

We hope the UP Board Class 6 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top