UP Board Class 6 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

UP Board Class 6 Geography Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Geography Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Geography
Model Paper Paper  1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Geography Model Paper भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सौरमण्डल में कितने ग्रह हैं?
उत्तर:
सौरमण्डल में आठ ग्रह हैं।

प्रश्न 2.
पृथ्वी का उपग्रह क्या है?
उत्तर:
चंद्रमा।

प्रश्न 3.
तारे क्या हैं?
उत्तर:
तारे वे आकाशीय पिण्ड हैं, जिनमें स्वयं का प्रकाश व ऊष्मा होती है।

प्रश्न 4.
चन्द्रमा तारों की तुलना में बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:
चन्द्रमा तारों की तुलना में पृथ्वी के अधिक निकट है, इसलिए यह बड़ा दिखाई देता है।

प्रश्न 5.
अभी हाल ही में किस ग्रह को सौरमण्डल के ग्रहों की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है?
उत्तर:
प्लूटो।

प्रश्न 6.
नीहारिका किसे कहते हैं?
उत्तर:
आकाशगंगा को बनानेवाले, हाइड्रोजन, हीलियम तथा धूलकणों से बने विशाल बादलों को नीहारिका कहते हैं।

प्रश्न 7.
अक्षांशवृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर:
भूमध्य रेखा से ध्रुवों तक पृथ्वी के चारों ओर स्थित सभी वृत्तों को अक्षांश वृत्त कहते हैं।

प्रश्न 8.
चन्द्रमास किसे कहते हैं?
उत्तर:
चन्द्रमा की कलाओं के पूरा होने के समय को।

प्रश्न 9.
अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय कौन थे?
उत्तर:
राकेश शर्मा।

प्रश्न 10.
मानव निर्मित उपग्रह क्या है?
उत्तर:
मानव द्वारा बनाए गए उपग्रह जो पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं, मानव निर्मित उपग्रह कहलाते हैं।

प्रश्न 11.
तारामण्डल कैसे बनते हैं?
उत्तर:
ब्रह्मांड में कई सौरमण्डल मिलकर एक तारामण्डल बनाते हैं।

प्रश्न 12.
पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना कौन-सी गति है?
उत्तर:
परिभ्रमण गति

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पृथ्वी के आकार को भूआभ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
पृथ्वी लगभग गोल आकार की है। यह ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ी उभरी हुई है। इसलिए इसके आकार को भूआभ कहा जाता है।

प्रश्न 14.
क्षुद्रग्रह से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
मंगल एवं बृहस्पति की कक्षाओं के बीच असंख्य छोटे-छोटे पिण्ड पाए जाते हैं। ये भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इन्हें क्षुद्रग्रह कहते हैं। खगोलविदों के अनुसार क्षुद्रग्रह ग्रहों के टुकड़े हैं जो करोड़ों वर्ष पूर्व विस्फोट से बिखर गए थे।

प्रश्न 15.
सूर्यग्रहण क्यों होता है?
उत्तर:
जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो इस स्थिति को युति कहते हैं। यह अमावास्य को होती है। इस स्थिति में चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है, जिसे चंद्रग्रहण कहते हैं।

प्रश्न 16.
सूर्यग्रहण एवं चद्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या किस वैज्ञानिक ने की थी?
उत्तर:
सूर्यग्रहण एवं चद्रग्रहण की वैज्ञानिक व्याख्या आर्यभट्ट ने की थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
पृथ्वी के ताप कटिबन्धों का वर्णन कीजिए?
उत्तर:
कर्क रेखा मकर रेखा के बीच सभी अक्षांशों पर मध्याह्न का सूर्य वर्ष में कम से कम एक बार ठीक सिर के ऊपर होता है। इसलिए यह सूर्य से सर्वाधिक सूर्याप्त प्राप्त करता है। अत: इसे उष्ण  कटिबन्ध (Tropical Zone) कहते हैं।

कर्क रेखा के उत्तर और मकर रेखा के दक्षिण में मध्याह्न का सूर्य कभी भी सिर के ठीक ऊपर नहीं होता है। ध्रुवों की ओर जाने पर सूर्य की किरणों का तिरछापन बढ़ता जाता है। जिससे उत्तरी गोलाद्र्ध में कर्क रेखा और आर्कटिक वृत्त एवं दक्षिणी गोलार्ध में मकर रेखा और अंटार्कटिक वृत्त के बीच मध्यम तापमान रहता हैं इसीलिए इस क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबन्ध (Temperate Zone) कहते हैं।

उत्तरी गोलार्ध में आर्कटिक वृत्त के उत्तर और दक्षिणी गोलार्ध में अंटार्कटिक वृत्त के दक्षिण के क्षेत्रों में बहुत ठंड होती है। यहाँ सूर्य कभी भी क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं दिखाई देता। इस क्षेत्र को शीत कटिबन्ध (Frigid Zone) कहते हैं।

प्रश्न 18.
जब भारत में शीत ऋतु होती है तब आस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है। क्यों?
उत्तर:
सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य की तरफ आ जाता है उस हिस्से में गर्मीपड़ती है और जो हिस्सा सूर्य से दूर हो जाता है, उस हिस्से में सर्दी पड़ती है, भारत पृथ्वी के उत्तरी अक्षांश में है जबकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी अक्षांश में। इसलिए दिसंबर में उत्तरी अक्षांश जब सूर्य से दूर हो जाता है तो उस समय भारत में सर्दी पड़ती है। और दक्षिणी अक्षांश सूर्य के सामने हो जाता है। तो ऑस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है।

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रदीप्ति वृत्त या प्रकाश वृत्त किसे कहते हैं?
उत्तर:
ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन-रात को विभाजित करता है, उसे प्रदीप्ति वृत्त या प्रकाश वृत्त कहते हैं।

प्रश्न 2.
वसन्त विषुव कब होता है?
उत्तर:
वसन्त विषुव 21 मार्च को होता है।

प्रश्न 3.
पैमाना या मापक क्या होता है?
उत्तर:
पैमाना, स्थल की वास्तविक दूरी और मानचित्र पर दिखाई गई दूरी का अनुपात होता है।

प्रश्न 4.
जापान देश किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर:
जापान एशिया महाद्वीप में स्थित है।

प्रश्न 5.
यूरेशिया किसे कहते हैं।
उत्तर:
एशिया महाद्वीप के पश्चिम में यूरोप महाद्वीप है, यूरोप तथा एशिया मिलकर यूरेशिया कहलाते हैं।

प्रश्न 6.
विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?
उत्तर:
नील नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है।

प्रश्न 7.
भूमध्य रेखा किस महाद्वीप से होकर जाती है?
उत्तर:
भूमध्य रेखा दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका तथा दक्षिणी एशिया से होकर जाती है।

प्रश्न 8.
‘दुनिया की छत’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
‘दुनिया की छत’, तिब्बत के पठार को कहते हैं।

प्रश्न 9.
वेस्टइण्डीज की खोज किसने की?
उत्तर:
वेस्टइण्डीज की खोज कोलम्बस ने की।

प्रश्न 10.
पृथ्वी पर कितने महासागर हैं और सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है?
उत्तर:
पृथ्वी पर कुल पाँच महासागर है। इनमें सबसे बड़ा प्रशांत महासागर है।

प्रश्न 11.
पृथ्वी के चार परिमण्डलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पृथ्वी के चार परिमण्डल- जैवमण्डल, वायुमण्डल, स्थलमण्डल और जलमण्डल।

प्रश्न 12.
कंगारुओं का देश किसे कहा जाता है?
उत्तर:
कंगारुओं का देश ऑस्ट्रेलिया को कहा जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
पृथ्वी के परिभ्रमण एवं परिक्रमण में अन्तर बताइए?
उत्तर:
पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना (घूर्णन) पृथ्वी का परिभ्रमण (Rotation) कहलाता है। इसी प्रकार पृथ्वी द्वारा अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करना परिक्रमण (Revolution) कहलाता है।

प्रश्न 14.
मानचित्र क्या है? मानचित्र के दो प्रयोग लिखिए।
उत्तर:
किसी भी स्थान का मानक चित्र ही मानचित्र कहलाता है। मानचित्र के प्रयोग- गाँव, कस्बा, जिला, राज्य एवं देश को मानचित्र द्वारा दर्शाया जाता है। हम विश्व का अथवा इसके किसी एक भाग का मानचित्र तैयार कर सकते हैं और उसमें जो चाहे दर्शा सकते हैं।

प्रश्न 15.
वायुमण्डल किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के चारों ओर एक आवरण है, जिसमें नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑर्गन इत्यादि गैसें हैं। ये सभी गैसें पृथ्वी के चारों ओर एक आवरण बनाती है। यही गैसीय आवरण जो आकाश में लगभग 1600 किमी ऊँचाई तक फैला है और पृथ्वी के साथ-साथ बराबर घूमता रहता है, गैसीय आवरण कहलाता है।

प्रश्न 16.
भौतिक मानचित्र और राजनैतिक मानचित्र में क्या अंतर है?
उत्तर:
पृथ्वी के प्राकृतिक स्वरूप जैसे- पर्वत, पठार, मैदान, नदी, महासागर आदि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक मानचित्र कहा जाता है। राज्य नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों, राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शानेवाने मानचित्र को राजनैतिक मानचित्र कहा जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
मानचित्र किसे कहते हैं? मानचित्र के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सामान्य रूप से पृथ्वी या उसके किसी भाग का चपटी सहत । समतल) पर समान अनुपात में प्रदर्शन मानचित्र कहलाता है। मानचित्र विभिन्न प्रकार के होते हैं

  1. भौतिक मानचि- पृथ्वी के प्राकृतिक स्वरूप जैसे- पर्वत, पठार, मैदान, नदी, महासागर आदि को दर्शाने वाले मानचित्रों को भौतिक मानचित्र कहा जात है।
  2. राजनैतिक मानचित्र–  राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों, राज्यों तथा उनकी सीमाओं को दर्शाने वाले मानचित्र को राजनैतिक मानचित्र कहा जाता है।
  3. थिमैटिक मानचित्र-  कुछ मानचित्र विशेष जानकारियाँ प्रदान करते हैं; जैसे- सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वन तथा उद्योगों आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र इत्यादि। इस प्रकार के मानचित्र को थिमैटिक मानचित्र कहा जाता है।

प्रश्न 18.
चन्द्रमा की कलाएँ से आप क्या-क्या समझते हैं?
उत्तर:
यह एक हँसिया जैसी आकृति से शुरू होकर हर रात बड़ा होते-होते थाली सा गोल हो जाता है। इसके बाद यह घटना शुरू करता है और घटते-घटते बिल्कुल छिप जाता है। इसके बाद यह फिर बढ़ना शुरू करता है और यह क्रम चलता रहता है। जिस रात चन्द्रमा थाली सा गोल दिखाई देता है, उस रात को पूर्णिमा (Full Moon) कहते हैं। जिस रात चन्द्रमा बिल्कुल नहीं दिखाई देता, उस रात को अमावस्या (New Moon) कहते हैं। एक महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती है। चन्द्रमा के आकार में प्रतिदिन आने वाले इस बदलाव को हम ‘चन्द्रमा की कलाएँ’ कहते हैं।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-सामाजिक अध्ययन
पृथ्वी और हमारा जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रायद्वीप किसे कहते हैं?
उत्तर:
स्थल का वह भाग जो तीनों ओर से समुद्र से घिरा हो, प्रायद्वीप कहलाता है, जैसे- भारत।

प्रश्न 2.
भारत प्रायद्वीपीय देश क्यों कहलाता है?
उत्तर:
भारत तीनों ओर से समुद्र से घिरा है इसलिए भारत प्रायद्वीपीय देश कहलाता है।

प्रश्न 3.
‘व’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
पहाड़ियों के बीच से जो रास्ता बनता है, उसे दर्रा कहते हैं।

प्रश्न 4.
उत्तर भारत में बहने वाली नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
उत्तर भारत में बहने वाली नदियाँ – गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास, झेलम, गोमती, रावी आदि।

प्रश्न 5.
भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर:
भारत की कुल क्षेत्रफल 32 87 263 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 6.
भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रवेश हैं?
उत्तर:
भारत में 29 राज्य तथा 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।

प्रश्न 7.
भारत का कौन-सा प्राकृतिक भाग सबसे नीचों और कौन-सा प्राकृतिक भाग सबसे ऊँचा है?
उत्तर:
भारत का तटवर्ता मैदान सबसे नोचा और उत्तर का पर्वतीय भाग सबसे ऊँचा है।

प्रश्न 8.
कौन-सी ऋतु में सबसे अधिक वाष्प बनती है?
उत्तर:
ग्रीष्म ऋतु में।

प्रश्न 9.
पूर्वी तटीय मैदान में कौन-सी फसल अधिक होती है?
उत्तर:
चावल।

प्रश्न 10.
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की शाखाएँ कहाँ गिरती हैं?
उत्तर:
हिन्द महासागर में।

प्रश्न 11.
मानसूनी वनों में पाए जाने वाले दो वृक्षों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सागवान, पीपल।

प्रश्न 12.
गौरेया चिड़ियाँ कम क्यों हो गई हैं?
उत्तर:
वनों के लगातार कटने के कारण।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
भाप भरी हवा वर्षा के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर:
भाप भरी हवा ठंडी होकर बादल बनकर वर्षा करवाती है। अतः भाप भरी हवा वर्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 14.
बरसात के मौसम में कपड़े बेर से क्यों सूखते हैं?
उत्तर:
बरसात के मौसम में वाष्पीकरण के साथ-साथ हवा में आर्द्रता अधिक होती है, इसलिए कपड़े देर से सूखते हैं।

प्रश्न 15.
पठार और पर्वत में अन्तर बताइए।
उत्तर:
धरातल का वह भाग जो पर्वत से नीचे और मैदान से ऊपर होता है तथा जिसका ऊपरी भाग सपाट हो, ढाल सामान्य हो तथा किनारों का ढाल तीव्र हो, पठार कहलाता है। पर्वत- धरातल का वह भाग जो आस-पास के क्षेत्र से बहुत ऊँचा हो तथा जिसका आधार बहुत चौड़ा और शिखर नुकीला हो, पर्वत कहलाता है।

प्रश्न 16.
महाद्वीप एवं महासागर में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
महाद्वीप-समुद्रतल से ऊपर उठे हुए विशालतम भूभाग को महाद्वीप कहते हैं जैसे- एशिया। महासागर पृथ्वी के ऊपरी धरातल पर बड़ी-बड़ी खाइयाँ एवं खड्ड आपस में मिले हुए हैं, जो खारे पानी से भरे हैं। ये विशाल जल-राशियाँ ही महासागर कहलाते हैं जैसे- प्रशांत महासागर।।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
जैवमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी के धरातल पर एक सीमित क्षेत्र है जहाँ तीनों मण्डल (स्थल, जल एवं वायु) एक-दूसरे के सम्पर्क में आते हैं। इनकी पारस्परिक अन्तः क्रिया के कारण जीवन की अनुकूल परिस्थितियाँ पाई जाती हैं। यहाँ विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु एवं पेड़-पौधे पाए जाते हैं। यह क्षेत्र धरातल के
ऊपर तथा कुछ नीचे जल एवं वायु में फैला है। इस सीमित क्षेत्र को जैवमण्डल कहते हैं।

प्रश्न 18.
अफ्रीका महाद्वीप पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
यह एशिया के बाद दूसरा सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला महाद्वीप है। इसका अधिकांश भाग पठार है। यहाँ
खनिज पदार्थ एवं शक्ति के साधन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विषुवत रेखा, कर्क रेखा एवं मकर रेखा इस महाद्वीप से गुजरती हैं उष्ण कटिबन्ध में होने के कारण यह अत्यन्त गर्म महाद्वीप है। यहाँ विषुवतरेखीय घने वन, विस्तृत घास के मैदान एवं विशाल मरुस्थल पाए जाते हैं।

इस महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में एटलस पर्वत, उत्तर में सहारा का मरुस्थल स्थित है। इस महाद्वीप के मिस्र देश में विश्व की सबसे लम्बी नदी नील बहती है। इस महाद्वीप की प्रमुख नदियों में नाइजर, कांगो, लिम्पोपो प्रमुख हैं। कांगों नदी भूमध्य रेखा को दो बार काटती है जबकि लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है। यहाँ का विक्टोरिया जलप्रपात विश्व प्रसिद्ध है, जो अपनी सुन्दर प्राकृतिक छटाओं के लिए जाना जाता है। मिस्र देश में विश्व प्रसिद्ध पिरामिड हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे पहले मानव का जन्म तथा विकास इसी महाद्वीप पर हुआ। मानव यहीं से जाकर दूसरे महाद्वीपों में बसे हैं। इस महाद्वीप का दो तिहाई भाग भूमध्य रेखा के उत्तर तथा एक तिहाई भाग भूमध्य रेखा के दक्षिण में पड़ता है।

We hope the UP Board Class 6 Geography Model Paper (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Geography Model Paper (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top