UP Board Class 5 Science Model Paper विज्ञान : परख

UP Board Class 5 Science Model Paper विज्ञान : परख

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – विज्ञान (परख)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
जो पेड़-पौधे अपना भोजन स्वयं बना लेते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर:
स्वपोषी।

प्रश्न २.
कौन-सा पौधा स्पर्श के प्रति संवेदनशील होता है?
उत्तर:
लाजवंती।

प्रश्न ३.
जगदीश चंद्र बसु ने किस यंत्र की खोज की?
उत्तर:
क्रेस्कोग्राफ।

प्रश्न ४.
किन्हीं दो सदाबहार वृक्षों के नाम लिखिए?
उत्तर:
चीड़, देवदार।

UP Board Class 5 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न ५.
शरीर की वृद्धि के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर:
प्रोटीन।

प्रश्न ६.
मलेरिया रोग किस मच्छर के काटने से होता है?
उत्तर:
मादा एनाफिलीज मच्छर।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
अनुकूलन किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रत्येक जीवधारी की आदतें तथा शारीरिक बनावट उसके परिवेश के अनुकूल बन जाती हैं। उसे अनुकूलन कहते हैं।

प्रश्न ८.
सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(क) पौधे प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइआक्साइड गैस ग्रहण करते हैं।  (  )
(ख) पक्षियों के मुँह में दाँत पाए जाते हैं।   (  )
(ग) गुलाब के पौधे की कलम लगाई जाती है। (  )
उत्तर:
(क) ✓
(ख) ✗
(ग) ✓

प्रश्न ९.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जन्तुओं में …………… एक निश्चित आयु तक होती है।
(ख) अपने समान नए जीव उत्पन्न करना ………….  कहलाता है।
(ग) टीकाकरण से हमारे शरीर में …………. क्षमता पैदा हो जाती है।
उत्तर:
(क) वृद्धि
(ख) प्रजनन
(ग) रोग-प्रतिरोधक

UP Board Class 5 Science Model Paper विज्ञान : परख

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
महामारी से क्या तात्पर्य हैं?
उत्तर:
संक्रामक रोग विभिन्न माध्यमों से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलते हैं। यदि इन पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया जाता है, तो एक ही क्षेत्र के बहुत से लोग एक ही रोग से ग्रसित हो जाते हैं, इसे महामारी कहते हैं।

प्रश्न ११.
प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
पौधों की पत्तियाँ क्लोरोफिल की सहायता से सूर्य के प्रकाश में वायु से कार्बन-डाइआक्साइड गैस तथा जड़ द्वारा अवशोषित जल लेकर भोजन का निर्माण करती है। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न १२.
पौधों एवं जन्तुओं के पाँच समान लक्षण लिखिए।
उत्तर:
पौधों एवं जन्तुओं के पाँच समान लक्षण निम्न हैं
(१) पौधों एवं जन्तुओं दोनों में वृद्धि होती है।
(२) पौधों एवं जन्तुओं दोनों में गति होती है।
(३) पौधों एवं जन्तुओं दोनों को भोजन की आवश्यकता होती है।
(४) पौधे एवं जन्तु दोनों श्वसन करते हैं।
(५) पौधे एवं जन्तु दोनों अपने समान नए जीव उत्पन्न करते हैं।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – विज्ञान (परख)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
गुरुत्वाकर्षण बल की खोज किसने की?
उत्तर:
न्यूटन।

UP Board Class 5 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न २.
श्वसन में कौन-सी गैस आवश्यक है?
उत्तर:
ऑक्सीजन।

प्रश्न ३.
वायु में नाइट्रोजन की कितनी मात्रा पाई जाती है?
उत्तर:
७८ प्रतिशत।

प्रश्न ४.
मांस पेशियों द्वारा लगाया गया बल क्या कहलाता है?
उत्तर:
शारीरिक बल।

प्रश्न ५.
ऊर्जा का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत क्या है?
उत्तर:
सूर्य।

प्रश्न ६.
प्रथम प्रकार के उत्तोलक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
कैंची, प्लायर, दंड तुला।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
वायु प्रदूषण को कम करने के दो उपाए बताएँ।
उत्तर:
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा वाहनों, फैक्टरियों आदि को नियंत्रित करने से वायू प्रदूषण कम हो जाएगा।

UP Board Class 5 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न ८.
सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(क) प्रदूषित वायु से पेड़-पौधों को कोई हानि नहीं होती है।  (  )
(ख) बल लगाकर गतिमान वस्तुओं को स्थिर करते हैं। (  )
(ग) चिमटा प्रथम प्रकार का उत्तोलक है।  (  )
उत्तर:
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓

प्रश्न ९.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) ……………. के द्वारा वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है।
(ख) उत्तोलक जिस बिंदु पर टिका होता है, उसे । ………….. कहते हैं।
(ग) सूर्यग्रहण में चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के …………….. होता है।
उत्तर:
(क) जनसंख्या नियंत्रण
(ख) आलंब
(ग) मध्य

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
ऊर्जा के अपव्यय की रोकथाम और संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
पेट्रोल, डीजल, कोयला, मिट्टी का तेल, गैस आदि का भंडार सीमित है। इनका अधिक मात्रा में लगातार उपयोग करने से ये कुछ समय बाद समाप्त हो सकते हैं। अतः ऊर्जा के अपव्यय की रोकथाम और संरक्षण आवश्यक है।

प्रश्न ११.
यह कैसे पता लगाएंगे कि वाय स्थान घेरती है?
उत्तर:
एक गिलास में एक रूमाल रखकर गिलास को उलटा करके पानी से भरी बालटी में डुबाते हैं। बाहर निकालने पर देखते हैं कि रूमाल बिल्कुल सूखा है। इसका कारण यह है कि गिलास में वायु उपस्थित थी, जिसके कारण पानी से रूमाल गीला नहीं हुआ। इससे पता चलता है कि वायु स्थान घेरती है।

UP Board Class 5 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न १२.
हमारे जीवन में कंप्यूटर की क्या उपयोगिता है?
उत्तर:
कंप्यूटर की उपयोगिता हमारे जीवन के निम्नलिखित क्षेत्रों में है
(१) इंटरनेट के द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान में।
(२) बैंकों के हिसाब-किताब रखने में।
(३) पढ़ाई-लिखाई में।
(४) रेलवे टिकट के आरक्षण में।
(५) मौसम के पूर्वानुमान में।
(६) रोगों की जाँच व चिकित्सा में।
(७) मनोरंजन, खेल-कूद तथा संगीत में।

error: Content is protected !!
Scroll to Top