UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान : परख

UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान : परख

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 4
विषय – ज्ञान विज्ञान (परख)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
पौधे को जमाना, पानी और खनिज लवण पहुँचाना, किसका काम है?
उत्तर:
जड़ का।

प्रश्न २.
हवा से बिखरने वाले बीज कैसे होते हैं?
उत्तर:
हलके।

प्रश्न ३.
तुलसी और नीम के पौधों से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर:
औषधियाँ।

UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न ४.
रेगिस्तान का जहाज किसे कहा जाता है?
उत्तर:
ऊँट को।

प्रश्न ५.
जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण संतुलन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
संतुलन बिगड़ेगा।

प्रश्न ६.
रदूषित जल पीने से होने वाले रोग का क्या नाम है?
उत्तर:
डायरिया।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
शरीर के मुख्य अंग तंत्र कितने हैं?
उत्तर:
सात- कंकाल, पेशी, पाचन, उत्सर्जन, श्वसन, परिसंचरण व तंत्रिका।

UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न ८.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो
(क) ….. से हमारे शरीर का ढाँचा बनता है।
(ख) तंत्रिका तंत्र का मुख्य अंग ……..है।
(ग) हरी सब्जियों को पहले ……. तब काटना चाहिए।
उत्तर:
(क) हड्डियों
(ख) मस्तिष्क
(ग) धोकर।

प्रश्न ६.
निम्न के लिए सत्य/असत्य लिखो।
(क) मच्छरों-से टायफाइड होता है।
(ख) कूड़ा-करकट सड़क पर फेंकना चाहिए।
(ग) रुके हुए जल में मच्छर पैदा होते हैं।
उत्तर:
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य।

प्रश्न १०.
निम्नांकित में दिए गए पदार्थ और उसके सही गुण का जोड़ा बनाओ-
UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान परख 1
उत्तर:
UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान परख 2

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
पदार्थ की तीन अवस्थाएँ क्या हैं, उदाहरण सहित बताओ।
उत्तर:
पदार्थ की तीन अवस्थाएँ हैं- ठोस, द्रव व गैस। पत्थर का टुकड़ा और काँच का टुकड़ा ठोस है। नारियल का तेल और मिट्टी का तेल द्रव है। धुआँ और हवा गैस है।

UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न ११.
जनसंख्या वृद्धि से पर्यावरणीय संतुलन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि से पर्यावरण-संतुलन बिगड़ेगा। जंगलों पर दबाव पड़ेगा, अधिक उत्पादन के लिए अधिक रासायनिक खाद मृदा-प्रदूषण करेंगे। परिवहन एवं सफाई समस्या के कारण वायु, जल तथा ध्वनि प्रदूषण बढ़ेगा।

प्रश्न १२.
हमारे शरीर के अन्दर कौन-कौन से अंग हैं? यह कैसे सुरक्षित रहते हैं?
उत्तर:
हमारे शरीर के अंदर मस्तिष्क, मांसपेशियाँ, हृदय, फेफड़े, आमाशय, छोटी आँत, बड़ी आँत, पित्ताशय, अग्नाशय, यकृत, गुर्दे आदि अंग हैं। त्वचा तथा अस्थियों के द्वारा इन अंगों को सुरक्षा प्रदान की जाती है।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्रं
कक्षा – 4
पूर्णांक : विषय – ज्ञान विज्ञान (परख)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
चार पदार्थों के नाम बताओ जो जल में विलेय है।
उत्तर:
चीनी, नमक, फिटकरी, तूतिया।

प्रश्न २.
दो पदार्थों के नाम बताओ जो मिट्टी के तेल में विलेय हों।
उत्तर:
मोम तथा चारकोल।

UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न ३.
द्रव में मिले विलेय अथवा अविलेय पदार्थों को द्रव से अलग करने की क्रिया को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
पृथक्करण।

प्रश्न ४.
जिस द्रव में विलेय पदार्थ घुलता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर:
विलायक।

प्रश्न ५.
वाष्पन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल (द्रव) के गर्म होकर भाप में बदलने की क्रिया को वाष्पन कहते हैं।

प्रश्न ६.
संघनन किसे कहते हैं।
उत्तर:
जलवाष्प (गैस) के ठंडा होकर द्रव में बदलने की क्रिया को संघनन कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
मौसम को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
मौसम को प्रभावित करने वाले कारक सूर्य की ऊष्मा, वायु की नमी, वायु की गति, बादलों का होना, न होना, और समुद्र से दूरी या निकटता आदि हैं।

प्रश्न ८.
निम्न में सही/गलत बताओ
(क) सूर्य ऊर्जा का बड़ा स्रोत नहीं है।
(ख) बल लगाने पर वस्तु बल की दिशा में गतिशील हो जाती है।
(ग) भोजन से हमें ऊर्जा मिलती है।
उत्तर:
(क) गलत
(ख) सही
(ग) सही

UP Board Class 4 Science Model Paper विज्ञान : परख

प्रश्न ६.
सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है? पृथ्वी और अन्य ग्रहों में क्या असमानता है?
उत्तर:
बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है। पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन है। अन्य ग्रहों पर जीवन नहीं है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
सौर परिवार किसे कहते है?
उत्तर:
सूर्य के चारों ओर बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण तथा वरुण ग्रह चक्कर लगाते रहते हैं। सूर्य और इन आठ ग्रहों को सौर परिवार कहते हैं।

प्रश्न ११.
फसल चक्र क्या है? इससे क्या लाभ है?
उत्तर:
एक ही खेत में निश्चित समय में निश्चित फसलों को अदल-बदलकर बोना फसल चक्र कहलाता है। फसल चक्र से जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है और उत्पादन भी अधिक होता है।

प्रश्न १२.
कृत्रिम उपग्रह क्या है? इनकी क्या उपयोगिता है?
उत्तर:
मनुष्य द्वारा निर्मित उपग्रह कृत्रिम उपग्रह कहलाते हैं। कृत्रिम उपग्रहों का उपयोग टेलीविजन कार्यक्रमों का प्रसारण करने, संचार तथा मौसम के पूर्वानुमान में होता है।

error: Content is protected !!
Scroll to Top