UP Board Class 4 EVS Model Paper हमारा परिवेश

UP Board Class 4 EVS Model Paper हमारा परिवेश

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र 
कक्षा – 4
विषय – सामाजिक विज्ञान (हमारा परिवेश)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
विश्व की धरोहर ताजमहल किस नगर में स्थित है?
उत्तर:
आगरा।

प्रश्न २.
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक नगर का क्या नाम है?
उत्तर:
कानपुर।

प्रश्न ३.
उत्तरी ध्रुवीय स्थानों पर बने बर्फ़ के घरों को क्या कहते हैं?
उत्तर:
इग्लू।

प्रश्न ४.
शालीमार और निशात बाग कहाँ है?
उत्तर:
श्रीनगर में (जम्मू-कश्मीर)

प्रश्न ५.
हवामहल जिसमें ६५३ खिड़कियाँ हैं, यह कहाँ स्थित है?
उत्तर:
जयपुर (राजस्थान) में।

UP Board Class 4 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न ६.
दुर्गा-पूजा किस प्रदेश का मुख्य त्योहार है?
उत्तर:
पश्चिम बंगाल का।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
भाबर-तराई क्षेत्र में पाए जाने वाले वृक्षों के नाम लिखो।
उत्तर:
भाबर-तराई में घने जंगल हैं। इनमें शीशम, साल, साखू व खैर के चौड़ी पत्ती वाले वृक्ष पाए जाते हैं।

प्रश्न ८.
मैदानी भाग में कौन-कौन सी बोलियाँ बोली जाती है?
उत्तर:
खड़ी बोली, ब्रजभाषा, अवधी, भोजपुरी।

UP Board Class 4 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न ६.
लोग शहरों में रहना क्यों पसंद करते हैं?
उत्तर:
आमतौर पर शहर में कल-कारखाने, सरकारी कार्यालय तथा शिक्षा केंद्र होते हैं। बड़े-बड़े कारखाने होने के कारण यहाँ आसानी से रोज़गार मिल जाते हैं। अच्छे-अच्छे स्कूल-कॉलेज होने के कारण लोग अच्छी पढ़ाई के उद्देश्य से यहाँ रहना चाहते हैं। यहाँ बड़े-बड़े अस्पताल, यातायात की सुगम व्यवस्था, बिजली-पानी, मनोरंजन तथा खेलकूद के साधन उपलब्ध होते हैं। यही कारण है कि लोग शहरों में बसना पसंद करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
दक्षिण के पठारी भाग की बनावट के विषय में लिखो।
उत्तर:
गंगा के मैदान के दक्षिण में उत्तर प्रदेश का पठारी भाग है। जमीन से ऊपर उठा हुआ समतल पथरीला मैदान पठार कहलाता है। यहाँ छोटी-छोटी पथरीली पहाड़ियाँ हैं। हवा, पानी व धूप से ये टूट-फूट गई हैं। ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों के साथ कहीं-कहीं समतल मैदान भी हैं। इस भाग का ढाल उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग की ओर है। इस भाग में लाल और काली मिट्टी की बहुतायत है।

प्रश्न ११.
मैदानी भाग की विशेषताएँ बताओ।
उत्तर:
मैदानी भाग की निम्न विशेषताएँ हैं- यह मैदान समतल है और नदियों द्वारा लाई गई मटियार, दोमट व रेतीली दोमट मिट्टी के कारण उपजाऊ बना है। इसमें सभी नदियाँ पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं। इसके मैदानी भाग के पेड़ बबूल, आम, जामुन, नीम, शीशम आदि हैं। यहाँ वर्षा पर्याप्त होती है। जाड़ों में अधिक जाड़ा और गर्मियों में अधिक गर्मी होती है। यहाँ वन कम हैं। इनमें साल, साखू, शीशम व पलाश आदि के पेड़ होते हैं। इन्हें पतझड वन कहते हैं।

UP Board Class 4 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न १२.
महाराष्ट्र के लोगों के काम-धंधों के विषय में चार पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
महाराष्ट्र के लोगों के मुख्य काम-धंधे – मछली पकड़ना, खेती करना, सूती वस्त्र बनाना, नारियल की जटा से रस्सी व चटाई बनाना है। भारत में सबसे अधिक कारखाने इसी राज्य में हैं। यहाँ सूती वस्त्र के कारखाने सबसे अधिक हैं। चीनी, दियासलाई, मशीनें, कल-पुर्जे, मोटर तथा साइकिलों के कारखाने भी हैं। देश का फिल्म उद्योग भी यहीं है।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र 
कक्षा – 4
पूर्णांक : विषय – सामाजिक विज्ञान (हमारा परिवेश)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
अभिज्ञान शाकुन्तलम् नाटक के लेखक कौन हैं?
उत्तर:
कालिदास।

प्रश्न २.
अजंता और एलोरा की गुफाएँ कहाँ स्थित हैं?
उत्तर:
औरंगाबाद के पास (महाराष्ट्र में)।

प्रश्न ३.
सुन्दर वन कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर:
पश्चिम बंगाल में।

प्रश्न ४.
तेनालीरामन कौन थे?
उत्तर:
तेनालीरामन विजयनगर के प्रतापी राजा कृष्णदेवराय के मित्र व दरबारी थे।

प्रश्न ५.
तराइन की दूसरी लड़ाई किनके मध्य हुई? उसका क्या परिणाम हुआ?
उत्तर:
पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गौरी के बीच, जिसमें गौरी की जीत हुई।

प्रश्न ६.
अकबर ने कौन-सा धर्म चलाया?
उत्तर:
दीन-ए-इलाही।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
सही के आगे (✓) तथा गलत के आगे (✗) निशान लगाओ।

(क) राणा प्रताप मारे गए।
(ख) राणा प्रताप शत्रु के हाथ नहीं आए।
(ग) अकबर मारे गए।
उत्तर:
(क) गलत
(ख) सही
(ग) गलत

UP Board Class 4 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न ८.
खाली स्थानों को भरो-
(क) पद्मावत …. की प्रसिद्ध पुस्तक है।
(ख) तुलसीदास ने ….. की रचना की।
(ग) सूफी लोग …… को ही सब कुछ मानते हैं।
उत्तर:
(क) मलिक मुहम्मद जायसी
(ख) रामचरितमानस
(ग) ईश्वर प्रेम

प्रश्न ६.
गुरु नानकदेव ने क्या शिक्षा दी?
उत्तर:
सभी धर्म समान है। ऊँच-नीच का भेद करना व्यर्थ है। सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
मीराबाई क्यों प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
मीराबाई ने लोगों द्वारा किए गए विरोध की चिंता न करके सबके बीच रहकर कृष्ण की भक्ति का प्रचार अपने भजन गा-गाकर किया।

प्रश्न ११.
विधान सभा और विधान परिषद् के सदस्य क्या कार्य करते हैं?
उत्तर:
विधान सभा और विधान परिषद् के सदस्य जनता की भलाई के लिए और शासन चलाने के लिए कानन बनाते हैं।

प्रश्न १२.
रानी दुर्गावती के विषय में चार पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
रानी दुर्गावती ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। वह मुगलों से साहसपूर्वक लड़ी। हार देखकर उसने कटार अपने पेट में घोंप ली। अकबर ने भी रानी के युद्धकौशल की प्रशंसा की।

error: Content is protected !!
Scroll to Top