UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

सत्र परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही उत्तर पर (✓) लगाओ
(क) लोमड़ी किसके डर से भाग गई?
(i) मुर्गे के
(ii) शिकारी कुत्तों के  (✓)
(iii) शेरनी के

(ख) ‘बादल किसके काका’ कविता में किस मौसम का वर्णन है?
(i) बरसात का   (✓)
(ii) गरमी का
(iii) सरदी का

(ग) माँ का कहना नहीं मानने पर बच्चों को किसकी डाँट पड़ती है?
(i) सूरज दादा की
(ii) बादल काका की (✓)
(iii) चंदा मामा की

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(घ) पेड़ की डाल टूटने से बंदर किसकी पीठ पर गिरे?
(i) व्हेल की
(ii) घोड़े की
(iii) मगरमच्छ की   (✓)

(ड.) इनमें से कौन-सी आपदा भारी बारिश के कारण आती है?
(i) बाढ़     (✓)
(ii) भूकम्प
(iii) सूखा

प्रश्न 2.
किसने कहा, किससे कहा?
(क) सभी पशु-पक्षियों में समझौता हो गया है।
उत्तर:
लोमड़ी ने मुर्गे से।

(ख) मैं खुंखार जानवरों के डर से यहाँ बैठा हूँ।
उत्तर:
मुर्गे ने लोमड़ी से।

प्रश्न 3. प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) चालाक लोमड़ी मुर्गे को पेड़ से नीचे उतारना क्यों चाहती थी? .
उत्तर:
चालाक लोमड़ी मुर्गे को पेड़ से नीचे उतारना चाहती थी, क्योंकि वह उसे खाना चाहती थी।

(ख) बरसात में बादल का गरजना कैसा लगता है?
उत्तर:
बरसात में बादल के गरजने से ऐसा लगता है जैसे बादल उन बच्चों को डाँट रहे हों, जिन्होंने अपनी माँ का कहना नहीं माना हो।

(ग) सारे बंदर मगरमच्छ की पीठ पर क्यों गिर पड़े?
उत्तर:
पेड़ की डाल टूटने से सारे बंदर पानी मे मगरमच्छ की पीठ पर गिर पड़े।

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(घ) बाढ़ किन-किन कारणों से आती है?
उत्तर:
वर्षा की अधिकता या नदी, झील, नहर आदि का बाँध टूट जाने से बाढ़ आती है।

(ड.) बाढ़ से क्या-क्या नुकसान होता है?
उत्तर:
बाढ़ आने से गाँव, नगर जलमग्न हो जाते हैं, फसलें नष्ट हो जाती हैं और जन-धन की बहुत हानि होती है।

प्रश्न 4.
उत्तर दो
(क) दिए गए शब्दों के अर्थ लिखो
माटी, जल, जगत, सुलह
उत्तर:
माटी – मिट्टी
जल – पानी
जगत – संसार
सुलह – मेल

(ख) दो वस्तुओं, दो प्राणियों और दो स्थानों के नाम लिखो
उत्तर:
वस्तु – कुरसी, गिलास
प्राणी – सीमा, रोहन
स्थान – भारत, जापान

(ग) दिए गए वाक्यों में से क्रिया शब्द चुनकर लिखो
सीमा बरामदे में आई।
उत्तर:
आई

बन्दर पानी में गिर गए।
उत्तर:
गिर गए

(घ) वाक्य बनाओ
उत्तर:
शैतानी – बच्चे शैतानी कर रहे हैं।
चालाक – लोमडी बहत चालाक थी।

प्रश्न 5.
‘तालाब में चाँद’ कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर:
बन्दरों को तालाब में चाँद पकड़ने की सूझी। एक बन्दर चाँद को पकड़ने के लिए तालाब में कूदा तो चाँद गायब हो गया। तब उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए पेड़ से लटककर चाँद को पकड़ने की योजना बनाई। अचानक पेड़ की डाल टूटने से सारे बन्दर पानी में मगरमच्छ की पीठ पर गिर पड़े।

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

अर्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 3 

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर (✓) लगाओ
(क) मुर्गा कहाँ बैठा था?
(i). जमीन पर
(ii) डाली पर
(iii) छत पर   (✓)

(ख) बंदर तालाब में क्या पकड़ने की कोशिश कर रहे थे?
(i) मछली
(ii) नाव
(iii) चाँद   (✓)

(ग) सीमा और उसका भाई किस मुसीबत में फंस गए थे? ।
(i) बाढ़      (✓)
(ii) भूकंप
(iii) तूफ़ान

(घ) तोता हर प्रश्न का क्या जवाब देता था?
(i) इसमें क्या अच्छा है?
(ii) इसमें क्या शक है?     (✓)

(ड.) हाथियों का झुंड कहाँ रहता था?
(i) गाँव में
(ii) जंगल में  (✓)
(iii) शहर में

प्रश्न 2.
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए
उत्तरL
अभी-अभी थी धूप, बरसने लगा कहाँ से यह पानी,
किसने फोड़ घड़े बादल के
, की है इतनी शैतानी।
सूरज ने क्यों बंद कर लिया, अपने घर का दरवाजा,
उसकी माँ ने भी क्या उसको, बुला लिया कहकर ‘आजा’।

प्रश्न 3.
प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने क्या कहा?
उत्तर:
पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने कहा- “तुम डाल पर क्या कर रहे हो? मुर्गे को तो जमीन पर चलते-फिरते रहना चाहिए। नीचे उतर आओ।”

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(ख) सूरज क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
सूरज बादलों में छिपे होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है।

(ग) राजा ने तोते को बेवकूफ क्यों कहा?
उत्तर:
राजा ने तोते को बेवकूफ इसलिए कहा, क्योंकि वह हर बार एक ही बात बोलता था- ‘इसमें क्या शक है।’

(घ) मोनू वाराणसी कैसे गया?
उत्तर:
मोनू वाराणसी रेलगाड़ी से गया।

(ड.) दोनों बिल्लियों के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ?
उत्तर:
दोनों बिल्लियों के बीच रोटी के लिए झगड़ा हुआ।

प्रश्न 4.
उत्तर दो
(क) दिए गए शब्दों के दो-दो समानार्थी शब्द लिखो
चाँद, पानी, सूरज, बादल
उत्तर:
चाँद – चंद्रमा, शशि
पानी – जल, नीर
सूरज – दिनकर, रवि
बादल – मेघ, घन

(ख) दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखो
ऊपर, अमीर, दिन, सुख
उत्तर:
ऊपर – नीचे
अमीर – गरीब
दिन – रात
सुख – दुख

(ग) दिए गए शब्दों के लिंग बदलें- राजा, मोर, माता, मुर्गा
उत्तर:
राजा – रानी
मोर – मोरनी
माता – पिता
मुर्गा – मुर्गी

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(घ) दिए गए शब्दों को बहुवचन में बदलो
डाली, बिल्ली, मुर्गा, मेज
उत्तर:
डाली – डालियाँ
बिल्ली – बिल्लियाँ
मुर्गा – मुर्गियाँ .
मेज – मेजें

(ड.) वाक्य बनाओ
उत्तर:
रोटी – रमा रोटी खा रही है।
पौधा – पिताजी ने आम का पौधा लगाया।

प्रश्न 5.
गाय पर निबंध लिखो
उत्तर:
गाय एक चौपाया पशु है। इसके दो सींग, दो कान, दो आँखें, चार टाँगें तथा एक लम्बी पूँछ होती है। इसका मुँह लम्बा होता है। यह घास, भूसा, खली और दाना खाती है। यह हमें बढ़िया और पौष्टिक दूध देती है। दूध से दही, मक्खन और घी बनता है। गाय के गोबर से खाद, उपले तथा गैस बनती है। इसके बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं और खेत जोतते तथा बैलगाड़ी खींचते हैं। गाय बहुत ही उपयोगी पशु है। हमें इसकी सेवा करनी चाहिए।

वार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही उत्तर पर (✓) लगाओ
(क) बिल्लियों के बीच किस चीज के लिए झगड़ा हुआ?
(i) रोटी के लिए   (✓)
(ii) चूहों के लिए
(iii) दूध के लिए

(ख) शेरसिंह कैस व्यक्ति था?
(i) घमण्डी
(ii) झगड़ालू
(iii) दोनों    (✓)

(ग) चाँद ने माँ से क्या सिलने को कहा?
(i) कमीज
(ii) कुर्ता   (✓)
(iii) पाजामा

(घ) गाँधी जी का जन्मदिन कब मनाया जाता है?
(i) 2 अक्तूबर     (✓)
(ii) 5 अक्टूबर
(iii) 31 अक्टूबर

(ड.) कौन-सा जीव हाथी से भी कई गुना बड़ा होता है?
(i) डॉल्फिन
(ii) वेल   (✓)
(iii) मगरमच्छ

प्रश्न 2.
गलत कथन पर (✗) लगाओ
उत्तर:
(क) सीमा के माता पिता बाजार गए थे।    (✗)
(ख) कस्तूरबा ने गांधी जी को नमक न खाने की सलाह दी।      (✗)
(ग) बिल्लियों ने बंदर से रोटी छीन ली।    (✗)
(घ) गुलमोहर के फूलों ने जड़ की हँसी उड़ाई।।    (✓)
(ड.) सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था।     (✓)

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न 3.
प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) चाँद बड़ा कब दिखाई देता है?
उत्तर:
पूर्णमासी को चाँद बड़ा दिखाई देता है।

(ख) दो अक्टूबर को किन-किन महापुरुषों का जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर:
दो अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया जाता है।

(ग) नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत क्यों कहा?
उत्तर:
नए फूलों को लगा कि उन्हें जड़ के कारण ही दोबारा जीवन मिला है, इसलिए नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत कहा।

(घ) तारक ने समुद्र में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
तारक ने समुद्र में अनेक चीजें देखीं। उसने समुद्र में कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। उसने वेल और डॉलफिन मछलियाँ देखीं। तारक ने मूंगे की चट्टान पर बैठकर घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, झींगे, स्पंज और ऑक्टोपस देखे।

(ड.) घमंडी का दिल क्या देखकर पिघल गया?
उत्तर:
बाग के एक कोने में एक छोटा-सा लड़का खड़ा था। वह इतना छोटा था कि उसके हाथ पेड़ की टहनियों को छू नहीं पा रहे थे। वह टहनियाँ पकड़ने के लिए बार-बार कूद रहा था। न छू पाने पर वह जोर-जोर से रो भी रहा था। “चढ़ो बेटा”, पेड़ ने कहा और अपनी डालियों को नीचे झुका दिया, लेकिन वह लड़का बहुत छोटा था। यह सब देखकर घमंडी का दिल पिघल गया।

प्रश्न 4.
उत्तर बताओ
(क) दो-दो समानार्थी शब्द लिखो- फूल, आसमान, धरती, पेड़
उत्तर:
फूल – पुष्प, सुमन
आसमान – नभ, गगन
धरती – वसुधा, पृथ्वी
पेड़ – वृक्ष, तरु

(ख) विलोम शब्द लिखो- सर्दी, स्वतंत्रता, बदसूरत, आया
उत्तर:
सर्दी – गरमी
स्वतंत्रता – परतंत्रता
बदसूरत – खूबसूरत
आया – गया।

(ग) ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाओ – सुंदर, कोमल, कठोर, सज्जन
उत्तर:
सुंदर + ता = सुंदरता
कोमल + ता = कोमलता
कठोर + ता = कठोरता
सज्जन + ता = सज्जनता

(घ) बहुवचन में बदलो- मिठाई, स्त्री, लहर, समोसे
उत्तर:
मिठाई – मिठाइयाँ
स्त्री – स्त्रियाँ
लहर – लहरें
समोसे – समोसे

(ड.) वाक्य बनाओ- सादगी, उत्तीर्ण
उत्तर:
सादगी – सादगी महापुरुषों का गुण है।
पौधा – सुभाष ने आई.सी.एस. की परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्रश्न 5.
बीमारी के कारण अवकाश लेने के लिए प्रधानाध्यापक को पत्र लिखो
उत्तर:
सेवा में,
प्रधानाध्यापक महोदय,
प्राथमिक विद्यालय,
लखनऊ

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

महोदय,

निवेदन है कि मैं इस विद्यालय में कक्षा-3 का छात्र हूँ। बुखार से पीड़ित. होने के कारण मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ; अतः मुझे 15-5-20xx से 16-5-20xx तक दो दिनों का अवकाश प्रदान करने का कष्ट करें। मैं आपका सदा आभारी रहूँगा।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य
राघव कुमार
कक्षा – 3

error: Content is protected !!
Scroll to Top