UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

सत्र परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हमारा परिवेश
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाइए
(क) शीतल के पापा और चाचा शहर में काम करते हैं।      (✓)
(ख) मधु और मोनू घर के कामों में हाथ बँटाते हैं।   (✓)
(ग) परिवार हमारी पहली पाठशाला है।     (✓)
(घ) मोनू और मधु पेड़-पौधों की देखभाल करते हैं। (✓)
(ङ) दादाजी परिवार के सभी लोगों का ध्यान नहीं रखते हैं। (✗)

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरिए- झोपड़ी, खेती, नुकीली, बोलियाँ, भोजन
(क) .मधु के परिवार में खेती का काम होता है।
(ख) सभी ने मिलकर झोपड़ी में दबे सामान को बाहर निकाला।
(ग) कुछ पेड़-पौधों की पत्तियाँ लम्बी और नुकीली होती हैं।
(घ) हमें जीवित रहने के लिए भोजन और पानी की आवश्यकता होती है।
(ङ) सभी जीव-जंतुओं की बोलियाँ अलग-अलग होती हैं।

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 1

प्रश्न 4.
जीव-जंतुओं के नाम लिखिए- चोंच वाले, सींग वाले।
उत्तर:
चोंच वाले – कौआ, तोता, कबूतर, मुर्गा, कोयल, बगुला, मोर, मैना, हंस, बतख।
सींगवाले – गाय, भैंस, बैल, हिरन, बकरी, बारहसिंगा, नीलगाय, याक, जंगली भैंसा।

प्रश्न 5.
प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) दादी को दवा किसने खिलाई ?
उत्तर:
दादी को दवा मोनू ने खिलाई।

(ख) रमन, विवेक और राधिका ने इरफान काका की क्या सहायता की?
उत्तर:
रमन, विवेक और राधिका ने मिलकर काका की झोपड़ी के टूटे सामान को छाँटकर अलग किया, घर के सामान को ठीक से रखा और घर की सफाई की।

(ग) पेड़-पौधों की देखभाल क्यों करनी चाहिए?
उत्तर:
पेड़-पौधे हमारे लिए हर तरह से लाभदायक हैं। इनसे हमें छाया, लकड़ियाँ, फल-फूल तथा दैनिक जीवन से संबंधित अनेक उपयोगी वस्तुएँ प्राप्त होती हैं। ये वातावरण से कार्बन-डाइऑक्साइड जैसा अशुद्ध गैस लेकर हमें शुद्ध हवा देते हैं। इसलिए हमें पेड़-पौधों की देखभाल करनी चाहिए।

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

(घ) बेल किसे कहते हैं? किन्हीं तीन बेलों के नाम लिखो।
उत्तर:
जिन पौधों को बढ़ने के लिए किसी सहारे की आवश्यकता होती है, उन्हें, बेल या लताएँ कहते हैं। बेल या लताओं के नाम-अंगूर की बेल, कद्दू की बेल, सेम की बेल।

अर्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हमारा परिवेश
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
अलग शब्द पर घेरा बनाओ
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 2

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरिए
उत्तर:
(क) सीखने की पहली पाठशाला घर को कहते हैं।
(ख) झोपड़ी बनाने के लिए तनवीर ने बाँस दिए।
(ग) पेड़-पौधों को जीवित रहने के लिए पानी,धूप खाद आदि आवश्यक है।
(घ) शरीर को रोगों से बचाने के लिए फल तथा सब्जियाँ खाना चाहिए।
(ङ) भोजन को काटने तथा चबाने का कार्य दाँतों द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗)  का चिह्न लगाइए
उत्तर:
(क) मधु के घर में केवल उसके माता पिता हैं।    (✗)
(ख) पेड़-पौधों के सूखने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है     (✓)
(ग) पास-पड़ोस के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए।     (✓)
(घ) भोजन को खुला रखना चाहिए।   (✗)
(ङ) गाय एक पालतू पशु है।   (✓)

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न 4.
सही जोड़े बनाइए
उत्तर:
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 3

प्रश्न 5.
प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) मधु किसके साथ बाजार गई?
उत्तर:
मधु दादा जी के साथ बाजार गई।

(ख) इरफान काका की झोपड़ी किस मौसम में गिरी?
उत्तर:
इरफान काका की झोपड़ी बरसात के मौसम में गिरी।

(ग) अलग-अलग पेड़-पौधों को कैसे पहचान सकते हैं?
उत्तर:
अलग-अलग पेड़-पौधों को उनकी पत्तियों, फलों, फूलों और लंबाई व तने की मोटाई से पहचाना जा सकता है

(घ) हमें पशु-पक्षियों की देखभाल क्यों करनी चाहिए?
उत्तर:
पशु-पक्षी अपने भोजन आवास एवं सुरक्षा के लिए हम पर निर्भर रहते हैं, इसलिए हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए।

(ङ) हमें भोजन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
शरीर की वृद्धि के लिए कार्य करने की ऊर्जा के लिए, विभिन्न रोगों से बचाव तथा जीवित रहने के लिए हमें भोजन की आवश्यकता होती है।

वार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हमारा परिवेश
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर  (✗) लगाइए
उत्तर:
(क) पास-पड़ोस के लोगों का अभिवादन करना चाहिए।    (✓)
(ख) पेड़-पौधों में पानी नहीं डालना चाहिए।      (✗)
(ग) गीले हाथ से स्विच नहीं छूना चाहिए।   (✓)
(घ) कूड़ा इधर-उधर फेंक देना चाहिए।      (✗)
(ङ) हमें सदैव सड़क के बाई ओर चलना चाहिए   (✓)

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो
उत्तर:
(क) घर ठंड गरमी, वर्षा, आँधी, तूफान और हिंसक जानवरों से हमारी रक्षा करता है।
(ख) मधुमक्खी छत्ते में रहती है।
(ग) आँखों को ठंडे और साफ पानी से साफ करना चाहिए।
(घ) हमें पॉलीथीन के स्थान पर जूट के थैलों का प्रयोग करना चाहिए।
(ङ) बस सडक पर चलनेवाला वाहन है।

प्रश्न 3:
सही जोड़े बनाइए
उत्तर:
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 4

प्रश्न 4.
दिए गए शीर्षकों के अंतर्गत दो-दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखो
उत्तर:
ऊर्जा देने वाले – चावल, गेहूँ
वृद्धि करने वाले – दालें, मछली
रोगों से बचाव करने वाले – हरी सब्जियाँ, फल

प्रश्न 5.
प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) भोजन के रूप में घास या हरे पत्ते खाने वाले पशुओं के दाँतों की बनावट कैसी होती है?
उत्तर:
भोजन के रूप में घास या हरे पत्ते खाने वाले पशुओं के आगे के दाँत छोटे और पीछे के दाँत चपटे व बड़े होते हैं।

(ख) कच्चा घर किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो घर मिट्टी, बाँस, लकड़ी, घास-फूस आदि वस्तुओं के बने होते हैं और जिनकी छत बनाने में खपरैल, कँटीली झाड़ियाँ, बाँस-बल्ली आदि का प्रयोग होता है, ऐसे घरों को कच्चा घर कहा जाता है।

(ग) पानी का उपयोग हम किन-किन कार्यों में करते हैं?
उत्तर:
पानी का उपयोग हम पीने, नहाने, घर की साफ-सफाई करने, कपड़े धोने, फल-सब्जी धोने, बरतन धोने, खाना पकाने पेड़-पौधों एवं खेतों की सिंचाई जैसे अनेक कार्यों में करते हैं।

(घ) हमें अपने घर के आस-पास की सफाई करना क्यों जरूरी है?
उत्तर:
घर के आस-पास गंदगी इकट्ठी हो जाने से मच्छर और मक्खियाँ पैदा होती हैं जो हमारी बीमारी का कारण बनते हैं। अतः हमें अपने घर के आस-पास की सफाई करनी जरूरी है।

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

(ङ) स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है ताकि दुर्घटना होने पर सिर में चोट न लगे और हम सुरक्षित रह सकें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top