UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4 are part of UP Board Class 12 Geography Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Geography
Model Paper Paper 4
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या-1 से 8 तक बहुविकल्पीय प्रश्न है। प्रश्न संख्या-9 से 16 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 20 शब्दों में, प्रश्न संख्या-17 से 24 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 100 शब्दों में और प्रश्न संख्या-25 से 26 तक विस्तृत उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका प्रत्येक उत्तर लगभग 300 शब्दों में दीजिए।
  • सभी प्रश्नों के लिए निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
  • उपयुक्त रेखा मानचित्रों एवं आरेखों द्वारा अपने उत्तरों की पुष्टि कीजिए।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए। [1]

प्रश्न 1.
उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी यूरेशिया में किस प्रकार के वन पाए जाते है। [1]
(a) कोणधारी वैन
(b) मानसूनी वन
(c) विषुतूरेखीय वन
(d) भूमध्यसागरीय

प्रश्न 2.
पारिस्थितिक-तन्त्र की कार्यप्रणाली निर्भर करती है। [1]
(a) उपभोक्ता पर
(b) स्वपोषित पर
(c) वियोजक पर
(d) ऊर्जा प्रवाह

प्रश्न 3.
नेपानगर किस लिए प्रसिद्ध है? [1]
(a) अख़बारी कागज के लिए
(b) रेशम उद्योग के लिए
(c) सीमेण्ट उद्योग के लिए
(d) चीनी उद्योग के लिए

प्रश्न 4.
कैनेडियन पैसिफिक रेलमार्ग जोड़ता है। [1]
(a) हैलीक्स को प्रिन्स जॉर्ज से
(b) सेप्ट जॉन को प्रिन्स रुपर्ट से
(c) हैलीक्स को बैंकूवर से
(d) सेप्ट जॉन को बैंकूवर से

प्रश्न 5.
भारत में सबसे अधिक कहवा उत्पादक राज्य है। [1]
(a) केरल
(b) तमिलनाडु
(c) कर्नाटक
(d) आन्ध्र प्रदेश

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से कौन-सा बन्दरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है। [1]
(a) फ़ाज़ला
(b) कोच्चि
(c) न्यू मंगलौर
(d) चेन्नई

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। [1]
(a) पूर्वी उत्तर प्रदेश
(b) पूर्वी मध्य प्रदेश
(c) पूर्वी महाराष्ट्र
(d) पूर्वी कर्नाटक

प्रश्न 8.
भारत में विश्व का कितना प्रतिशत जल संसाधन उपलब्ध है? [1]
(a) 16%
(b) 5%
(c) 4%
(d) 2.4%

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 9.
उष्णकटिबन्धीय चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वन के वितरण को लिखिए। [2]

प्रश्न 10.
किन्हीं दो गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 11.
जापान के लौह-इस्पात उद्योग के दो केन्द्रों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 12.
विश्व में चावल के प्रमुख आयातक देश कौन-कौन से हैं? [2]

प्रश्न 13.
विश्व के किन्हीं दो बन्दरगाहों के नाम बताइए। [2]

प्रश्न 14.
भारत में वनों पर आधारित दो उद्योगों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 15.
‘गलियारा परियोजना’ क्या है?

प्रश्न 16.
भूकम्प को प्राकृतिक आपदा क्यों कहा गया है? [2]
अथवा
भूकम्प के दो प्रमुख कारणों का उल्लेख कीजिए। [2]

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
प्राकृतिक वनस्पति की विभिन्न विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [4]

प्रश्न 18.
चक्रवातों के पूर्वानुमान की विधियों क्या हैं? [4]

प्रश्न 19.
जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले चार कारकों का उल्लेख कीजिए। [4]

प्रश्न 20.
एशिया के दो प्रमुख बन्दरगाहों का उल्लेख कीजिए। [4]

प्रश्न 21.
भूकम्प आपदा के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 22. ग्रामीण बस्तियों के दो प्रकारों का वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 23.
कोलकाता की भौगोलिक स्थिति को रेखा-मानचित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए। [4]

प्रश्न 24.
भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना में कृषि के महत्त्व का परीक्षण कीजिए। [4]

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 25.
भारत के रेल परिवहन पर एक निबन्ध लिखिए। [7]
अथवा
जनसंख्या स्थानान्तरण के विभिन्न प्रकार एवं कारणों का विवरण दीजिए। [7]

प्रश्न 26.
निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए। [7]

  1. भारत में जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना
  2. भारत में लिंगानुपात

अथवा
भारत में गेहूं की कृषि पर वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए। [7]

  1. भौगोलिक दशाएँ
  2. प्रमुख उत्पादक राज्य

उत्तर

उत्तर 1:
(a) कोणधारी वैन

उत्तर 2:
(d) ऊर्जा प्रवाह

उत्तर 3:
(a) अख़बारी कागज के लिए

उत्तर 4:
(c) हैलीक्स को बैंकूवर से

उत्तर 5:
(c) कर्नाटक

उत्तर 6:
(d) चेन्नई

उत्तर 7:
(a) पूर्वी उत्तर प्रदेश

उत्तर 8:
(c) 4%

उत्तर 9:
इस वन को विषुवत्रेखीय वन भी कहा जाता है। यह विश्व के कुल 245 करोड़ हेक्टेयर भू-भाग पर विस्तृत है, जिसमें दक्षिण अमेरिका में सर्वाधिक (51.3%) तथा उत्तरी अमेरिका में न्यूनतम (3%) भू-भाग पर पाई जाती है।

उत्तर 10:
गैर-परम्परागत दो ऊर्जा स्रोत निम्नलिखित हैं।

  1. सौर ऊर्जा
  2. पवन ऊर्जा

उत्तर 11:
जापान के लौह-इस्ताप उद्योग के दो केन्द्र निम्नलिखत हैं।

  1. नागासाकी-मौजी क्षेत्र
  2. ओसाका-कैमेशी क्षेत्र

उत्तर 12:
विश्व में चावल के प्रमुख आयातक देश हैं—जापान, फ्रांस, बांग्लादेश, जर्मनी एवं मध्य एशिया आदि।

उत्तर 13:
विश्व के दो प्रमुख बन्दरगाह निम्न हैं।

  1. लन्दन बन्दरगाह
  2. न्यूयॉर्क बन्दरगाह

उत्तर 14:
भारत में वनों पर आधारित दो उद्योग निम्नलिखित हैं।

  1. दियासलाई उद्योग
  2. कागज उद्योग

उत्तर 15:
श्रीनगर को कन्याकुमारी से तथा सिल्चर को पोरबन्दर से जोड़ने वाले राजमार्ग परियोजना को गलियारा परियोजना का नाम दिया गया है। [2]

उत्तर 16:
जब पृथ्वी की आन्तरिक शक्तियों की उथल-पुथल के कारण पृथ्वी हिलती या काँपती है, तो इसे भूकम्प कहा जाता है। भूकम्प के समय पृथ्वी में कम्पन्न होने लगता है, जिससे बड़ी-बड़ी इमारतें एवं सड़कें, पुल, रेलमार्ग आदि नष्ट हो जाते हैं तथा बहुत लोगों की मृत्यु भी मकानों के नीचे दबकर हो जाती है।

We hope the UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4 help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Geography Model Papers Paper 4, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top