UP Board Class 12 Economics Model Papers Paper 2

UP Board Class 12 Economics Model Papers Paper 2 are part of UP Board Class 12 Economics Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Economics Model Papers Paper 2.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject  Economics
Model Paper Paper 2
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Economics Model Papers Paper 2

समय: 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 100

निर्देश
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

नोट

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, जिनका केवल सही उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना है, प्रश्नपंख्या 13 से 16 तक अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 25 शब्दों में लिखना है, प्रश्न संख्या 17 से 22 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में लिखना है तथा प्रश्न संख्या 23 से 28 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनका उत्तर प्रत्येकलगभग 150 शब्दों में लिखना है।
  • प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से उपभोक्ता की पूर्ण तृप्ति की स्थिति कौन-सी है? [1]
(a) शून्य सीमान्त उपगिता
(b) बढ़ती सीमान्त उपयोगिता
(c) घटती सीमान्त उपयोगिता
(d) अधिकतम सीमान्त उपयोगिता

प्रश्न 2.
किसी शहर की दूध-मण्डी, उदाहरण है [1]
(a) स्थानीय बाजार का
(b) स्थानीय प्रतियोगी बाजार का
(c) स्थानीय प्रतियोगी अल्पकालीन बाजार का
(d) स्थानीय प्रतियोगी अल्पकालीन विशिष्ट बाजार का

प्रश्न 3.
“ब्याज निश्चित अवधि के लिए तरलता के परित्याग का पुरस्कार है।” यह कथन किसका है? [1]
(a) हिक्स
(b) मार्शल
(c) कीन्स
(d) थॉमस

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रत्यक्ष कर है? [1]
(a) मनोरंजन कर
(b) भू-राजस्व
(C) आयकर
(d) उत्पादन शुल्क

प्रश्न 5.
राष्ट्रीय आय का अर्थ है। [1]
(a) साधंन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
(b) देश के कुल निर्यात की मात्रा
(C) देश के कुल आयात की मात्र
(d) देश की सरकार का व्यय

प्रश्न 6.
सीमान्त उत्पादकता का सिद्धान्त सम्बन्धित है । [1]
(a) उत्पादन से
(b) उपभोग से
(c) विनिमय से
(d) वितरण से ।

प्रश्न 7.
इस समय राष्ट्रीयकृत बैंकों की संख्या है । [1]
(a) 14
(b) 20
(C) 19
(d) 17

प्रश्न 8.
‘दस लाख कूप योजना प्राथमिक रूप से सम्बन्धित है [1]
(a) पेयजल वाले कुओं से
(b) ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा उत्पादन से ।
(C) सिंचाई से
(d) जैवकीय-उर्वरकों के उत्पादन से

प्रश्न 9.
विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केन्द्र की स्थापना की गई है। [1]
(a) तिरुअनन्तपुरम (केरल) में
(b) बंगलुरु में
(C) मुम्बई में
(d) अहमदाबाद में ।

प्रश्न 10.
विदेशी व्यापार का अंग है। [1]
(a) आयात
(b) निर्यात
(c) पुनर्निर्यात
(d) ये सभी

प्रश्न 11.
सांख्यिकी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [1]
(a) यह संख्या का विज्ञान है।
(b) यह गुणात्मक तथ्यों का अध्ययन करती है।
(C) यह ज्ञान का व्यवस्थित समूह है।
(d) यह कारण और परिणाम सम्बन्ध का अध्ययन करती है।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में से कौन-सा द्वि-विमीय चित्र है? [1]
(a) आयत चित्र
(b) दण्ड चित्र
(c) रेखाचित्र
(d) प्रतीक चित्र

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 13.
राष्ट्रीय आय को मापने की किन्हीं दो विधियों का वर्णन कीजिए। [4]

प्रश्न 14.
किन्हीं दो प्रत्यक्ष करों के नाम लिखिए। [4]

प्रश्न 15.
भारत में परिवार नियोजन के क्या उद्देश्य हैं? [4]

प्रश्न 16.
आर्थिक नियोजन में सांख्यिकी का महत्त्व बताइए। [4]

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 17.
बाजार कीमत को परिभाषित कीजिए। [5]

प्रश्न 18.
राजस्व की विषय-सामग्री को बताइए। [5]

प्रश्न 19.
ब्याज की परिभाषा लिखिए। क्या ब्याज दर शून्य हो सकती है? समझाइए। [5]

प्रश्न 20.
व्यापारिक बैंकों के कार्यों को लिखिए। [5]

प्रश्न 21.
विदेशी व्यापार के अर्थ को स्पष्ट कीजिए। [5]

प्रश्न 22.
वनों के संरक्षण हेतु सुझावों को स्पष्ट कीजिए। [5]

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 23.
पूर्ण प्रतियोगिता की परिभाषाएँ दीजिए। पूर्ण प्रतियोगिता की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। [7]
अथवा
पूर्ण प्रतियोगिता में दीर्घकाल में एक फर्म के सन्तुलन की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 24.
मजदूरी के सीमान्त उत्पादकता सिद्धान्त को समझाइए। [7]
अथवा
लगान के आधुनिक सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 25.
केन्द्र सरकार की आय के प्रमुख स्रोतों तथा व्यय की प्रमुख मदों का वर्णन कीजिए। [7]
अथवा
राष्ट्रीय आय से क्या तात्पर्य है? इसको मापने की किसी एक विधि को समझाइए। [7]

प्रश्न 26.
भारत में तीव्र गति से जनसंख्या बढ़ने के क्या कारण हैं? उसको रोकने के उपाय क्या हैं? [7]
अथवा
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक क्या है? भारत के ग्रामीण विकास में वे क्या भूमिका अदा कर रहे हैं? [7]

प्रश्न 27.
ग्रामीण स्वास्थ्य व स्वच्छता पर टिप्पणी लिखिए। [7]
अथवा
भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न संसाधनों का विश्लेषण कीजिए। [7]

प्रश्न 28.
एक व्यक्ति की मासिक आय नीचे तालिका में दर्शाई गई है। प्रत्यक्ष विधि से समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए। [7]

माह जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल मई जून जुलाई
आय (₹ मों) 1400 1350 1500 1750 1100 1200 1300

निम्नलिखित आँकड़ों के लिए माध्यिका की गणना कीजिए। [7]अथवा

वर्ग अन्तराल 0-5 5-10 10-15 15-20 20-25 25-30
आवृति 4 10 16 20 12 8

 

                      Answers

उतर 1.
(a)

उतर 2.
(d)

उतर 3.
(c)

उतर 4.
(c)

उतर 5.
(a)

उतर 6.
(d)

उतर 7.
(c)

उतर 8.
(c)

उतर 9.
(a)

उतर 10.
(d)

उतर 11.
(d)

उतर 12.
(a)

उतर 28.

समान्तर माध्य (X) =  ₹  1371.43

अथवा

माध्यिका (M) = 16.25

We hope the UP Board Class 12 Economics Model Papers Paper 2 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Economics Model Papers Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top