UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 1

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 1 are part of UP Board Class 12 Civics Model Papers. Here we have given UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 1.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Civics
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 1

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 100

नोट प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

निर्देश

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या-1 से 10 तक बहुविकल्पीय हैं।
  • प्रश्न संख्या-11 से 20 तक अतिलघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है।
  • प्रश्न संख्या-21 से 26 तक लघु उत्तरीय-1 हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-27 से 30 तक लघु उत्तरीय-2 हैं, जिनका उत्तर लगभग 100-125 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-31 एवं 32, तक के प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट निम्नलिखित 10 प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें पनों में प्रत्येक के चार तिकत्र्य दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए

प्रश्न 1.
‘लेवियाथन’ पुस्तक का लेखक कौन है? [1]
(a) होब्स
(b) लॉक
(c) रूसो
(d) ग्रीन

प्रश्न 2.
“मनुष्य स्वभाव से राजनीतिक प्राणी है।’ यह किसने कहा है? [1]
(a) अरस्तू
(b) प्लेटो
(c) सुकरात
(d) हाब्स

प्रश्न 3.
स्वतन्त्रता तथा समानता एक-दूसरे के [1]
(a) पूरक हैं
(b) विरोधी हैं।
(c) ‘a’ और ‘b’ दोनों हैं
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 4.
विश्व पर्यावरण दिवस’ प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? [1]
(a) 15 अगस्त
(b) 2 अक्टूबर
(c) 5 जून
(d) 5 मई

प्रश्न 5.
“राज्य एक आवश्यक बुराई है।” यह कथन किसका है। [1]
(a) व्यक्तिवादियों का
(b) समाजवादियों का
(c) आदर्शवादियों का
(d) इनमें में से कोई नहीं

प्रश्न 6.
अधिकारों के कानूनी सिद्धान्त का प्रतिपादक कौन था? [1]
(a) हाब्स
(b) लॉक
(c) रूसो
(d) बेन्थम

प्रश्न 7.
उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी? [1]
(a) श्रीमती सुवेता कृपलानी
(b) सुश्री मायावती
(c) श्रीमती विजय लक्ष्मी
(d) श्रीमती सरोजनी नायडू

प्रश्न 8.
लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है। [1]
(a) शिक्षित नागरिक
(b) समाचार-पत्र
(c) निष्पक्ष मतदान
(d) राजनीतिक दल

प्रश्न 9.
न्यायपालिका का कार्य है। [1]
(a) कानून बनाना
(b) राष्ट्रपति का चुनाव करना।
(c) संविधान की रक्षा करना
(d) अध्यादेश निर्गत करना।

प्रश्न 10.
सरकार के अंगों की संख्या कितनी है? [1]
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
लोक-कल्याणकारी राज्य की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 12.
नागरिकों के दो राजनीतिक अधिकारों का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 13.
उन दो राज्यों के नाम लिखिए, जहाँ द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका है। [2]

प्रश्न 14.
भारत के दो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 15.
कार्यपालिका के दो प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 16.
केन्द्रशासित प्रदेशों की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 17.
शीतयुद्ध का क्या अर्थ है? [2]

प्रश्न 18.
न्यायपालिका के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए। उत्तर-इस प्रश्न के [2]

प्रश्न 19.
दो वैश्विक संगठनों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 20.
संघ लोक सेवा आयोग के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए। [2]

लघु उत्तरीय प्रश्न 1

प्रश्न 21.
समाजवाद के प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 22.
पर्यावरण प्रदूषण के प्रति नागरिकों के प्रमुख दायित्वों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 23.
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? राज्यपाल की चार कार्यपालिका शक्तियों का उल्लेख कीजिए। [1+ 4]

प्रश्न 24.
भारतीय जनजातियों की आर्थिक समस्याओं का उल्लेख कीजिए। [5]

प्रश्न 25.
राष्ट्रमण्डल के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए। [5]

प्रश्न 26.
पंचायती राजव्यवस्था में कितने स्तर हैं? जिला पंचायत के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए। [5]

लघु उत्तरीय प्रश्न 2

नोट प्रश्न संख्या 27 से 30 तक के प्रश्नों का उत्तर प्रत्येक लगभग 100-125 शब्दों में देना है।

प्रश्न 27.
आधुनिक राज्यों में कार्यपालिका के किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख कीजिए। कार्यपालिका को स्वतन्त्र तथा निष्पक्ष बनाए रखने के प्रमुख उपायों की विवेचना कीजिए। [1/2 + 1/2 + 1/2 + 1/2 + 4]

प्रश्न 28.
चार ऐसे राज्यों का नाम बताइए, जहाँ विधानपरिषदें हैं? विधान सभा और विधान परिषद् की तुलनात्मक विवेचना कीजिए। [2 + 4]

प्रश्न 29.
भारत में न्यायपालिका की स्वतन्त्रता के किन्हीं दो निर्णायक कारकों का उल्लेख कीजिए। संघात्मक सरकार के लिए स्वतन्त्र न्यायपालिका की अनिवार्यता के पक्ष में अपने तर्क दीजिए [2 + 4]

प्रश्न 30.
शीतयुद्ध के दो कारणों का उल्लेख कीजिए। शीतयुद्ध के कारणों एवं प्रभावों की विवेचना कीजिए। [2 + 4]

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31.
भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब हुई? राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन होता है? इसके कार्यों का उल्लेख कीजिए। [2 + 2 + 4]

प्रश्न 32.
संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलता तथा असफलता के कारणों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए। विश्व शान्ति की स्थापना में यह कार्य कहाँ तक सफल हुआ है? [4 + 4]

उत्तरमाला

उत्तर 1. (a)

उत्तर 2. (c)

उत्तर 3. (a)

उत्तर 4. (c)

उत्तर 5. (a)

उत्तर 6. (c)

उत्तर 7. (d)

उत्तर 8. (b)

उत्तर 9. (c)

उत्तर 10. (c)

उत्तर 13.

  1. उत्तर प्रदेश
  2. बिहार

उत्तर 14.

  1. कांग्रेस
  2. भारतीय जनता पार्टी

उत्तर 16.
केन्द्रशासित प्रदेश की दो प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।

  1. प्रत्येक संघ राज्य क्षेत्र को प्रशासन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है, जिसे वह स्वयं के द्वारा नियुक्त तथा प्रशासक के माध्यम से संचालित कराता
  2. विधायिका की अनुपस्थिति में प्रशासक की अध्यादेश जारी करने की शक्ति संविधान के अनुच्छेद-239 (ख) में है।

उत्तर 17.
शीतयुद्ध से तात्पर्य, एक ऐसी स्थिति से है, जिसमें युद्ध तो किसी भी क्षेत्र में नहीं होता था, किन्तु हर समय युद्ध जैसी स्थिति बनी रहती है।

उत्तर 19.
दो वैश्विक संगठन निम्न हैं।

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ
  2. राष्ट्रमण्डल

उत्तर 22.
पर्यावरण प्रदूषण के सन्दर्भ में नागरिकों के दायित्वों का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 21A के अन्तर्गत किया गया है, जिसके अन्तर्गत-वन, झील, नदी और वन्यजीव शामिल हैं, के प्रति नागरिकों का निम्नलिखित प्रमुख दायित्व होना चाहिए

  • पर्यावरण की रक्षा करना।
  • पर्यावरण की संवर्द्धन करना।
  • प्राणि मात्र के प्रति दया भाव रखना।
  • विकास की स्वच्छ वे उन्नत तकनीकों का प्रयोग करना।
  • जनसामान्य में प्रदूषण के कारणों, समस्याओं व निराकरण के कदमों का बेहतर प्रसार करना चाहिए।

उत्तर 27.
कार्यपालिका को स्वतन्त्र तथा निष्पक्ष बनाए रखने के प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं।

  1. निष्पक्ष चुनाव प्रणाली
  2. वंशवाद तथा परिवारवाद का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
  3. किसी विचारधारा या मत के प्रति ग्रस्त नहीं होना चाहिए।
  4. कार्यकाल की निश्चितता होनी चाहिए।
  5. सरकार के अंगों में शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का पालन होना चाहिए।
  6. भ्रष्टाचार-विरोधी संस्थाओं जैसे लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति होनी चाहिए तथा उनके अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने चाहिए।

उत्तर 31.
राष्ट्रीय मावाधिकार आयोग भारत में मानवाधिकारों का संरक्षण के लिए विभिन्न नियमों तथा उपनियमों को लागू करने के लिए सितम्बर, 1993 को राष्ट्रपति के अध्यादेश (Ordinance) द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission, NHRC) CAT TO किया गया। इस अध्यादेश के बाद मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 अस्तित्व में आया। मानवाधिकार आयोग में 9 सदस्य होते हैं। इसमें एक अध्यक्ष होता है, जोकि सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रह चुका हो। आयोग का एक सदस्य ऐसा व्यक्ति होती है, जो उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रह चुका हो।

कार्य एवं शक्तियाँ

इस आयोग के प्रमुख कार्य एवं शक्तियाँ निम्नलिखित हैं। –

  • मानवीय अधिकारों के उल्लंघन से सम्बन्धित कोई मामला न्यायालय में लम्बित हो, तो न्यायालय की अनुमति से मानवाधिकार आयोग उस मामले में हस्तक्षेप कर सकता है।
  • किसी पीड़ित व्यक्ति द्वारा या पीड़ित की ओर से अन्य व्यक्ति या संस्था द्वारा दायर याचिका जिसमें मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात की गई हो, की सुनवाई करता है।
  • राज्य सरकार को सूचना देकर मानवाधिकार आयोग, जेलों में कैदियों की दशा का निरीक्षण कर सकता है।
  • मानवाधिकारों के प्रभावी संरक्षण के लिए सरकार को सिफारिशें करना।
  • मानवीय अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार को परामर्श देना।
  • मानवाधिकारों के उपयोग में बाधक तत्त्वों का पता लगाकर सरकार को उपयुक्त सुझाव देना।
  • मानवीय अधिकार के क्षेत्र में अनुसन्धान तथा विश्लेषण करना।
  • जनसंचार उपकरणों, संगोष्ठी (Meetings) आदि के माध्यम से मानवीय अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना।
  • मानवाधिकार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तथा बाल अधिकार प्रशिक्षण का संचालन करना।
  • मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) तथा अन्य संस्थानों को प्रोत्साहित करना।
  • आयोग अपने कार्यो सम्बन्धी वार्षिक रिपोर्ट केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करता है।

We hope the UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 1 help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top