UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 1

UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 1 are part of UP Board Class 12 Biology Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 1.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Biology
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 1

पूर्णाक : 70
समय : 3 : घण्टे 15 मिनट

निर्देश प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

• सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
• आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
• सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए। [1]
(क)अगुणित कोशिका है
(A) टेपीटम
(B) पराग मातृ कोशिका
(C) पराग कण
(D) पराग कोष

(ख) मनुष्य में सन्तान का लिंग निर्धारण होता है। [1]
(A) माँ के लिंग गुणसूत्र से
(B) अण्डाणु के माप से
(C) शुक्राणु के माप से
(D) पिता के लिंग गुणसूत्र से

(ग) निम्नलिखित में कौन वायु प्रदूषक गैस है और अम्लीय वर्षा बनाती है? [1]
(A) सल्फर डाई ऑक्साइड
(B) ऑक्सीजन
(C) नाइट्रोजन
(D) हाइड्रोजन

(घ) जेनेटिक इंजीनियरिंग का उपयोग होता है? [1]
(A) चिकित्सा में
(B) कृषि क्षेत्र में
(C) इन दोनों में
(D) इनमें से किसी में नहीं।

प्रश्न 2.
(क) एक आवृतबीजी पुष्प के उन अंगों के नाम लिखिए जहाँ नर . एवं मादा युग्मकोभिद् का विकास होता है [1]
(ख) उस एन्जाइम का नाम लिखिए जो DNA अणु को खण्डों में तोड़ देता है। [1]
(ग) उन कोशिकाओं को नाम लिखिए जो विकसित हो रहे शुक्राणुओं को पोषण प्रदान करती है [1]
(घ) एक खाद्य श्रृंखला में सर्वाधिक संख्या किसकी होती है? [1]
(ङ) क्लाइनफेल्टर एवं टर्नर सिण्ड्रोम में गुणसूत्रों की संख्या लिखिए [1]

प्रश्न 3.
(क) वाट्सन तथा ‘क्रिक द्वारा प्रस्तुत DNA के द्विकुण्डलित मॉडल का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए। [2]
(ख) जैव विकास किसे कहते हैं?
(ग) आर्किड पौधा आम के पेड़ की शाखा पर उग रहा है। आर्किड और आम के पेड़ के बीच पारस्परिक क्रिया को आप कैसे स्पष्ट करेंगे? [2]
(घ) एक स्थलीय पारितन्त्र में अपघटन चक्र का आरेखीय निरूपण कीजिए। [2]
(ङ) मौन (मधुमक्खी) पालन का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

प्रश्न 4.
(क) एक संकर क्रॉस का प्रयोग करते हुए प्रभाविता नियम की व्याख्या कीजिए। [3]
(ख) कायिक प्रवर्धन से आप क्या समझते हैं? कोई दो उपयुक्त उदाहरण दीजिए। [2 + 4]
(ग) निम्नलिखित में विभेद कीजिए [1/2 +1/2]

  1. सहज जन्मजात और उपार्जित प्रतिरक्षा
  2. सक्रिय और निष्क्रिय प्रतिरक्षा

(घ) वाहित मल हमारे लिए किस प्रकारे हानिप्रद है? [3]

प्रश्न 5.
(क) टिप्पणी लिखिए। [1/2 +1/2].

  1. PCR
  2. प्रतिबन्ध एन्जाइम

(ख) निम्नलिखित में अन्तर कीजिए [1/2 + 1/2]

  1. उत्पादक एवं उपभोक्ता
  2. प्रभाविता एवं अप्रभाविता

(ग) हमारे समाज में लडकियाँ पैदा होने पर, दोष केवल महिलाओं को दिया जाता है? बताइए कि यह क्यों सही नहीं है? [3]
(घ) जैव-प्रौद्योगिकी का कृषि क्षेत्र में क्या उपयोग है? [3]

प्रश्न 6.
(क) मलेरिया परजीवी के जीवन चक्र का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए। [3]
(ख) उस संवर्धन में जहाँ ई० कोलाई वृद्धि कर रहा हो लैक्टोज डालने पर लैक ओपेरॉन उत्प्रेरित होता है पर कभी संवर्धन में लैक्टोज डालने पर लैक ओपेरॉन कार्य करना बन्द कर देता है, क्यों? स्पष्ट कीजिए।[3]
(ग) जैव प्रबलीकरण का क्या अर्थ है? विवेचना कीजिए। [3]
(घ) क्या सुकेन्द्री कोशिकाओं में प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज मिलते हैं? स्पष्ट कीजिए। [3]

प्रश्न 7.
मनुष्य के नर जनन तन्त्र का वर्णन कीजिए। इसमें शुक्राणु कहाँ संचित रहते हैं? [4+1]
अथवा
जनन क्या है? जन्तुओं में जनन की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए। [1+4]

प्रश्न 8.
जैव विकास के पक्ष में शारीरिक (तुलनात्मक शरीर रचना) से प्राप्त प्रमाणों का वर्णन कीजिए। [5]
अथवा
आनुवंशिक कूट क्या हैं? इसकी मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। [1+4]

प्रश्न 9.
पारिस्थितिक पिरामिड को परिभाषितं करें तथा जीव भार तथा ऊर्जा के पिरामिडों की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए। [1+2+2]
अथवा
जल प्रदूषण से क्या तात्पर्य है? जल प्रदूषण के कारणों तथा मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिए। [1+2+2]

Answers

उत्तर 1.
(क) (C)
(ख) (D)
(ग) (A)
(घ) (C)

उत्तर 2.
(क) नर युग्मकोभिद (पराग कण) → परागकोष (लघुबीजाणुधानी)
मादा युग्मकोद्भिद (भ्रूणकोष) → अण्डाशय (बीजाण्ड)
(ख) प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज एवं एक्सोन्यूक्लिएज।
(ग) सली या अवलम्बन कोशिकाएँ
(घ) उत्पादक
(ङ) क्लाइनफेल्टर सिण्ड्रोम-46 से अधिक
(44 + XXY, 44 + XXXY, आदि)
टर्नर सिण्ड्रोम-45 (44 + XO)

उत्त्तर 3.
(क) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 63 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 देखें।
(ख) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 69 पर जैव विकास’ को देखें।

(ग) सहभोजिता दो जीवों के मध्य होने वाली ऐसी पारस्परिक क्रिया है। जिसमें एक प्रजाति को तो लाभ होता है, जबकि दूसरी प्रजाति अप्रभावित रहती है अर्थात् उसे न तो कोई लाभ होता है और न कोई हानि; उदाहरण-अधिपादप एवं आम का वृक्ष।। अधिपादप पादप (Epiphytic plants) पादप जगत में अधिपादप वे पादप हैं, जो स्वपोषी हैं, परन्तु दूसरे पादपों पर उगते हैं। ऑर्किड इसका प्रमुख उदाहरण है। अधिपादप पादप स्थान परजीवी (Space parasite) हैं। ये दूसरे पादपों पर उगते हैं, परन्तु अपना भोजन स्वयं बनाते हैं और उस पादप को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुँचाते हैं। ये पादप अपनी आर्द्रताग्राही लटकने वाली जड़ों (Hygroscopic roots) की मदद से वायुमण्डल से नमी का अवशोषण (Absorption) करते हैं। .

(घ)
UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 1 1

(ङ) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 104 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 देखें।

उत्तर 4.
(क) प्रभाविता का नियम इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 48 पर लघु उत्तरीय-I का प्रश्न संख्या 3 देखें।’ एकसंकर संकरण इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 50 पर लघु उत्तरीय-II का प्रश्न संख्या 1 देखें।
(ख) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 10 पर लघु उत्तरीय-I का प्रश्न संख्या 1 देखें।
(ग)

  1. इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 89 पर लघु उत्तरीय-II काप्रश्न संख्या 5 देखें।
  2. इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 87 पर लघु उत्तरीय-I का प्रश्न संख्या 14 देखें।

(घ) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 113 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 3 देखें।

उत्तर 5.
(क)

  1. इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 120 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 2 देखें।
  2. इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 117 पर लघु उत्तरीय-II का प्रश्न संख्या 2 देखें।

(ख)

  1. इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 147 पर लघु उत्तरीय-I का प्रश्न संख्या 2 देखें।
  2. इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 48 परं लघु उत्तरीय-I का प्रश्न संख्या 4 देखें।

(ग) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 51 पर लघु उत्तरीय-II का प्रश्न संख्या 5 देखें।
(घ) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 128 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 2 देखें।

उत्तर 6.
(क) प्लाज्मोडियम नामक परजीवी मलेरिया का रोगजनक या परजीवी है। इसका संक्रमण मादा एनॉफिलीज मच्छर के काटने से होता है। प्लाज्मोडियम का जीवन चक्र के लिए पृष्ठ संख्या 188 पर देखें।
(ख) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 67 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 7 देखें।
(ग)इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 101 पर लघु उत्तरीय-I का प्रश्न संख्या 7 देखें।

(घ) नहीं, प्रायः सुकेन्द्रकीय कोशिकाओं में प्रतिबन्धन एण्डोन्यूक्लिएज एन्जाइम नहीं होते हैं। क्योंकि सुकेन्द्रकीय जीवों में, DNA मिथाइलेज नामक एन्जाइम द्वारा मिथाइलीकृत हो जाता है। यह प्रक्रम DNA को प्रतिबन्धन एन्जाइमों से बचाता है। ये एन्जाइम केवल प्राक्केन्द्रकीय जीवों की कोशिका में पाए जाते हैं एवं विषाणु को संक्रमण होने पर उसके DNA को नष्ट कर प्रतिरक्षा तन्त्र की भूमिका निभाते हैं। हालाँकि यीस्ट में प्रतिबन्धन न्यूक्लिएज एन्जाइम पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त DNA द्विगुणन में प्रयुक्त DNA गायरेज़ एन्जाइम भी कुछ सीमा तक प्रतिबन्धन न्यूक्लिएज की भाँति व्यवहार करता है।

उत्तर 7.
इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 33 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 देखें। मानव में शुक्राणु स्खलन से पूर्व शुक्राशय में संचित रहते हैं।
अथवा
वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा जीवधारी अपने जैसे जीव उत्पन्न करते हैं अथवा वह प्रक्रिया, जिसके फलस्वरूप अपने वंश व प्रजाति की निरन्तरता को बनाए रखने के लिए माता-पिता द्वारी सन्तान का जन्म होता है, जनन (Reproduction) कहलाती है। यह एक आवश्यक जैव प्रक्रिया है। जन्तुओं में जनन सामान्यतया दो प्रकार से होता है।

  1. अलैगिक जनन
  2. लैंगिक जनन

जन्तुओं में अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction in Animals) जन्तुओं में ‘अलैंगिक जनने बहुत आम नहीं होता है। यह सिर्फ निम्न स्तर के जन्तुओं जैसे में ही देखने को मिलता है। उच्च जन्तुओं में लैंगिक जनन ही मुख्य जनन होता है तथा अलैंगिक जनन मुख्यतया पुनरुद्भवन तक ही सीमित होता है। जन्तुओं में अलैंगिक जनन की विधियाँ निम्नलिखित हैं।
1. विखण्डन (Fission) इस विधि से प्रायः एककोशिकीय जन्तु प्रजनन करते हैं। एककोशिकीय जन्तुओं में कोशिका विभाजन या विखण्डन (Cell division) द्वारा नए जन्तु की उत्पत्ति होती है। विखण्डन की कुछ प्रमुख विधियाँ निम्न हैं।

  • द्विविखण्डन (Binary fission) कुछ प्रोटोजोआ (Protozoa) की कोशिकाएँ विभाजन द्वारा सामान्यतया दो बराबर भागों में विभक्त हो जाती हैं; उदाहरण-अमीबा, पैरामीशियम, आदि। इस प्रक्रिया में पहले केन्द्रक का विभाजन होता है, तत्पश्चात् कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) का विभाजन होता है, जिससे प्रत्येक कोशिका दो सन्तति कोशिकाओं में बँट जाती है।
  • बहुविखण्डन (Multiple fission) कुछ एककोशिकीय जन्तुओं में कोशिकाद्रव्य विभाजित होकर अनेक विखण्ड बना लेते हैं। अनुकूल परिस्थितियों में कोशिका आवरण फटने पर ये विखण्ड मुक्त होकर स्वतन्त्र जीवों के रूप में विकसित हो जाते हैं; उदाहरण- प्लाज्मोडियम।

2. बीजाणुजनन (Sporulation) इस विधि में एककोशिकीय जीव की केन्द्रक कला (Nuclear membrane) कभी-कभी टूट जाती है, जिससे उसमें उपस्थित क्रोमैटिन कण कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) में बिखर जाते हैं। यह क्रोमैटिन कण कोशिकाद्रव्ये के साथ मिलकर बीजाणु (Spores) बनाते हैं, जिससे प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवों के चारों ओर एक कठोर आवरण (Cyst wall) बन जाता है। यह आवरण अनुकूल परिस्थितियों में फट जाता है और बीजाणु मुक्त होकर नए जीव का निर्माण करते हैं। इस प्रकार का अलैगिक जनन मुख्यतया अमीबा में होती है।

3. खण्डन (Fragmentation) सरल संरचना वाले बहुकोशिकीय जन्तुओं में जनन की खण्डन विधि कार्य करती है; उदाहरण-हाइड्रा। इस विधि में जन्त का शरीर सामान्य रूप से विकसित होकर छोटे-छोटे टुकड़ों में खण्डित हो जाता है। तत्पश्चात् प्रत्येक टुकड़ा वृद्धि कर नए जीव की उत्पत्ति करता है।

4.मुकुलन (Budding) इस विधि में शरीर पर एक छोटा-सा उभार बाहर की ओर निकलने लगता है, जिसे मुकुल (Bud) कहते हैं। यह मुकुल धीरे-धीरे बड़ा हो जाता है और जनक जीव से अलग हो जाता है; उदाहरण-हाइड्रा, जिसमें नियमित विभाजन के कारण एक स्थान पर उभार विकसित हो जाता है। यही उभार वृद्धि करता हुआ नए जीव में बदल जाता है तथा पूर्ण विकसित होकर जनक से अलग होकर स्वतन्त्र जीव बने जाता है।

5. पुनरुदभवन (Regeneration) किसी जन्तु के किसी भी भाग को काटकर सामान्यतया नए जन्तु की उत्पत्ति को पुनरुद्भवन (पुनर्जनन) कहते हैं; उदाहरण-हाइड्रा तथा प्लेनेरिया, आदि जीवों को यदि अनेक टुकड़ों में काट दिया जाए, तो प्रत्येक भाग वृद्धि एवं विभाजन द्वारा विकसित होकर पूर्ण जीव का निर्माण करता है। जन्तुओं में लैंगिक जनन (Sexual Reproduction in Animals) इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 13 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 3 देखें।

उत्तर 8.
इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 77 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 3 देखें।
अथवा
इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 65 पर दीर्घ उत्तरीयप्रश्न संख्या 5 देखें।

उत्तर 9.
इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 153 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 4 देखें।
अथवा
इसके उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या 174 पर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ” संख्या 2 देखें।

We hope the UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 1 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Biology Model Papers Paper 1 , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top