UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2

UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2 are part of UP Board Class 10 Science Model Papers. Here we have given UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 10
Subject Science
Model Paper Paper 2
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • यह प्रश्नपत्र तीन खण्डों ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ में विभाजित है।
  • प्रत्येक खण्ड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है जिसमें चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
  • प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्नों को एक साथ करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड को नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए।

खण्ड (क)

प्रश्न 1
(क) अभिनेत्र लेन्स की फोकस दूरी में परिवर्तन निम्नलिखित की क्रिया द्वारा होता [1]

  1. पुतली
  2. दृष्टि-पटल
  3. पक्ष्माभी पेशियाँ
  4. परिनालिका

(ख) यदि 7 सेमी ऊँची वस्तु, 8 सेमी की फोकस दूरी के उत्तल लेन्स से 12 सेमी की दूरी पर रखी है, तो प्रतिबिम्ब की स्थिति होगी। [1]

  1. 24 सेमी
  2. 34 सेमी
  3. 12 सेमी
  4. 16 सेमी

(ग) विद्युत ऊर्जा का मात्रक होता है [1]

  1. किलोवाट
  2. अश्वशक्ति
  3. जूल/सेकण्ड
  4. वाट

(घ) ओम का नियम है [1]

  1. V ∝ I
  2. V ∝ 1 / I
  3. V ∝ (1 + I)
  4. V ∝ 1 / (1 + I)

प्रश्न 3.
(क) एक अवतल दर्पण के सम्मुख रखी वस्तु की लम्बाई 20 सेमी है। यदि वस्तु द्वारा बने प्रतिबिम्ब की लम्बाई 10 सेमी है, तब अवतल दर्पण में बने प्रतिबिम्ब का रेखीय आवर्धन ज्ञात कीजिए? [4]
अथवा
नीचे दिए गए दोनों पदों को सचित्र परिभाषित कीजिए। [4]

  1. फोकस दूरी
  2. फोकस तल

(ख) विद्युत परिपथ में प्रयुक्त किन्हीं चार अवयवों के प्रतीक चिह्न बनाइए? [4]
अथवा
यदि किसी तार को खींचकर लम्बाई को दोगुना कर दिया जाए, तो उसका प्रतिरोध कितना हो जाएगा? समझाइए। [4]

प्रश्न 4
(क) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण परिघटना को समझाइए। इसके सिद्धान्त पर कार्य करने वाले प्रत्यावर्ती धारा डायनमो की कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए। [7]
अथवा
दिष्ट धारा तथा प्रत्यावर्ती धारा में अन्तर लिखते हुए दिष्ट धारा जनित्र के भागों की विवेचना कीजिए। [7]

खण्ड (ख)

प्रश्न 5.
(क) 25°C ताप पर जल का आयनिक गुणनफल होता है। [1]

  1. 1014
  2. 10-14
  3. 1012
  4. 10-12

(ख) अभिक्रिया,
2NaHCO3  Δ→ 4Na2CO3 + H20 + (x) में (x) है। [1]

  1. H2
  2. NaOH – वाष्प
  3.  CO2
  4. NaH

(ग) निम्न में असंतृप्त कार्बनिक यौगिक है। [1]
UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2 image 1
UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2 image 2

प्रश्न 6.
(क) निम्नलिखित का LU.P.A.C. नाम लिखिए [2]
UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2 image 3
(ख) गालक क्या होते हैं? अम्लीय तथा क्षारीय गालकों का एक-एक उदाहरण लिखिए।
(ग) विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र क्या है? इसके निर्माण की विधि के लिए रासायनिक समीकरण दीजिए। [2]

प्रश्न 7.
(क) हैबर-विधि से अमोनिया बनाने की विधि के लिए रासायनिक समीकरण दीजिए तथा अमोनिया विद्युत्-स्फुलिंग पर प्राप्त होने वाले यौगिकों के नाम बताइए। [2]
(ख) मेण्डेलीफ तथा आधुनिक आवर्त नियम को परिभाषित कीजिए। [2]

प्रश्न 8.
(क) एथिल ऐल्कोहॉल निर्माण की किन्हीं दो विधियों का वर्णन करते हुए इसकी निम्न अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण दीजिए।

  • ऑक्सीकरण
  • निर्जलीकरण
  • विहाइड्रोजनीकरण  [7]

अथवा
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए  [7]

  • योगात्मक अभिक्रियाएँ
  • प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ
  • हैलोफार्म अभिक्रिया
  •  शिमट-अभिक्रिया

खण्ड (ग)

प्रश्न 9.
(क) रेनिन का स्राव कहाँ से होता है?

  1. लार ग्रन्थियों से
  2. अग्न्याशय से
  3. जठर ग्रन्थियों से
  4. इन सभी से

(ख) निम्न में से क्रेब्स चक्र का क्रिया स्थल है।

  1. गॉल्जीकाय की गुहा
  2. कोशिकाद्रव्य
  3. माइटोकॉण्ड्रिया का आधारद्रव्य
  4. अन्त:प्रद्रव्यी जालिका की गुहा

(ग) लैमार्कवाद का मुख्य आधार है

  1. जीवन संघर्ष
  2. प्राकृतिक वरण
  3. उपार्जित लक्षणों की वंशागति
  4. योग्यतम् की उत्तरजीविता

(घ) परागनली में नर युग्मक की संख्या होती है।

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 8

प्रश्न 10.
(क) तम्बाकू में कौन-सा हानिकारक पदार्थ होता है? इसके नुकसान लिखिए। [2]
(ख) एकसंकर संकरण व द्विसंकर संकरण को परिभाषित कीजिए।  [2]
(ग) हृदयावरणी तरल कहाँ पाया जाता है? इसका महत्त्व लिखिए। [2]

प्रश्न 11.
(क) पादप हॉर्मोन क्या हैं? किन्हीं तीन पादप हॉर्मोन्स के नाम तथा कार्य बताइए। [4]
अथवा
अनैच्छिक क्रियाएँ क्या हैं तथा यह किस तन्त्रिका तन्त्र द्वारा नियन्त्रित होती है। उदाहरण सहित वर्णन करें। [4]
(ख) एकलिंगी व द्विलिंगी जीवों की व्याख्या कीजिए तथा प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए। [4]
अथवा
निम्न हॉर्मोनों के कार्य बताइए [4]

  1. ऑक्सिन
  2. वेसोप्रेसिन
  3. ऑक्सीटोसीन
  4. मिलेटोनिन

प्रश्न 12.
प्रकाश संश्लेषण में बने कार्बनिक पदार्थ का संचय किस रूप में व किस प्रकार किया जाता है? पादपों में जल तथा भोजन का संवहन किस प्रकार होता है? विस्तार से वर्णन कीजिए। [7]
अथवा

  1. जीवाश्म ईंधनों को जलाने के पर्यावरणीय प्रभाव क्या है? ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों (गैर-परम्परागत स्रोतों सहित) द्वारा उत्पन्न पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करने के उपाय बताइए।
  2. उपार्जित लक्षण किसे कहते हैं? इस सिद्धान्त को किसने प्रस्तुत किया? [7]

उत्तरमाला

उत्तर 1.
(क) 3
(ख) 1
(ग) 3
(घ) 1

उत्तर 3.
(क) 1/2

उत्तर 5.
(क) 2
(ख) 3
(ग) (iii)

उत्तर 9.
(क) 3
(ख) 3
(ग) 3
(घ) 2

We hope the UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2 help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top