UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 1

UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 1 are part of UP Board Class 10 Science Model Papers. Here we have given UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 1.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 10
Subject Science
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 1

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • यह प्रश्नपत्र तीन खण्डों ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ में विभाजित है।
  • प्रत्येक खण्ड का पहला प्रश्न बहुविकल्पीय है जिसमें चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
  • प्रत्येक खण्ड के सभी प्रश्नों को एक साथ करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड को नए पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख दिए गए हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि स्वच्छ एवं नामांकित चित्रों तथा रासायनिक समीकरणों द्वारा कीजिए।

खण्ड (क)

 प्रश्न 1.
(क) यदि वस्तु को प्राप्त प्रतिबिम्ब छोटा व आभासी हो, तो प्रयुक्त दर्पण होगा [1]

  1. समतल दर्पण
  2. अवतल दर्पण
  3. उत्तल दर्पण
  4. इनमें से कोई नहीं

(ख) मानव नेत्र वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाती है। [1]

  1. कॉर्निया पर
  2. परितारिका पर
  3. पुतली पर
  4. दृष्टि पटल पर

(ग) विद्युत ऊर्जा तुल्य होती है।

  1. V2t /R के
  2. V2 tR के
  3. V2 t के
  4. L2R2 के

(घ) विद्युत बल्ब में प्रयुक्त तन्तु बना होता है। [1]

  1. नाइक्रोम का
  2. टंगस्टन का
  3. कॉपर की
  4. मैगनीज का

प्रश्न 2.
(क) प्रकाश का प्रकीर्णन, तरंगदैर्ध्य पर किस प्रकार निर्भर करता है? [2]
(ख) कॉर्निया की गोलाई में अनियमितता के कारण नेत्र में कौन-सा दोष हो जाता।
(ग) ओम के नियम की परिसीमाएँ लिखिए।

प्रश्न 3.
(क) अवतल दर्पण के ध्रुव एवं फोकस के मध्य रखी वस्तु के प्रतिबिम्ब निर्माण को किरण आरेख द्वारा समझाइए? [4]
अथवा
उत्तल लेन्स के फोकस पर स्थित वस्तु के प्रतिबिम्ब का बनना किरण अख खींचकर दर्शाइए तथा बने हुए प्रतिबिम्ब की प्रकृति एवं स्थिति लिखि है। [4]

(ख) एक विद्युत हीटर की सामर्थ्य 1000 वाट है, तो इसे 40 मिनट तक उपयो में लाने से कितनी ऊष्मा उत्पन्न होगी? [4]
(J = 4.18 जूल/कैलोरी)
अथवा
600 वोल्ट, 5 ऐम्पियर फ्यूज वाले परिपथ में 60 वाट के कितने बल्बों समान्तर क्रम में जोड़ा जा सकता है? [4]

प्रश्न 4.
(क) विद्युत मोटर का सिद्धान्त लिखिए एवं इसका नामांकित चित्र बनाइए त इसका उपयोग बताइए। [7]
अथवा
दिष्ट धारा जनित्र का सिद्धान्त, संरचना तथा कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए। [7]

खण्ड (ख)

  प्रश्न 5.
(क) कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन के pH का मान होगी

  1. <7
  2. 7
  3. > 7
  4. शून्य

(ख) नौसादर की कॉस्टिक सोडा के साथ अभिक्रिया
NH4Cl + NaOH → NaCl + (Z) + H2O में (Z) है। [1]

  1. N2
  2. HCl
  3. NH3
  4. NH3

(ग) निम्न में से किसमें कार्बन-कार्बन के मध्य द्वि-आबन्ध पाया जाता है? [1]

  1. एथेन में
  2. एथीन में
  3. एथाइन में
  4. सभी में

प्रश्न 6.
(क) निम्नलिखित का I.U.P.A.C नाम लिखिए। [2]

  1. CH3COOC2H5
  2. CH3OCH2CH3

(ख) भर्जन तथा निस्तापन में अन्तर स्पष्ट कीजिए। [2]
(ग) प्रयोगशाला में सल्फर डाइऑक्साइड निर्माण से सम्बन्धित रासायनिक समीकरण दीजिए तथा इसके किसी अपचायक गुण से सम्बन्धित अभिक्रिया के लिए रासायनिक समीकरण भी दीजिए। [2]

प्रश्न 7.
(क) प्लास्टर ऑफ पेरिस के बारे में बताइए। इसका अणु-सूत्र भी लिखिए तथा इस पर ऊष्मा के प्रभाव का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। [2]
(ख) धातुओं की सक्रियता श्रेणी क्या है? इसकी दो उपयोगिताएँ बताइए। [2]

प्रश्न 8.
(क) एथिलीन बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए तथा इससे सम्बन्धित रासायनिक समीकरण लिखिए। इसके किन्हीं तीन रासायनिक गुणों से सम्बन्धित समीकरण भी लिखिए। [7]
अथवा
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए [7]

  1. क्रियात्मक समूह
  2. ऐल्कीनों का ओजोनीकरण
  3. बहुलीकरण
  4. एस्टरीकरण

खण्ड (ग)

  प्रश्न 9.
(क) पिट्यूटरी ग्रन्थि की पश्च पाली से निकलने वाला हॉर्मोन है

  1. प्रोलैक्टिन
  2. सोमैटोट्रॉपिन
  3. वैसोप्रेसिन
  4. एड्रीनोकॉर्टिकोट्रॉपिन

(ख) शुद्ध रुधिर बहता है।

  1. फुफ्फुस धमनी में
  2. पश्च महाशिरा में
  3. अब महाशिरा में
  4. फुफ्फुस शिरा में

(ग) कृत संश्लेषित करता है [1]

  1. शर्करा
  2. रुधिर
  3. यूरिया
  4. प्रोटीन

(घ) द्विनिषेचन क्रिया में त्रिक् संलयन के पश्चात् बनने वाले ऊतक का नाम है [1]

  1. भ्रूणपोष
  2. भ्रूण
  3. मूलांकुर
  4.  इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 10.
(क) चाय में कौन-सा उत्तेजक पदार्थ पाया जाता है? इसके सेवन से क्या हानियाँ होती हैं? [2]
(ख) आनुवंशिकता क्या है? इसके जनक कौन है? [2]
(ग) प्रभावी तथा अप्रभावी लक्षण से क्या तात्पर्य है? [2]

प्रश्न 11.
(क) मेरु तन्त्रिको को प्रतिवर्ती क्रिया में क्या योगदान होता है? विस्तार से समझाइए। प्रतिवर्ती चाप के मुख्य घटकों के नाम बताइए।
अथवा
निम्नलिखित रोगों के कारण बताइए

  1. घेघा
  2. क्रिटेनिज्म
  3. डायबिटिज
  4. एक्रोमैगली  [4]

(ख) प्रकृति में कायिक जनन किस प्रकार होता है? कायिक प्रवर्धन को उदाहरण सहित समझाइए। कायिक जनन के महत्त्व पर टिप्पणी करें।
अथवा
पादपों में समन्वयन व नियन्त्रण किस प्रकार होता है? किन्हीं दो पादप हॉमनों के कार्य भी बताइए। [4]

प्रश्न 12.
बायोगैस संयन्त्र का नामांकित चित्र बनाइए। शेष स्लटी उपयोगी क्यों होती है। बायोगैस का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?
अथवा
मानव तन्त्रिका तन्त्र की लघुतम इकाई क्या है? तन्त्रिका तन्त्र के मुख्य घटक क्या है? विस्तार से उल्लेख करें। प्रतिवर्ती क्रिया व प्रतिवर्ती चाप में अन्तर स्पष्ट करें। [7]

उत्तरमाला

उत्तर 1.
(क) 3
(ख) 4
(ग) 1
(घ) 2

उत्तर 3.
(ख) 5.74 x 105 कैलोरी
अथवा
50 बल्ब

उत्तर 5.
(क) 1
(ख) 3
(ग) 2

उत्तर 9.
(क) 4
(ख) 1
(ग) 3
(घ) 1

We hope the UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 1 help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Science Model Papers Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top