UP Board Class 10 Home Science Model Papers Paper 2

UP Board Class 10 Home Science Model Papers Paper 2 are part of UP Board Class 10 Home Science Model Papers. Here we have given UP Board Class 10 Home Science Model Papers Paper 2.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 10
Subject Home Science
Model Paper Paper 2
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 10 Home Science Model Papers Paper 2

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश :
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
सामान्य निर्देश :

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अतिलघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय चार प्रकार के प्रश्न हैं। उनके उत्तर हेतु निर्देश प्रत्येक प्रकार के प्रश्न के पहले दिए गए हैं।

निर्देश :
प्रश्न संख्या 1 तथा 2 बहुविकल्पीय हैं। निम्नलिखित प्रश्नों में प्रत्येक के चार-चार वैकल्पिक उत्तर दिए गए हैं। उनमें से सही विकल्प चुनकर उन्हें क्रमवार अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।

प्रश्न 1.
(क) बजट बनाने से पहले आवश्यक है। [ 1 ]

  1. आय का पूर्वानुमान
  2. आय पर नियन्त्रण
  3. व्यय पर नियन्त्रण
  4. ये सभी

(ख) जल की कठोरता दूर की जा सकती है। [ 1 ]

  1. सौड़ा डालकर
  2. नमक डालकर
  3. चूना डालकर
  4. ब्लीचिंग पाउडर डालकर

(ग) टायफाइड के जीवाणु का नाम है। [ 1 ]

  1. ट्यूबरकुलोसिस बैसिलस
  2. कॉमा बैसिलस
  3. साल्मोनेला टाइफी
  4. वैरिओला वायरस

(घ) सूती तन्तु प्राप्त होता है। [ 1 ]

  1. बिनौलों से
  2. कीड़ों से
  3. निम्बौरी से
  4. इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2.
(क) पौधे वायुमण्डल का शुद्धीकरण करते हैं। [ 1 ]

  1. नाइट्रोजन द्वारा
  2. ऑक्सीजन द्वारा
  3. कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा
  4. जल द्वारा

(ख) पोषक तत्त्व नष्ट नहीं होते। [ 1 ]

  1. भूनकर पकाने से
  2. पानी में उबालने से
  3. तलने से
  4. भाप द्वारा पकाने से

(ग) बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है? [ 1 ]

  1. विटामिन ‘A’
  2. विटामिन ‘B’
  3. विटामिन ‘C’
  4. विटामिन ‘D’

(घ) नील का प्रयोग किस वस्त्र पर करते हैं? [ 1 ]

  1. रेशमी वस्त्र
  2. ऊनी वस्त्र
  3. सफेद सूती वस्त्र
  4. रंगीन वस्त्र

निर्देश :
प्रश्न संख्या 3 तथा 4 अतिलघु उत्तरीय हैं। प्रत्येक खण्ड का उत्तर अधिकतम 25 शब्दों में लिखिए।

प्रश्न 3.
(क) नाड़ी की गति पर किन बातों का प्रभाव पड़ता है? [ 2 ]
(ख) पारिवारिक बजट से आप क्या समझती हैं? [ 2 ]
(ग) जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) किस रोगी को दिया जाता [ 2 ]
(घ) चल और अचल सन्धि में क्या अन्तर है? उदाहरण दीजिए [ 2 ]
(ङ) मल-मूत्र निकास की जल-संवहन विधि क्या है? [ 2 ]

प्रश्न 4.
(क) मृदा-प्रदूषण का जन-जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है? [ 2 ]
(ख) मच्छरों से बचाव के कोई दो प्रमुख उपाय लिखिए। [ 2 ]
(ग) सिलाई किट की क्या उपयोगिता है? [ 2 ]
(घ) फ्रिज की सुरक्षा आप कैसे करेंगी? [ 2 ]
(ङ) जल में घुलनशील विटामिनों को पकाने में आप क्या सावधानी बरतेंगी? [ 2 ]

निर्देश :
प्रश्न संख्या 5 से 7 तक लघु उत्तरीय हैं, इसके प्रत्येक खण्ड का उत्तर 50 शब्दों के अन्तर्गत लिखिए।

प्रश्न 5.
(क) पारिवारिक बजट सम्बन्धी प्रमुख मद कौन-सी हैं? आय-व्यय के सन्तुलन के लिए बजट बनाना क्यों आवश्यक हैं? [ 1 + 3 ]
अथवा
पारिवारिक आय की परिभाषा लिखिए। प्रत्यक्ष आय तथा अप्रत्यक्ष आय में क्या अन्तर है? [ 2 + 2 ]

(ख) जल की अशुद्धियों से आप क्या समझती हैं? जल में कितने प्रकार की अशुद्धियाँ पाई जाती हैं।  [ 2 + 2 ]
अथवा
पर्यावरण प्रदूषण किसे कहते हैं? मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण के प्रभावों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए। [ 1 + 3 ]

प्रश्न 6.
(क) हड्डी की टूट एवं मोच में अन्तर स्पष्ट कीजिए। [ 4 ]
अथवा
उचित श्वसन क्रिया से क्या तात्पर्य है? नाक से साँस लेने के प्रमुख लाभ स्पष्ट कीजिए। [ 1 + 3 ]

(ख) घायल के स्थानान्तरण से क्या आशय है? घायल व्यक्ति का स्थानान्तरण करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? [ 1 + 3 ]
अथवा
पुल्टिस की क्या उपयोगिता है? किन्हीं दो प्रकार की पुल्टिस बनाने की विधि लिखिए। [ 1 + 3 ]

प्रश्न 7.
(क) डूबने पर किस कृत्रिम श्वसन विधि का प्रयोग करते हैं? इस विधि का वर्णन कीजिए। [ 1 + 3 ]
अथवा
ममता  ₹ 1500 लेकर बाजार गई, उसने ₹ 250 के फल ₹ 150.50 की चीनी तथा ₹ 282 की चाय की पत्ती खरीदी। उसने कितना धन खर्च किया तथा कितना शेष रहा?

(ख) तरकारियों के छिलके छीलने से क्या हानि होती है?
अथवा
पाक क्रिया का वसा पर क्या प्रभाव पड़ता है?

निर्देश :

प्रश्न संख्या 8 से 10 तक दीर्घ उत्तरीय हैं। प्रश्न संख्या 8 एवं 9 में विकल्प दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न के एक ही विकल्प, का उत्तर लिखना है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर, 100 शब्दों के अन्तर्गत लिखिए।

प्रश्न 8.
हैजा किस प्रकार फैलता है? इस रोग के लक्षण तथा बचने के उपायों का वर्णन कीजिए। [ 2 + 2 + 2 ] 
अथवा
संक्रामक रोग कैसे फैलते हैं? इन्हें फैलने से कैसे रोका जा सकता है? [ 3 + 3 ] 

प्रश्न 9.
फेफड़ों की रचना एवं कार्यों का सचित्र वर्णन कीजिए। [ 6 ] 
अथवा
आधुनिक रसोईघर में समय और शक्ति के बचाव के लिए कौन- कौन से उपकरण उपयोग में लाए जाते हैं? विवेचना कीजिए। [ 6 ] 

प्रश्न 10.
दाग-धब्बे छुड़ाने की विधियाँ लिखिए। पान अथवा कॉफी के दाग कैसे छुड़ाएँगी। [ 2 + 2 + 2 ] 

We hope the UP Board Class 10 Home Science Model Papers Paper 2 help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Home Science Model Papers Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top