UP Board Solutions for Class 9 Hindi पाठ्य-पुस्तक में दिये गये प्रश्न एवं उनके उत्तर

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 9 Hindi पाठ्य-पुस्तक में दिये गये प्रश्न एवं उनके उत्तर are provided here with simple step-by-step explanations. The UP Board Solutions are extremely popular among Class 9 students for Hindi come handy for quickly completing your homework and preparing for exams.

UP Board Solutions for Class 9 Hindi पाठ्य-पुस्तक में दिये गये प्रश्न एवं उनके उत्तर

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किस काल को हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग कहा जाता है?
उत्तर :
भक्तिकाल को हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग कहा जाता है।

प्रश्न 2.
निर्गुण काव्यधारा की शाखाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
निर्गुण काव्यधारा की शाखाएँ हैं-

  • ज्ञानमार्गी तथा
  • प्रेममार्गी।

प्रश्न 3.
सगुण काव्यधारा की शाखाओं के नाम बताइए।
उत्तर :
सगुण काव्यधारा की शाखाएँ हैं–

  • रामभक्ति शाखा तथा
  • कृष्णभक्ति शाखा।

प्रश्न 4.
सगुण भक्ति शाखा के दो कवियों के नाम, उनकी एक-एक रचनाओं के साथ लिखिए।
उत्तर :

  • तुलसीदास-रामचरितमानस।
  • सूरदास-सूरसागर

प्रश्न 5.
निर्गुण भक्ति शाखा के दो कवियों के नाम उनकी एक-एक रचनाओं के साथ लिखिए।
उत्तर :

  • मलिक मुहम्मद जायसी-पद्मावत
  • कुतुबन-मृगावती।।

प्रश्न 6.
कबीर के अतिरिक्त दो प्रमुख सन्त कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर :

  • रैदास तथा
  • मलूकदास।

प्रश्न 7.
सूफी काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि का नाम बताइए।
उत्तर :
सूफी काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि हैं-मलिक मुहम्मद जायसी।

प्रश्न 8.
रामभक्ति धारा के प्रतिनिधि कवि का नाम बताइए।
उत्तर :
रामभक्ति धारा के प्रतिनिधि कवि हैं-गोस्वामी तुलसीदास

प्रश्न 9.
सन्त काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि का नाम बताइए।
उत्तर :
सन्त काव्यधारा के प्रतिनिधि कवि कबीरदास हैं।

प्रश्न 10.
कृष्णभक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि का नाम लिखिए।
उत्तर :
कृष्णभक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि सूरदास जी हैं?

प्रश्न 11.
रामभक्ति काव्य की रचना किन भाषाओं में हुई?
उत्तर :
रामभक्ति काव्य की रचना अवधी और ब्रजभाषा में हुई।

प्रश्न 12.
आदिकाल के विभिन्न नाम बताइए।
उत्तर :
आदिकाल को वीरगाथा काल, चारण काल, अपभ्रंश काल, सन्धिकाल, आविर्भावकाल, भट्टकाल आदि विभिन्न नामों से जाना जाता है।

प्रश्न 13.
पूर्व-मध्यकाल किस काल को कहते हैं?
उत्तर :
भक्तिकाल को पूर्व-मध्यकाल कहते हैं।

प्रश्न 14.
आदिकाल की अवधि लिखिए।
उत्तर :
आदिकाल की अवधि 743 ई० से 1343 ई० तक है।

प्रश्न 15.
आदिकाल की भाषा का नाम बताइए।
उत्तर :
आदिकाल की भाषा का नाम डिंगल है।

प्रश्न 16.
वीरगाथा काल के प्रथम कवि का नाम लिखिए।
उत्तर :
चन्दबरदाई।

प्रश्न 17.
वीरगाथा काल को चारणकाल क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
इस युग में चारण कवियों द्वारा राजाओं की प्रशंसा में बहुतायत रचनाएँ की गयीं इसीलिए इसे चारणकाल भी कहते हैं।

प्रश्न 18.
आदिकाल की कविता का मुख्य विषय क्या रहा?
उत्तर :
आदिकाल की कविता का मुख्य विषय आश्रयदाता राजाओं की प्रशंसा एवं वीर रस से पूर्ण गाथाओं का वर्णन था।

प्रश्न 19.
वीरगीत की दो रचनाओं के नाम बताइए।
उत्तर :
वीरगीत की दो रचनाएँ हैं-

  • परमाल रासो एवं
  • बीसलदेव रासो।

प्रश्न 20.
वीरगीत काव्यों में सर्वाधिक लोकप्रिय ग्रन्थ कौन-सा है?
उत्तर :
वीरगीत काव्यों में सर्वाधिक लोकप्रिय काव्य ग्रन्थ आल्हाखण्ड (परमाल रासो) है।

प्रश्न 21.
आदिकाल (वीरगाथा काल) के दो प्रसिद्ध कवियों के नाम बताइए।
उत्तर :
आदिकाल के दो कवि हैं-

  • चन्दबरदाई तथा
  • दलपति विजय।।

प्रश्न 22.
आदिकाल की दो प्रमुख रचनाओं के नाम बताइए।
उत्तर :
आदिकाल की दो प्रमुख रचनाएँ हैं-

  • पृथ्वीराज रासो एवं
  • हम्मीर रासो।

प्रश्न 23.
भक्तिकाल कब से कब तक माना जाता है?
उत्तर :
भक्तिकाल 1343 ई० से 1643 ई० तक माना जाता है।

प्रश्न 24.
भक्तिकाल की दो शाखाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
भक्तिकाल की दो शाखाएँ हैं-

  • निर्गुण भक्ति शाखा तथा
  • सगुण भक्ति शाखा।

प्रश्न 25.
भक्तिकाल के दो प्रमुख कवियों के नाम बताइए।
उत्तर :

  • तुलसीदास तथा
  • सूरदास।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भक्तिकाल की सगुण शाखा की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
भक्तिकाल की सगुण शाखा की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं

  • इसमें ईश्वर (ब्रह्म) के साकार स्वरूप की उपासना की विधि अपनायी गयी है।
  • इस काल के कवियों ने सुधारवादी दृष्टिकोण एवं समन्वय की भावना से ओतप्रोत रचनाएँ की हैं।
  • इस काल में ईश्वर के नाम-स्मरण की महत्ता स्थापित हुई।

प्रश्न 2.
ज्ञानाश्रयी (सन्त काव्यधारा) की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
सन्त काव्यधारा की प्रमुख प्रवृत्तियाँ या विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

  • गुरु की महिमा का ज्ञान
  • निर्गुण ब्रह्म की उपासना
  • बाह्य आडम्बरों का विरोध और समाज-सुधार
  • हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल
  • एकेश्वरवाद में विश्वास
  • रहस्यवादी भावना
  • नाम-स्मरण का महत्त्व
  • मायारूपी महाठगिनी की निन्दा
  • पंचमेल या सधुक्कड़ी भाषा।

प्रश्न 3.
प्रेमाश्रयी (सूफी) काव्यधारा की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
प्रेमाश्रयी काव्यधारा की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं

  • फारसी की मसनवी पद्धति पर आधारित लोकगाथाओं को लेकर लम्बे प्रेमाख्यानों की रचना हुई।
  • प्रेमाश्रयी शाखा के रचनाकार प्रायः मुसलमान ही हैं जिन्हें हिन्दू परम्पराओं का सामान्य ज्ञान है।
  • कथाएँ प्रायः हिन्दू जीवन से ही सम्बद्ध हैं।
  • प्रेमाख्यानों में श्रृंगार के मादक और मर्मस्पर्शी चित्रण हैं।
  • कथा की ही प्रधानता है, उपदेशात्मक प्रवृत्ति का अभाव है।
  • रचनाएँ प्राय: दोहे-चौपाइयों में हैं।
  • काव्य में रहस्यवाद की झलक मिलती है।

प्रश्न 4.
कृष्णभक्ति काव्यधारा की प्रमुख प्रवृत्तियों एवं कवियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
भक्तिकालीन कृष्णभक्ति काव्यशाखा की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं

  • उपास्यदेव श्रीकृष्ण हैं।
  • कृष्ण के बाल-स्वरूप एवं किशोर अवस्था की लीलाओं का वर्णन हुआ है।
  • दास्य एवं सखा-भाव की भक्ति-भावना है।
  • वात्सल्य रस का चरमोत्कर्ष प्रस्तुत हुआ है।
  • श्रृंगार के संयोग एवं वियोग-दोनों पक्षों का सुन्दर चित्रण हुआ है।
  • प्रकृति-वर्णन उद्दीपन रूप में हुआ है।
  • भाव और भाषा का उत्कृष्ट रूप है।
  • मुक्तक शैली की प्रधानता है।

प्रदुख कवि हैं – सूर, नन्ददास, कुम्भनदास, मीरा, रसखान आदि।

प्रश्न 5.
रामभक्ति काव्यधारा की प्रमुख प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर :
रामभक्ति काव्यधारा की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

  • राम को अपना इष्टदेव मानकर उनके लोकरक्षक एवं लोकरंजक रूप में रामचरित का गायन
  • दास्य-भाव की भक्ति
  • चातक-प्रेम के आदर्श पर आधारित अनन्य भक्ति-भावना
  • वर्णाश्रम धर्म से समर्थित सामाजिक व्यवस्था को श्रेष्ठ मानते हुए लोक मर्यादा की प्रतिष्ठा
  • लोकमंगल की भावना
  • विभिन्न मत-मतान्तरों, सम्प्रदायों तथा काव्य-शैलियों में समन्वय की चेष्टा
  • अवधी और ब्रज दोनों भाषाओं में अधिकारपूर्वक काव्य-रचना
  • प्रबन्ध एवं मुक्तक दोनों काव्य रूपों में रचना।।

प्रश्न 6.
अष्टछाप से क्या तात्पर्य है? अष्टछाप से सम्बन्धित कवियों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर :
अष्टछाप कवि समुदाय का तात्पर्य-सन्त गुरु वल्लभाचार्य के आठ शिष्य-कवियों के समुदाय को अष्टछाप कवि-समुदाय कहा जाता है। ये कृष्णभक्ति धारा के कवि थे। (UPBoardSolutions.com) इस समुदाय के कवि सूरदास, नन्ददास, परमानन्ददास, कृष्णदास, कुम्भनदास, चतुर्भुजदास, छीतस्वामी एवं गोविन्दस्वामी थे।

प्रश्न 7.
भक्तिकाल का परिचय अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :
हिन्दी साहित्य के इतिहास के द्वितीय चरण मध्यकाल के दो उपखण्ड किये गये हैं-पूर्व- मध्यकाल और उत्तरमध्यकाल। पूर्व-मध्यकाल को ही ‘भक्तिकाल’ के नाम से जाना जाता है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने इसका समय 1375 ई० से 1700 ई० तक माना है। इस समय तक भारत में मुस्लिम शासन (UPBoardSolutions.com) स्थापित हो चुका था। मुसलमानों के अत्याचारों से पीड़ित हिन्दुओं ने ईश्वर-भक्ति की शरण ली। अब कविता राजदरबार की वस्तु न होकर ईश्वरीय भक्ति का माध्यम बन गयी। भक्ति-भावना से ओत-प्रोत रचनाओं की प्रचुरता के कारण इस काल को भक्तिकाल कहा जाता है।

प्रश्न 8.
अष्टछाप के चार प्रमुख कवियों के नाम एवं उनकी रचनाएँ लिखिए।
उत्तर :

  • सूरदास–सूरसागर, सूरसारावली, साहित्यलहरी
  • नन्ददास-रास पंचाध्यायी, भ्रमरगीत
  • कृष्णदास-भ्रमरगीत, प्रेमतत्त्व निरूपण।
  • परमानन्ददास-परमानन्द सागर

प्रश्न 9.
आदिकाल को वीरगाथा काल क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
हिन्दी पद्य-साहित्य का प्रथम काल वीरगाथा काल कहलाता है। इसे चारणकाल, अपभ्रंशकाल, सन्धिकाल, आविर्भावकाल आदि नामों से भी सम्बोधित किया जाता है। इस युग में देश छोटे-छोटे राज्यों में बँटा हुआ था। राजा आपस में लड़ते थे। मुसलमानों का आक्रमण भी प्रारम्भ हो गया था। इस युग में वीरों और योद्धाओं में वीर रस का संचार करना ही काव्य का मुख्य उद्देश्य रह गया था । अतः वीर रस से पूर्ण (UPBoardSolutions.com) गाथाओं का वर्णन किया जाता था इसीलिए इस काल को वीरगाथा काल कहा जाता है। यह सर्वथा उपयुक्त नाम है।

प्रश्न 10.
आदिकाल (वीरगाथा काल ) की पाँच प्रमुख विशेषताओं को लिखिए।
उत्तर :
इस काल की पाँच प्रमुख प्रवृत्तियाँ (विशेषताएँ) इस प्रकार हैं-

  • आश्रयदाता राजाओं की प्रशंसा
  • सामूहिक राष्ट्रीयता की भावना का अभाव
  • वीररस की प्रधानता और युद्धों का सजीव चित्रण
  • ऐतिहासिक तथ्यों के प्रस्तुतीकरण में कल्पना का पुट
  • श्रृंगार का पुट।

प्रश्न 11.
वीरगाथा काल के प्रमुख कवियों और उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :
इस काल के प्रमुख कवि और रचनाएँ इस प्रकार हैं-

  • (i) चन्दबरदाई-पृथ्वीराज रासो
  • (ii) स्वयम्भू-पउम चरिउ
  • (iii) नरपति नाल्ह-बीसलदेव रासो
  • (iv) दलपति विजय-खुमान रासो
  • (v) जगनिक-आल्हाखण्ड या परमाल रासो
  • विद्यापति-पदावली व कीर्तिलता
  • मधुकर भट्ट-जयमयंक जसचन्द्रिका
  • भट्ट केदार-जयचन्द प्रकाश
  • अमीर खुसरो-इनकी फुटकर रचनाएँ
  • पुष्पदन्त-उत्तर पुराण
  • शारंगधर-हम्मीर रासो
  • अब्दुल रहमान-संदेशरासक
  • जोइन्दु-परमात्म प्रकाश।

प्रश्न 12.
भक्तिकाल के नामकरण के विषय में बताइए।
उत्तर :
भक्ति-भावना की अधिकता होने के कारण इसका नाम ‘भक्तिकाल’ रखा गया, जो सर्वथा उपयुक्त है। भक्तिकाल में कबीर, जायसी, सूर, तुलसी जैसे भक्त कवियों ने भक्ति काव्य रचा।

प्रश्न 13.
भक्तिकाल की विभिन्न धाराओं का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर :
भक्तिकाल की काव्यधारा चार रूपों में प्रवाहित हुई–

  • ज्ञानमार्गी काव्यधारा
  • प्रेममार्गी काव्यधारा
  • रामभक्ति काव्यधारा
  • कृष्णभक्ति काव्यधारा।

प्रश्न 14.
भक्तिकाल के प्रमुख कवियों एवं उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर :

  • कबीरदास-बीजक
  • मलिक मुहम्मद जायसी-पद्मावत
  • कुतुबन- मृगावती
  • सूरदास-सूरसागर
  • नरोत्तम दास-सुदामाचरित
  • परमानन्द दास-परमानन्द सागर
  • तुलसीदास-रामचरितमानस
  • नाभादास-भक्तमाल
  • प्राणचन्द-रामायण महानाटक आदि।

प्रश्न 15.
भक्तिकाल की प्रमुख विशेषताएँ (प्रवृत्तियाँ) लिखिए।
उत्तर :
सन् 1343 ई० से 1643 ई० तक का समय हिन्दी साहित्य में भक्तिकाल के नाम से जाना जाता है। भक्तिकाल के साहित्य की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं-

  • भक्ति-भावना
  • गुरु की महिमा
  • सुधारवादी दृष्टिकोण एवं समन्वय की भावना
  • रहस्य की भावना
  • अहंकार का त्याग और लोकमंगल की भावना
  • काव्य का उत्कर्ष
  • जीवन की नश्वरता और ईश्वर के नाम-स्मरण की महत्ता

प्रश्न 16.
भक्तिकाल को हिन्दी काव्य का स्वर्ण युग क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
भक्तिकाल में भाव, भाषा एवं शिल्प की दृष्टि से हिन्दी-साहित्य का उत्कर्ष हुआ। भावपक्ष तथा कलापक्ष के उत्कृष्ट रूप के कारण ही भक्तिकाल को हिन्दी-साहित्य का स्वर्णयुग कहते हैं। इस समय कबीर, जायसी, सूर तथा तुलसी जैसे रससिद्ध कवियों की दिव्य वाणी उनके अन्त:करण से निकलकर देश (UPBoardSolutions.com) के कोने-कोने में फैली थी। यही सार्वभौम और सार्वकालिक साहित्य भक्तिकाल की अनुपम देन है।।

प्रश्न 17.
भक्तिकाल की निर्गुण शाखा की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
निर्गुण शाखा की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं

  • इसमें ब्रह्म (ईश्वर) के निराकार स्वरूप की उपासना की विधि अपनायी गयी।
  • निर्गुण शाखा के सन्त कवियों ने साधना के सहज मार्ग को अपनाया।
  • इस शाखा के सन्त कवियों ने जाति-पाँति, तीर्थ-व्रत आदि बाह्याडम्बरों का विरोध किया।
  • इस काल की रचनाएँ पंचमेल सधुक्कड़ी भाषा में लिखी गयीं।

We hope the UP Board Solutions for Class 9 Hindi पाठ्य-पुस्तक में दिये गये प्रश्न एवं उनके उत्तर help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 9 Hindi पाठ्य-पुस्तक में दिये गये प्रश्न एवं उनके उत्तर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top