UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण it explain every concept and logic in detail format in easy language. These solutions are better understanding and get good marks in the exams.

UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण

भारत में नवजागरण

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(1) ब्रह्म समाज की स्थापना की-
(क) स्वामी विवेकानंद ने
(ख) राजा राम मोहन राय ने 
(ग) दयानंद सरस्वती ने ।
(घ) महादेव गोविंद रानाडे ने

UP Board Solutions

(2) लार्ड बैंटिक ने सती प्रथा रोकने का कानून बनाया
(क) 1829 ई० में 
(ख) 1856 ई० में
(ग) 1817 ई० में
(घ) 1818 ई० में

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ।
(क) दयानंद सरस्वती ने किस संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया?
उत्तर
दयानंद सरस्वती ने वैदिक संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया।

(ख) ज्योतिबा फूले ने किस समाज का गठन किया?
उत्तर
ज्योतिबा फूले ने सत्यशोधक समाज का गठन किया?

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न
(क) स्वामी विवेकानंद के बारे में लिखिए?
उत्तर
स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। इन्होंने सन् 1896 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। सन् 1893 में शिकागो में विश्व धार्मिक संसद में हिन्दुत्व की बात रखी। वे गर्व से कहते थे कि ‘मैं (UPBoardSolutions.com) भारतीय हूँ तथा प्रत्येक भारतीय मेरा भाई है।’ वे अंधविश्वास और अस्पृश्यता के विरोधी थे। उन्होंने मानवता, स्वतंत्रता तथा समानता की शिक्षा दी।

(ख) सावित्री फूले कौन थी? इनके कार्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
सावित्री फूले ज्योतिबा फूले की पत्नी थीं। इन्होंने पुणे में प्रथम बालिका विद्यालय की शुरुआत की। शिक्षा से जुड़े कार्यों के साथ-साथ इनका अन्य सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान था।

(ग) नवजागरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर
धर्म तथा समाज संबंधित पुरानी परंपराओं एवं मान्यताओं में परिवर्तन लाने के लिए किए गए प्रयास।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) धार्मिक आंदोलनों के नाम लिखिए। उनसे संबंधित व्यक्तियों के योगदान पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
मुस्लिम सुधार आन्दोलन- सर सैय्यद अहमद खाँ ने विज्ञान समिति की स्थापना की। ये मुसलमानों के लिए अँग्रेजी शिक्षा, पश्चिमी विज्ञान तथा आधुनिक विचारों को अपनाने के पक्ष में थे तथा पर्दा प्रथा, बहु विवाह और (UPBoardSolutions.com) आसान तालाक के विरोधी थे। इन्होंने मुसलमानों के लिए अलीगढ़ ऐंग्लो ओरिएण्टल विद्यालय खोला। जिसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है।

पारसी सुधार आन्दोलन- दादाभाई नौरोजी ने पारसियों में व्याप्त सामाजिक बुराइयों तथा अन्धविश्वास को दूर किया तथा पारसी समुदाय को आधुनिक भारतीय समाज के अनुरूप बनाने का प्रयास किया था।

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 History Chapter 7 भारत में नवजागरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top