UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास (महान व्यक्तित्व)

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास (महान व्यक्तित्व), It will help students score well in the final exams,we have provided UP Board solution Class 8 to clear their doubts and understanding of the concepts.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

इनका जन्म यमुना तट पर स्थित राजापुर (चित्रकूट) में हुआ। बचपन में ही इनके पिता आत्माराम दूबे और माता हुलसी का देहावसान होने पर इन्हें सन्त नरहरिदास ने अपने आश्रम में आश्रय दिया। (UPBoardSolutions.com) पन्द्रह वर्ष तक अध्ययन करके ये राजापुर आए और रत्नावली से विवाह किया। पत्नी की तीखी बातों से विरक्त होकर ये साधु वेश धारण करके श्रीराम की भक्ति को समर्पित हो गए।

भक्ति में लीन तुलसी को काशी में हनुमान और चित्रकूट में श्रीराम के दर्शन हुए। चित्रकूट से तुलसी अयोध्या आए। यहीं संवत् 1631 ई० में उन्होंने ‘रामचरितमानस’ की रचना आरम्भ की। यह दो वर्ष सात माह और छब्बीस दिनों में संवत् 1633 में पूरी हुई। जनभाषा में लिखा यह ग्रन्थ- रामचरितमानस, न केवल भारतीय साहित्य का बल्कि विश्व साहित्य का अद्वितीय ग्रन्थ है। इसका अनुवाद अन्य भारतीय भाषाओं के साथ विश्व की अनेक भाषाओं में हुआ है।

रामचरितमानसे में श्रीराम के चरित्र का वर्णन है। इसमें जीवन के सभी पहलुओं का नीतिगत वर्णन है। भाई का भाई के साथ, पति का पत्नी से, पत्नी का पति से, गुरु को शिष्य के प्रति, प्रजा का राजा से और राजा का प्रजा से कैसा व्यवहार होना चाहिए, उसका सजीव चित्रण है। राम की रावण पर विजय इस बात का प्रतीक है कि अच्छाई की बुराई पर, सत्य की असत्य पर विजय होती है। (UPBoardSolutions.com) तुलसी ने जीवन में सुख के लिए-न्याय, सत्य और प्राणीमात्र से प्रेम को अनिवार्य माना है। तुलसी ने रामचरितमानस जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत किया है। इसके अलावा तुलसी ने अन्य ग्रन्थ जैस विनयपत्रिका, कवितावली, दोहावली व गीतावली आदि भी लिखे।

तुलसीदास समन्वयवादी थे। बड़े विद्वान और कवि अब्दुर्रहीम खानखाना, जो तुलसी के मित्र थे, उनकी प्रशंसा में लिखा है-‘‘गोद लिए हुलसी फिरे, तुलसी सो सुत होय।” (UPBoardSolutions.com) तुलसीदास अपने अन्तिम समय में काशी में अस्सीघाट पर रहते थे। वहीं इनका देहावसान संवत् 1680 में हुआ। भक्त व साहित्यकार तुलसी हिन्दी भाषा के अमूल्य रत्न हैं।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
तुलसीदास का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर :
लसीदास का जन्म राजापुर (चित्रकूट) में हुआ।

प्रश्न 2.
तुलसीदास में रामभक्ति कैसे उत्पन्न हुई?
उत्तर :
तुलसीदास में रामभक्ति पत्नी की तीखी बातों के कारण उत्पन्न हुई।

प्रश्न 3.
रामचरित मानस की रचना कब प्रारम्भ हुई? यह कितने समय में पूर्ण हुई?
उत्तर :
रामचरित मानस की रचना संवत् 1631 में प्रारम्भ हुई। यह दो वर्ष, सात माह और छब्बीस दिनों में संवत् 1633 में पूरी हुई।

प्रश्न 4.
रामचरित मानस में तुलसी ने किन सामाजिक व्यवहारों का वर्णन किया है?
उत्तर :
रामचरित मानस में तुलसी ने भाई को भाई से, पत्नी का पति से, पति का पत्नी से, गुरु और शिष्य के प्रति, राजा का प्रजा से कैसा व्यवहार होना चाहिए, इसका सजीव चित्रण किया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
अब्दुर्रहीम खानखाना ने तुलसी की प्रशंसा में कौन सा दोहा लिखा था?
उत्तर :
अब्दुर्रहीम खानखाना ने तुलसी की प्रशंसा में निम्न दोहा लिखा था (UPBoardSolutions.com)

सुरतिय, नरतिय, नागतिय, यह चाहत सब कोय।
गोद लिए हुलसी फिरै, तुलसी सो सुत होय।

प्रश्न 6.
सबसे बड़ा धर्म क्या है?
उत्तर :
दूसरों की भलाई की प्रवृत्ति ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है।

प्रश्न 7.
सही वाक्य पर (✓) और गलत वाक्य पर (✗) का निशान लगाइए(सही-गलते का निशान लगाकर)
(क) तुलसीदास समन्वयवादी कवि थे। (✓)
(ख) हरिद्वार में तुलसी को श्रीराम के दर्शन हुए। (✗)
(ग) रामचरितमानस विश्व का अद्वितीय ग्रन्थ है। (✓)
(घ) तुलसीदास ने सम्पूर्ण भारत की यात्रा की। (✗)

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 9 गोस्वामी तुलसीदास (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top