UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत)

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत), It will help students score well in the final exams,we have provided UP Board solution Class 8 to clear their doubts and understanding of the concepts.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत)

एकस्मिन् ग्रामे …………………………………………………… निवसतः।

हिन्दी अनुवाद – एक ग्राम में जगत्पाल नाम का एक सज्जन रहता है। उसकी पत्नी कला है। जगत्पाल सैंतीस वर्ष का और कला बत्तीस वर्ष की है। जगत्पाल का हृदय अत्यन्त उदार और कला का स्वभाव भी अत्यन्त मधुर है। दोनों दम्पत्ति सुख से रहते हैं।

UP Board Solutions

तयोः द्वे …………………………………………………….. तृतीया कक्षायां च।

हिन्दी अनुवाद – उनकी दो सन्तानें हैं- एक पुत्र और एक पुत्री। पुत्र का नाम विवेक तथा पुत्री को नाम प्रतिभा है। विवेक ग्यारह वर्ष का और प्रतिभा सात वर्ष की है। विवेक सातवीं कक्षा में पढ़ता है और प्रतिभा तीसरी कक्षा में।

आप्र-निम्ब …………………………………………………… ददाति

हिन्दी अनुवाद – आम, नीम और महुआ आदि वृक्षों की छाया में जगत्पाल का घर अत्यन्त सुन्दर है। जगत्पाल एक परिश्रमी और कुशल किसान है। वह हमेशा खेती के कार्यों में लगा हुआ अपने कर्तव्य का (UPBoardSolutions.com) पालन करता है। वह परिश्रम करके अपने खेतों में पर्याप्त अन्न, सब्जियाँ और फल पैदा करता है। उसके घर में एक सफेद रंग की गाय है। वह पर्याप्त दूध देती है।

जगत्पालो ………………………………………………….. कुरुतः।

हिन्दी अनुवाद – जगत्पाल जैसा अपने बेटे विवेक से प्यार करता है, वैसा ही बेटी प्रतिभा से भी। इसी प्रकार कला का स्नेह भी पुत्र और पुत्री में समान है। वे दोनों सन्तान के सुख के लिए हमेशा प्रयास करते हैं।

विवेकः ………………………………………………….. गच्छतः।

हिन्दी अनुवाद – विवेक और प्रतिभा स्वास्थ्यप्रद और पौष्टिक भोजन करते हैं। उनमें शोक और फल का आधिक्य होता है। वे दोनों भाई-बहन पर्याप्त दूध पीते हैं। स्वच्छ वस्त्रों को पहनकर, प्रसन्न और स्वस्थ, वे दोनों माता और पिता को प्रणाम करके अपने विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं।

UP Board Solutions

कला एका ………………………………………………….. अर्हति।

हिन्दी अनुवाद – कला एक स्वस्थ और आदर्श गृहिणी है। वह सदा अपने कार्यों को करती है। और पति और सन्तान के स्वास्थ्य के विषय में सावधान रहती है। पति जगत्पाल भी अपनी पत्नी कला को बहुत मानता है। इस प्रकार से परस्पर स्नेह और सौहार्द से बँधा यह लघुपरिवार एक आदर्श परिवार है। लघुपरिवार ही (UPBoardSolutions.com) सुखी परिवार होता है। भोजन की, वस्तु की और घर की व्यवस्था लघुपरिवार में , ही समुचितरूप से हो सकती है। लघुपरिवार से ही समाज का और राष्ट्र का कल्याण होना सम्भव है।

अभ्यास

प्रश्न 1.
उच्चारण करें
नोट – विद्यार्थी स्वयं उच्चारण करें।

प्रश्न 2.
एक पद में उत्तर दें
(क) जगत्पालस्य परिवारः कीदृशः?
उत्तर : आदर्शपरिवारः।
(ख) जगत्पालः कीदृशः कृषकः अस्ति?
उत्तर : उद्योगी।
(ग) कला कीदृशी गृहिणी अस्ति?
उत्तर : स्वस्थ, आदर्श।
(घ) लघुपरिवारः कीदृशः परिवारः अस्ति?
उत्तर : सुखी।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पदों के लिङ्ग, विभक्ति एवं वचन लिखें
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत) 1
प्रश्न 4.
निम्नलिखित पदों का सन्धि-विच्छेद करें
(क) चाधिक्यम् = आधिक्यम् + च।
(ख) लघुपरिवारेणैव = लघुपरिवारेण + एव।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) तस्य पत्नी कला अस्ति।
(ख) तयोः द्वे सन्तती स्तः।।
(ग) विवेकः एकादश वर्षीयः अस्ति।
(घ) तस्य गृहे एका श्वेतवर्णा धेनुः वर्तते।

प्रश्न 6.
हिन्दी में अनुवाद करें
(क) अयं लघुपरिवारः एकः आदर्शपरिवारः अस्ति।
हिन्दी अनुवाद – यह छोटा परिवार एक आदर्श परिवार है।
(ख) विवेकः प्रतिभा च कीदृशं भोजनं कुरुतः।
हिन्दी अनुवाद – विवेक और प्रतिभा कैसा भोजन करते हैं।
(ग) आहारस्य वस्त्रस्य गृहस्य च व्यवस्था समुचितरूपेण भवति।।
हिन्दी अनुवाद – आहार, वस्त्र और घर की व्यवस्था समुचित रूप से होती है।
(घ) लघुपरिवारेणैव समाजस्य राष्ट्रस्य च कल्याणं भवितुमर्हति।
हिन्दी अनुवाद – लघुपरिवार से ही समाज का और राष्ट्र का कल्याण होना सम्भव है।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
संस्कृत में अनुवाद करें-
(क) उसकी पत्नी का नाम कला है।
अनुवाद : तस्य पत्नी नामः कला अस्ति।

(ख) दोनों दम्पत्ति सुख से निवास करते है।
अनुवाद : तौ दम्पत्ति सुखेन निवसतः।

(ग) विवेक ग्यारह वर्ष का है और प्रतिभा प्रतिभा सात वर्ष की है।
अनुवाद : विवेकः एकादश वर्षीयः सप्तवर्षीया च।

(घ) जगत्पाल एक उद्योगी एवं कुशल कृषक है।
अनुवाद : जगत्पालः एकः उद्योगी कुशलश्च  कृषकः अस्ति।

UP Board Solutions

(ङ) उसके घर में एक सफेद रंग की गाय है।
अनुवाद : तस्य गृहे एका श्वेतवर्णा धेनुः वर्तते।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top