UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 33 शहीद भगत सिंह (महान व्यक्तित्व)

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 33 शहीद भगत सिंह (महान व्यक्तित्व), It will help students score well in the final exams,we have provided UP Board solution Class 8 to clear their doubts and understanding of the concepts.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 33 शहीद भगत सिंह (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

भगत सिंह का जन्म 27 दिसम्बर, 1907 ई० को लायलपुर जिले में हुआ। इनके पिता किशन सिंह अपने चार भाइयों सहित लाहौर सेंट्रल जेल में थे। माँ विद्यावती की (UPBoardSolutions.com) धार्मिक भावना का भगत सिंह पर प्रभाव था। इनके परिवार में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी थी। उनकी बड़ी बहन का नाम अमरो था। 13 अप्रैल, 1919 ई० की जलियाँवाला बाग की घटना का भगत सिंह पर बड़ा प्रभाव पड़ा। शीशी में बाग की मिट्टी लेकर इन्होंने देश पर बलिदान होने की शपथ ली। नेशनल-कालेज लाहौर में ये सुखदेव और यशपाल से मिले। तीनों मित्र क्रान्तिकारी गतिविधियों में भाग लेने लगे।

भगत सिंह जब बी०ए० में पढ़ रहे थे, इनके पिता ने इनका विवाह करने की सोची। भगत सिंह ने बताया कि उसने तन, मन और धन से देश सेवा की सौगन्ध खाई है। इस कारण विवाह से इनकार कर दिया। सन् 1926 ई० में लाहौर में उन्होंने नौजवान सभा का गठन किया। इसके उद्देश्य थे- देशभक्ति की भावना जाग्रत् करना, देश को स्वतन्त्र करना, आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक आन्दोलनों को सहयोग देना तथा किसान, मजदूरों को संगठित करना। इसी बीच ये कानपुर में क्रान्तिकारी व (UPBoardSolutions.com) देशभक्त गणेश शंकर विद्यार्थी से मिले और उनके साथ मिलकर क्रान्तिकारी गतिविधियाँ चलाने लगे। भगत सिंह को लाहौर में हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशने का मंत्री बनाया गया। भगतसिंह ने लाहौर में साइमन कमीशन के बहिष्कार की योजना बनाई। अँग्रेजों ने लाठी चार्ज किया। लाला लाजपतराय को गम्भीर चोटें आई। भगतसिंह ने पुलिस कमिश्नर साँडर्स की हत्या कर दी और लाहौर से बाहर निकल गए।

अप्रैल 1929 ई० में भगत सिंह और बटुकेश्वर ने असेंबली में बम फेंका और गिरफ्तारी दी। उन्हें लाहौर सेंट्रल जेल में रखा गया। 7 अक्टूबर, 1930 ई० को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी की सजा सुनाई गई। तीनों क्रान्तिकारियों को 23 मार्च, 1931 ई० को फाँसी दे दी गई।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
प्रश्न 1.
भगत सिंह ने शीशी में भरी मिट्टी को शहीदों का खून क्यों कहा?
उत्तर :
भगत सिंह ने शीशी में भरी मिट्टी को शहीदों का खून कहा क्योंकि इसमें जलियाँवाला बाग हत्याकांड में मरे निर्दोष, निहत्थे भारतीयों का खून था।

प्रश्न 2.
भगत सिंह शादी की खबर सुनकर क्यों दुखी हुए और उन्होंने अपने दोस्तों से क्या कहा?
उत्तर :
भगत सिंह तन, मन और धन से देश के लिए बलिदान देने की प्रतिज्ञा कर चुके थे। इसलिए वे विवाह नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपने दोंस्तों से कहा- “दोस्तों मैं आपको बता दें कि अगर मेरी शादी गुलाम भारत में हुई तो मेरी दुल्हन, सिर्फ मौत होगी, बारात शवयात्रा बनेगी और बाराती होंगे शहीद। (UPBoardSolutions.com)

प्रश्न 3.
नौजवान सभा का उद्देश्य क्या था?
उत्तर :
नौजावान सभा का उद्देश्य भारत को स्वतन्त्र कराना, देशभक्ति जाग्रत् करना, विभिन्न आन्दोलनों में सहयोग करना और किसान, मजदूरों को संगठित करना था।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
भगत सिंह ने जेल में भूख हड़ताल क्यों की?
उत्तर :
भगत सिंह ने जेल में भूख हड़ताल इसलिए की क्योंकि वहाँ भारतीय कैदियों को अच्छा खाना नहीं दिया जाता था। बाध्य होकर अँग्रेजों ने अच्छे भोजन की व्यवस्था की।

प्रश्न 5.
क्रान्ति से भगत सिंह का आशय क्या था?
उत्तर :
क्रान्ति के पीछे वास्तविक शक्ति जनता द्वारा समाज की आर्थिक, राजनैतिक व्यवस्था में परिवर्तन करने की इच्छा होती है।

प्रश्न 6.
सही कथन पर (✓) और असत्य कथन पर (✗) चिह्न लगाइए

  • 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है। (✓)
  • भगत सिंह और सुखदेव ने असेम्बली में बम फेंका। (✗)
  • भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को फाँसी की सजा सुनाई गई। (✗)
  • गणेश शंकर विद्यार्थी ने नौजवान सभा का गठन किया। (✗)
  • भगत सिंह की बड़ी बहन का नाम अमरो था। (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
इन वाक्यों का क्या आशय है?
(1) बेबे तुम चिंता मत करो और रोटी बनाओ।
आशय – फाँसी से पहले जब भगत सिंह की आखिरी इच्छा पूछी गई तो उन्होंने उस महिला के हाथ की बनी रोटी खाने की इच्छा व्यक्त की जो जेल में उनके कमरे की सफाई करती थी और (UPBoardSolutions.com) जिसे वे आदर से बेबे कहते थे। लेकिन उसके यह कहने पर की मेरे हाथ पवित्र कहाँ हैं, भगत सिंह ने उक्त बात कही थी।

(2)
क्रान्ति से हमारा आशय खूनखराबा नहीं है।
आशय – क्रान्ति उसे कहते हैं जिसमें जनता की इच्छा से आवश्यक परिवर्तन लाए जाएँ, जो लोकहित में हो और इन्हें लाने के लिए हिंसा जरूरी नहीं।।

(3)
बहरों को सुनाने के लिए बहुत ऊँची आवाज की आवश्यकता होती है।
आशय – अँग्रेजों के कान खोलने के लिए डर दिखाना जरूरी था, जिससे अत्याचार करना छोड़ देते।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
नोट – विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 33 शहीद भगत सिंह (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 33 शहीद भगत सिंह (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top