UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 अबुल फजल (महान व्यक्तित्व)

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 अबुल फजल (महान व्यक्तित्व), It will help students score well in the final exams,we have provided UP Board solution Class 8 to clear their doubts and understanding of the concepts.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 अबुल फजल (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

अबुल फजल के पिता मुबारक आगरे के पास रहते थे। इनका जन्म सन् 1551 ई० में हुआ था। ये फारसी और संस्कृत के अच्छे विद्वान थे। इन्होंने फारसी में लिखी हुई उस पुस्तक को पूरा किया जो आधी जल गई थी। पूरा करने की विशेषता यह थी कि विचारों में परिवर्तन नहीं हुआ। चौबीस वर्ष की अवस्था में इनकी भेंट अकबर से हुई। वह इनकी विद्वता (UPBoardSolutions.com) से इतना प्रभावित हुआ कि इनको अपने दरबार में रख लिया। एक बार जहाँगीर ने अकबर के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। अकबर ने इनको दक्षिण से बुलवाया। दक्षिण से आते समय जहाँगीर ने शत्रुतावश इनको मरवा दिया।

अबुल फजल का चरित्र बहुत ऊँचा था। ये कभी किसी के साथ शत्रुता का व्यवहार नहीं करते थे।
शिक्षा – हमें जाति-पाँति और धर्म के भेद-भाव को भुलाकर सबके साथ प्रेम का व्यवहार करना चाहिए।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
अबुल फजल का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर :
अबुल फजल का जन्म 14 जनवरी, 1551 ई० को आगरा के पास हुआ था।

प्रश्न 2.
अबुल फजल की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
अबुल फजल विद्वान के साथ-साथ एक कुशल सैनिक थे और कई युद्धों में सम्राट अकबर की ओर से गए और युद्ध का संचालन भी किया था। अबुल फजल शत्रु से भी कठोर वचन नहीं बोलते थे। सत्य को वे सबसे बड़ा धर्म (UPBoardSolutions.com) मानते थे। इनका किसी धर्म से विरोध नहीं रहा। अबुल फजल एक सज्जन व्यक्ति थे।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
अबुल फजल की हत्या की योजना किसने और कैसे बनायी?
उत्तर :
अबुल फजल की हत्या की योजना जहाँगीर ने, उनके दक्षिण से लौटने की खबर सुनकर बनाई।

प्रश्न 4.
अबुल फजल ने कौन-कौन से ग्रन्थ लिखे?
उत्तर :
अबुल फजल ने ‘आईने अकबरी’ तथा ‘अकबरनामा’ ग्रन्थ लिखे।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 अबुल फजल (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 अबुल फजल (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top