UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व)

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व), It will help students score well in the final exams,we have provided UP Board solution Class 8 to clear their doubts and understanding of the concepts.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व)

UP Board Class 8 Mahan Vyaktitva पाठ का सारांश

प्राचीनकाल में हमारे देश के मद्र देश पर अश्वपति नाम के एक राजा राज्य करते थे। इनकी कन्या का नाम सावित्री था। सावित्री बहुत सुन्दर और गुणवती थी। उसके पिता चाहते थे कि सावित्री को बहुत अच्छा पति मिले। एक बार सावित्री तीर्थयात्रा को गई। वन में उसका सत्यवान से परिचय हुआ। सत्यवान के पिता किसी समय शाल्व देश के राजा थे। उस समय वे वन में तपस्या कर रहे थे। दूसरे दिन सावित्री ने अपने पिता से सत्यवान से विवाह करने की अनुमति माँगी।

अश्वपति बड़े प्रसन्न हुए किन्तु जब उन्हें यह पता लगा कि सत्यवान की आयु अब अधिक शेष नहीं है तो वे बहुत दु:खी हुए लेकिन सावित्री अपनी बात पर डटी रही। अन्त में अश्वपति ने विवाह की अनुमति दे दी। सत्यवान और सावित्री का विवाह हो गया। एक बार वन में सत्यवान के सिर में भयंकर दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। उसी समय यमराज सत्यवान (UPBoardSolutions.com) के प्राण लेकर चल दिए। सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चल दी। यमराज ने सावित्री को वापस भेजना चाहा किन्तु सावित्री ने यमराज का पीछा न छोड़ा। यमराज ने सावित्री को अनेक वरदान भी दिए किन्तु सावित्री फिर भी यमराज के पीछे-पीछे चलती रही।

यमराज ने सावित्री को फिर समझाया और उससे एक और वरदान माँगने को कहा। सावित्री ने कहा कि यदि आप प्रसन्न हैं तो मुझे यह वरदान दीजिए कि मैं पुत्रवती हो जाऊँ। यमराज ने यह वरदान भी सावित्री को दे दिया। यमराज अब फिर आगे चल दिए किन्तु सावित्री वापस नहीं लौटी। अब तो यमराज को क्रोध आ गया। उन्होंने फिर सावित्री को लौट जाने को कहा। सावित्री बोली- धर्मराज, आप मुझे पुत्रवती होने का आशीर्वाद दे चुके हैं और मेरे पति को आप अपने साथ लिए जा रहे हैं, तब यह कैसे हो सकता है कि मैं पुत्रवती हो जाऊँ? यमराज को अब अपनी भूल मालूम हुई। उन्होंने सत्यवान (UPBoardSolutions.com) के प्राण छोड़ दिए और सत्यवान जीवित हो गया।

शिक्षा – सावित्री की तरह सच्ची लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ विचार वाले कठिन से कठिन कार्य को भी पूर्ण करने में सफल हो जाते हैं।

UP Board Solution Class 8 Hindi अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

UP Board Solution Class 8 Mahan Vyaktitva प्रश्न 1.
सावित्री कौन थीं? उनका विवाह किससे हुआ था ?
उत्तर :
सावित्री राजा अश्वपति की पुत्री थी। उसका विवाह सत्यवान के साथ हुआ।

कक्षा 8 महान व्यक्तित्व प्रश्न 2.
सावित्री के पिता सावित्री का विवाह सत्यवान के साथ क्यों नहीं करना चाहते थे?
उत्तर :
सावित्री के पिता सावित्री का विवाह सत्यवान से इसलिए नहीं करना चाहते थे क्योंकि सत्यवान की आयु बहुत कम थी। उसकी आयु और एक साल बची थी।

Class 8 Mahan Vyaktitva प्रश्न 3.
सावित्री ने यमराज से कौन-कौन से वर माँगे?
उत्तर :
सावित्री ने प्रथम वरदान में- “मेरे सास और ससुर देखने लगे और उन्हें उनका राज्य मिल जाए।” दूसरे में- “मेरे पिता को सन्तान प्राप्त हो जाए।” तीसरे में- “मैं पुत्रवती हो जाऊँ।”

UP Board Class 8 Hindi प्रश्न 4.
यमराज ने सत्यवान के प्राण क्यों छोड़ दिए?
उत्तर :
यमराज ने सत्यवान के प्राण इसलिए छोड़ दिए (UPBoardSolutions.com) क्योंकि उन्होंने भूल से सावित्री को पुत्रवती होने का वरदान दे दिया था। और यह सत्यवान के बिना संभव नहीं था।

UP Board Solutions Class 8 Hindi प्रश्न 5.
इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर :
सच्ची लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ विचार वाले मनुष्य कठिन कार्य करने में सफलता प्राप्त करते हैं।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top