UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन we will provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 8. The Geography chapter wise exercise questions with solutions will help you to complete your class work, revise important concepts and get higher marks in Class 8 exams.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन

भारत : मानव संसाधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) अनुकूलतम जनसंख्या किसे कहते हैं?
उत्तर
अनुकूलतम जनसंख्या, जनसंख्या की वह स्थिति है जो देश में उपलब्ध भूमि, सुविधाओं एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर दवाब न डालती हो।

UP Board Solutions

(ख) मानव संसाधन के कौन से मुख्य घटक हैं?
उत्तर
मानव संसाधन के मुख्य घटक आयु, लिंग, साक्षरता, जीवन स्तर इत्यादि हैं।

(ग) भारत में जनसंख्या वृद्धि के कौन से कारण हैं?
उत्तर
जनसंख्या वृद्धि के मुख्य कारण इस प्रकार हैं

  1. अर्शिक्षा
  2. परम्परागत विचार
  3. मृत्युदर में कमी
  4. जलवायु
  5. दूसरे देशों से लोगों का भारत में आकर बसना (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान) आदि।

UP Board Solutions

(घ) जनसंख्या के वितरण में अन्तर क्यों पाया जाता हैं?
उत्तर
गंगा, यमुना के मैदान में अधिक जनसंख्या निवास करती है, क्योंकि वहाँ की भूमि समतल एवं उपजाऊ है। अच्छी जलवायु होने के कारण कृषि भी अच्छी होती है। यातायात की सुविधाएँ एवं बड़े उद्योगों में (UPBoardSolutions.com) रोजगार होने के कारण समुद्र तटीय मैदानों में जनसंख्या निवास करती है। न्यूनतम जन घनत्व वाले क्षेत्र राजस्थान के मरूस्थल, हिमालय पर्वत, उत्तरी-पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र एवं मध्य के पठार हैं। यही कारण है कि जनसंख्या वितरण में अन्तर पाया जाता है।

(ङ) बढ़ती हुई जनसंख्या से हम किस तरह प्रभावित होते हैं?
उत्तर
देश की अर्थव्यवस्था और जनसंख्या के आकार में घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। जब देश में जनसंख्या वृद्धि दर अधिक होती है तब देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो जाता है एवं प्रति व्यक्ति आय में कमी हो जाती है, जिससे रहन-सहन का स्तर गिरता है। अधिक जनसंख्या के कारण कुपोषण, बेरोजगारी, अशिक्षा, संसाधनों का (UPBoardSolutions.com) अधिक शोषण, पर्यावरण प्रदूषण आदि समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं।

प्रश्न 2.
सही के सामने ✓ का चिह्न एवं गलत के सामने ✗ का चिह्न लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत मानव संसाधन img-1

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) विश्व में चीन के बाद सबसे अधिक जनसंख्या भारत की है।
(ख) जन्मदर एवं मृत्युदर में परिवर्तन होने के कारण जनसंख्या में परिवर्तन होता है।
(ग) भारत के नगरों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।
(घ) भारत में स्त्रियों की तुलना में पुरुषों की संख्या अधिक है।

UP Board Solutions

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 7 भारत : मानव संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top