UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार we will provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 8. The Geography chapter wise exercise questions with solutions will help you to complete your class work, revise important concepts and get higher marks in Class 8 exams.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार

भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
(क) यातायात के साधनों की उपयोगिता लिखिए।
उत्तर
आधुनिक युग अन्तरराष्ट्रीय सम्पर्क का युग है। राष्ट्र का औद्योगिक तथा आर्थिक विकास यातायात के साधनों पर ही निर्भर करता है। यातायात के साधनों की उपयोगिता को निम्न प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है

  1. यातायात के साधन जितने सुलभ और द्रुतगामी होंगे, देश में आर्थिक विकास भी उतनी ही तीव्रता से होगा।
  2. यातायात के साधनों द्वारा तैयार माल, खाद्यान्न, कृषि उपजें तथा खजिन उत्पादे माँग के अनुसार सुविध पूर्वक भेजे जाते हैं।
  3. सुरक्षा की दृष्टि से यातायात के साधनों का बहुत महत्त्व है। बाह्य आक्रमण के समय सेना तथा आवश्यक सामग्री लड़ाई के मोर्चे तक यातायात के साधनों द्वारा आसानी से पहुँचाई जाती है।
  4.  यातायात के साधनों द्वारा दूर-दूर (UPBoardSolutions.com) बिखरे गाँवों को शहरों से जोड़ा जा सकता है।
  5. यातायात के साधनों के विकास से राष्ट्र समृद्ध और शक्तिशाली बनता है।

UP Board Solutions

(ख) व्यापार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर
वस्तुओं के खरीदने व बेचने की प्रक्रिया को व्यापार कहते हैं।

(ग) भारत का अधिकतर विदेशी व्यापार समुद्री मार्गों द्वारा होता है। क्यों?
उत्तर
भारत का विदेशी व्यापार जल यातायात द्वारा होता है क्योंकि यह सुविधाजनक और सस्ता पड़ता है।

(घ) वायु परिवहन की उपयोगिता लिखिए।
उत्तर
वायु परिवहन यातायात की सबसे तेज गति का साधन है। इसके द्वारा व्यक्ति देश व विदेश में कहीं भी बहुत कम समय में पहुँच सकता है।

UP Board Solutions

(ङ) भारत का विदेशी व्यापार मुख्य रूप से किन साधनों द्वारा होता है, और क्यों?
उत्तर
भारत का विदेशी व्यापार मुख्यतः स्थल मार्ग, वायु मार्ग (वायुयानों) तथा जल मार्ग द्वारा होता है। क्योंकि इससे माल की आवाजाही में सविधा होती है तथा समय की बचत होती है।

(च) देश की प्रगति के लिए आयात- निर्यात दोनों आवश्यक हैं। क्यों?
उत्तर
किसी देश की प्रगति के लिए आयात-निर्यात अत्यन्त आवश्यक हैं क्योंकि एक देश में सभी प्रकार की वस्तुएँ आवश्यकता के अनुरूप नहीं मिल सकती हैं। इस कारण अपनी आवश्यकता के अनुसार सभी देशों को आयात-निर्यात करना पड़ता है।

(छ) संचार के विभिन्न साधनों की उपयोगिता लिखिए।
उत्तर
भारत ने संचार के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है। हमारी डाक संचार व्यवस्था, विश्व में सबसे बड़ी है। यह पत्र, पार्सल, किताबें, अखबार, बिजली व टेलीफोन के बिल आदि स्थल या वायु परिवहन द्व रा लोगों तक बहुत जल्दी पहुँचाता है। हम लोग टेलीफोन (दूरभाष) और मोबाइल फोन का प्रयोग बातचीत के लिए करते हैं।

रेडियो व टेलीविजन के माध्यम से हम पूरे विश्व की जानकारियाँ घर बैठे (UPBoardSolutions.com) प्राप्त कर लेते हैं। टेली. विजन द्वारा हमारा मनोरंजन होता है। टेलीकांफ्रेंसिंग और वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा हम बहुत दूर बैठे किसी व्यक्ति से इस प्रकार बाते कर लेते हैं, जैसे वह हमारे सामने बैठा हो।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही उत्तर के सामने सही (✓) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) रेलमार्ग व सड़क मार्ग बनाना सस्ता व सरल है
• पठारों पर
• पहाड़ों पर
• मैदानों पर

(ख) सबसे तेज चलने वाला यातायात का साधन है-
• रेल
• हवाई जहाज
• बस

(ग) पाकिस्तान जाने के लिए सबसे उपयुक्त बन्दरगाह है-
• कोच्चि
• कान्डला
• पाराद्वीप

UP Board Solutions

(घ) दो या दो से अधिक देशों के बीच के व्यापार को दर्शाता है-
• आन्तरिक व्यापार
• बाहरी व्यापार
• अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार

(ङ) निम्नलिखित में कौन संचार का साधन नहीं है-
• टेलीकान्फ्रेन्सिंग
• हेलीकॉप्टर
• इण्टरनेट

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ- विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 6 भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top