UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

We are providing UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम Having good knowledge and help you revise the all Questions and Answers in minutes. The Free PDF download of UP Board Solutions in exam days is one of the best tips recommended by teachers during exam days.

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 4 व्यायाम

प्रश्न 1.
व्यायाम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
मनुष्य की ऐसी क्रियाएँ, जिनसे (UPBoardSolutions.com) शरीर की मांसपेशियाँ अच्छी तरह विकसित और मजबूत हो जाती हैं तथा शरीर निरोग हो जाता है, व्यायाम कहलाता है। खेलकूद व विभिन्न आसन इसके अन्तर्गत आते हैं।

प्रश्न 2.
व्यायाम का क्या महत्त्व है?
उत्तर :
व्यायाम का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। व्यायाम करने से शरीरिक अंग में गति आती है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है और शरीर की सक्रियता में वृद्धि हो जाती है। व्यायाम करने से साँस की गति तेज हो जाती है और फेफड़ों में शुद्ध वायु (UPBoardSolutions.com) अधिक मात्रा में पहुँचती है। रक्त को अधिक ऑक्सीजन मिलती है और कार्बन डाई-ऑक्साइड शीघ्र बाहर निकल जाती है पसीने के रूप में शरीर के अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं। हृदय की गति बढ़ जाती है। पाचन ठीक रहता है। व्यायाम से हमारा शरीर स्वस्थ व हृस्ट-पुष्ट बनता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर :
व्यायाम करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए –

  1. शुद्ध हवा प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
  2. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद भोजन नहीं करना चाहिए।
  3. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद (UPBoardSolutions.com) स्नान नहीं करना चाहिए।
  4. हमें अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए। शक्ति से अधिक व्यायाम करना हानिकारक है। हम कितना व्यायाम करें, यह हमारी आयु, कार्य, भोजन और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
किन्हीं दो व्यायाम के विभिन्न चरणों को लिखिए?
उत्तर :

प्रथम व्यायाम के चरण –

  1. सावधान अवस्था में दोनों हाथ सामने तानें, हथेलियाँ नीचे की ओर रखें।
  2. हाथ पीछे ले जाएँ, हथेलियाँ ऊपर की (UPBoardSolutions.com) ओर हों।
  3. एड़ी उठाकर हाथ सामने से लाकर ऊपर तानें, हथेलियाँ सामने की ओर रखें।
  4. हाथ आगे की ओर से नीचे लाकर सावधान अवस्था में आ जाएँ।

द्वितीय व्यायाम के चरण –

  1. सावधान अवस्था में उछल कर दोनों पैरों को थोड़ा दूर रखें व सामने ताली बजाएँ।
  2. कन्धे की सीध में चुटकी बजाएँ, कुहनियाँ कन्धों की सीध में रखें।
  3. पुनः सामने ताली बजाएँ।
  4. उछल कर सावधान अवस्था में आ (UPBoardSolutions.com) जाएँ।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर :

(क) व्यायाम करने से हमारा शरीर फुर्तीला, नीरोग होता है।
(ख) शुद्ध वायु प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
(ग) लेजिम में वृत्ताकार चकतियाँ लगी (UPBoardSolutions.com) होती हैं।
(घ) डम्बल द्वारा अभ्यास करने से कलाइयाँ पंजे एवं हाथों की मांसपेशियाँ मजबूत होती है।

UP Board Solutions

प्रतिज्ञा :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the व्यायाम Sports and Fitness Class 7 Solutions UP Board Chapter 4 help you. If you have any query regarding Class 7 Sports and Fitness व्यायाम UP Board Solutions for Chapter 4, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top