UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन are the best resource for the students to prepare for the exams. These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 7 Science are written in simple language and are easy to comprehend. The Chapter are explained with examples and diagrams for students easy understanding.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन कक्षा 7 अभ्यास-प्रश्न

UP Board Solution Class 7 Science Chapter 4 प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) भौतिक परिवर्तनों में-
(अ) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है।
(ब) पदार्थ के अणुओं में (UPBoardSolutions.com) कोई परिवर्तन नहीं होता है। (✓)
(स) नया पदार्थ बन जाता है।
(द) कोई परिवर्तन नहीं होता है।

(ख) निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन है –
(अ) कोयले को पीस कर पाउडर बनाना
(ब) कागज़ के बड़े टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटना
(स) कागज का जलना (✓)
(द) काँच की बोतल का टूटना।

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) गर्म करने पर लोहे का लाल होना भौतिक परिवर्तन है।
(ख) भौतिक परिवर्तन में वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।
(ग) बल्ब का जलना भौतिक (UPBoardSolutions.com) परिवर्तन कहलाता है।
(घ) चीनी गर्म करना रासायनिक परिवर्तन है।
(ङ) ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

Bhautik Avn Rasayanik Parivartan प्रश्न 3.
सही कथन पर सही (✓) तथा गलत पर गलत (✗) का निशान लगाइये-
(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है। (✓)
(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है। (✓)
(ग) चावल का पकना भौतिक (UPBoardSolutions.com) परिवर्तन है। (✓)
(घ) मोमबत्ती का जलना भौतिक परिवर्तन है। (✗)
(ङ) कागज का जलना रासायनिक परिवर्तन है। (✓)

UP Board Class 7 Science Chapter 4 प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए-
(अ) कोयले को जलाना
(ब) ऐलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।
(स) भोजन का पाचन
(द) जल में शक्कर को घोलना
उत्तर-
रासायनिक परिवर्तन – कोयले को जलाना, भोजन का पाचन
भौतिक परिवर्तन – एलुमीनियम के टुकड़े को पीटकर उसको पतला बनाना।

Bhautik Avam Rasayanik Parivartan प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दीजिए-
(क) परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन

(ख) कच्चे आम का पकना कौन सा परिवर्तन है तथा क्यों ?
उत्तर-
कच्चे आम का पकना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि एक बार आम के पकने पर दोबारा उसे कच्चा नहीं किया जा सकता।

(ग) भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को (UPBoardSolutions.com) उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन – वह परिवर्तन जिसमें परिवर्तन के पश्चात पदार्थ को पुनः अवस्था में प्राप्त किया जा सके, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। इसमें परिवर्तन के पश्चात कोई नया पदार्थ नहीं बनता, बस उसके भौतिक गुणों में परिवर्तन आ जाता है। (UPBoardSolutions.com) भौतिक परिवर्तन अस्थायी होता है। जैसे- लोहे और गंधक के चूर्ण को मिला देना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि चुंबक की सहायता से लोहे के चूर्ण को उसके मूल रूप में पृथक किया जा सकता है। अथवा इस मिश्रण को पानी में डालने पर लोहे का चूर्ण तली में बैठ जाएगा और गंधक तैरता रहेगा। इस प्रकार गंधक को भी मूलरूप में मिश्रण से अलग किया जा सकता है।

रासायनिक परिवर्तन – वह परिवर्तन जिसमें परिवर्तन के पश्चात पदार्थ को पुनः पूर्व अवस्था में आसानी से प्राप्त न किया जा सके, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। इसमें नया पदार्थ बनता है, यह अस्थायी होता है। परिवर्तन के पश्चात पदार्थ के (UPBoardSolutions.com) भौतिक एवं रासायनिक गुण दोनों बदल जाते हैं। जैसे कि लोहे और गंधक के चूर्ण से बने मिश्रण को गर्म करने के बाद जो नया पदार्थ आयरन सल्फाइड बनता है, उससे पुनः लौह चूर्ण या गंधक चूर्ण प्राप्त नहीं किया जा सकता। इस पदार्थ चुंबक आकर्षित नहीं कर पाता है और पानी में डालने पर नया समस्त पदार्थ डूब जाता है।

(घ) ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखिए।
उत्तर-
ऊष्मा अवशोषित होने वाले परिवर्तन
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन कक्षा 7 Science Chapter 4 UP B oard

(ङ) क्रिस्टलीकरण से आप क्या समझते हैं, फिटकरी से क्रिस्टल कैसे बनायेंगे।
उत्तर-
किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़े माप के क्रिस्टल उसके विलयन से प्राप्त किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है। फिटकरी का क्रिस्टलीकरण करने की विधिः फिटकरी का 2 चम्मच चूर्ण लेकर उसमें आधा कप पानी मिलाएँ। (UPBoardSolutions.com) उसे खूब अच्छी तरह घोलने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब इसमें से एक छोटा साखी लेकर उसमें धागा बाँधकर आधे कप पानी में डुबोकर छोड़ दें। एक सप्ताह बाद आप देखेंगे कि फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा धीरे-धीरे बड़ा हो गया है। इस बड़े टुकड़े को तोड़कर हम पुन: फिटकरी के छोटे-छोटे क्रिस्टल प्राप्त कर सकते हैं।

UP Board Class 7 Science प्रश्न 6.
आप यह कैसे दिखायेंगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर-
दूध से दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि दूध को जमाने के बाद जो दही प्राप्त होती हैं, वह रंग, रूप आकार तथा गुण में दूध से भिन्न होता है। दही से पुनः दूध प्राप्त नहीं किया जा सकता; दूध का दही में परिवर्तन स्थायी होता है।

UP Board Solution Class 7 Science प्रश्न 7.
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं ? इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर-
एक बीकर में लगभग एक कप पानी लें। इसमें कुछ बूंद सल्फ्यूरिक अम्ल की डालें। जल को गर्म करें। जब यह उबलना आरम्भ करे तो उसमें कॉपर सल्फेट का चूर्ण डालते जाएँ और चम्मच की सहायता से घोलते जाएँ। जब घुलना बंद हो जाये तो एक (UPBoardSolutions.com) अन्य बीकर में विलयन को फिल्टर पेपर से छान लें। बीकर को स्थिर स्थान पर रख दें, ध्यान रहे वह हिले डुले नहीं। कुछ समय/दिन उपरान्त देखें। आपको कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बीकर तली में दिखेंगे। क्रिस्टलीकरण भौतिक परिवर्तन को एक उदाहरण है।

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन प्रश्न उत्तर प्रश्न 8.
जब नीबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है, यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइये।
उत्तर-
जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है तो बुलबुले बनते हैं और (UPBoardSolutions.com) गैस निकलती है, यह एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि नींबू का रस और अम्ल और खाने का सोडा प्रतिक्रिया कर एक नया पदार्थ बनाते हैं।
UP Board Solution Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

We hope the भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Class 7 Science UP Board Solutions for Chapter 4 help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 4 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top