UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 3 सल्तनत का विस्तार – खिलजी वंश (1290 ई०-1320 ई०)

We are providing Free PDF download of UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 3 सल्तनत का विस्तार – खिलजी वंश (1290 ई०-1320 ई०) all the important Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better.

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 3 सल्तनत का विस्तार – खिलजी वंश (1290 ई०-1320 ई०)

सल्तनत का विस्तार – खिलजी वंश (1290 ई०-1320 ई० )

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

UP Board Solutions
(क) जलालुद्दीन खिलजी के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना?
उत्तर
जलालुद्दीन खिलजी के बाद दिल्ली का (UPBoardSolutions.com) सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी बना।

(ख) अलाउद्दीन ने भारत के किन-किन राज्यों को जीता?
उत्तर
अलाउद्दीन खिलजी ने उत्तरी भारत के साथ-साथ दक्षिणी भारत के राज्यों को भी जीता। उसने दक्षिणी भारत के देवगिरी, तेलंगाना (वारंगल) और होयसल राज्यों पर विजय प्राप्त की।

(ग) सेना को शक्तिशाली बनाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने क्या उपाय किया?
उत्तर
अलाउद्दीन खिलजी की महत्त्वपूर्ण विजयों की सफलताओं का श्रेय उसकी विशाल एवं सुसंगठित सेना को था। उसने सेना के संगठन में निम्न सुधार किए

  1. उसने सैनिकों की नियुक्ति घुड़सवारी, शस्त्र चलाने की योग्यताओं के आधार पर की।
  2. सैनिकों के हुलिया का पूरा विवरण रखा तथा उनको नगद वेतन देने (UPBoardSolutions.com) की प्रणाली अपनाई।
  3. सेना के घोड़ों की पहचान के लिए दागने की व्यवस्था की।
  4. अपने विस्तृत साम्राज्य की सुरक्षा के लिए नए किलों का निर्माण, पुराने किलों की मरम्मत करवाई तथा इन किलों को रसद-आपूर्ति की भी पूरी व्यवस्था की।

UP Board Solutions

(घ) अलाउद्दीन खिलजी ने वस्तुओं के मूल्य क्यों निश्चित कर दिये?
उत्तर
उसने दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के मूल्य निश्चित कर दिए, जिससे निश्चित वेतन पाने वाले सैनिक भी अपना निर्वाह कर सकें।

(ङ) अमीरों तथा सरदारों को अलाउद्दीन खिलजी ने (UPBoardSolutions.com) कैसे नियन्त्रित किया?
उत्तर
अलाउद्दीन का मानना था कि दावतों तथा उत्सवों में मिलने से अमीरों तथा सरदारों में निकटता तथा आत्मीयता बढ़ती है जिससे सुल्तान के प्रति षड्यन्त्र एवं विद्रोह करने का अवसर मिलता है। अत: विद्रोहों को रोकने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने दरबार के अमीरों तथा सरदारों पर कठोर प्रतिबन्ध लगाए। उनके इलाकों पर राज्य द्वारा अधिकार कर लिया गया। अमीरों की दावतों, मदिरापान एवं गोष्ठियों पर भी नियंत्रण लागू किया गया। (UPBoardSolutions.com) सुल्तान की पूर्व आज्ञा के बिना अमीर सामाजिक समारोहों का आयोजन नहीं कर सकते थे। गुप्तचर सदेव उन पर नजर भी रखते थे। इन प्रतिबन्धों से सरदार और अमीर भयभीत रहते थे। सुल्तान के विरुद्ध किसी को सिर उठाने का साहस नहीं था। इस प्रकार उसका अमीरों पर पूर्ण नियंत्रण था।

प्रश्न 2.
सही कथन के सामने सही (✓) का निशान और गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए
उत्तर
(क) खिलजी वंश का संस्थापक अलाउद्दीन खिलजी था।           (✓)
(ख) मलिक काफूर अलाउद्दीन का सेनापति था।                      (✓)
(ग) खराज (लगान) निश्चित करने (UPBoardSolutions.com) के लिए भूमि को ‘गज’ से नापा जाता था।        (✓)
(घ) अमीर खुसरो जलालुद्दीन फिरोज के दरबार का प्रमुख विद्वान था।          (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) जलालुद्दीन खिलजी (UPBoardSolutions.com) 1290 ई० में दिल्ली का सुल्तान बना।
(ख) मलिक काफूर ने दक्षिण के तीन राज्यों

  1. देवगिरी
  2. तेलंगाना (वारंगल)
  3. होयसल पर विजय प्राप्त की।

(ग) अलाई दरवाजा का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली में करवाया।
(घ) अलाउद्दीन खिलजी ने सन् (UPBoardSolutions.com) 1296 ई० से 1316 ई० तक शासन किया।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 3 सल्तनत का विस्तार – खिलजी वंश (1290 ई०-1320 ई०) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 3 सल्तनत का विस्तार – खिलजी वंश (1290 ई०-1320 ई०), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top