UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व)

We are providing Free PDF download of UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व), all the important Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

धनपाल नामक राजा ने सरस्वती नदी के किनारे प्रतापनगर राज्य स्थापित किया। धनपाल की छठी पीढ़ी में महाराजा बल्लभ हुए, जिनके अग्रसेन और शूरसेन नामक पुत्र थे। अग्रसेन का विवाह माधवी से हुआ। इसके अलावा महाराज अग्रसेन ने कोलापुर के नागवंशी महाराज महीरथ की पुत्री सुन्दरावती के साथ विवाह किया। दोनों पत्नियों- माधवी और सुन्दरावती के पिता कुमुद और महीरथ ने अग्रसेन की सहायता की, जिससे इनका राज्य समृद्धिशाली हो गया। (UPBoardSolutions.com) दो नागवंशों से सम्बन्ध हो जाने पर यह स्वाभाविक ही था। इनकी प्रजा भी सन्तुष्ट थी। इन्होंने अपने भाई शूरसेन के विवाह पर इन्द्र को आमंत्रित कर उनसे मैत्री सम्बन्ध स्थापित कर लिए।
महाराजा बल्लभ की मृत्यु के बाद अग्रसेन अनेक तीर्थस्थानों पर गए। अग्रसेन ने पंचनद (पंजाब) में नए राज्य की स्थापना की और आग्रेयगण (अग्रोहा) नगर बसाया। शूरसेन प्रतापनगर के राजा बने। अग्रसेन ने अट्ठारह बस्तियाँ बसाईं। ‘जीयो और जीने दो’ इनकी राजनीति का आधार था। इनके राज्य में हिंसा और दुर्नीति के लिए कोई स्थान नहीं था। अग्रसेन की सन्तानों में राजकुमार विभु सबसे बड़े थे।
सन्तान होने की खुशी में अग्रसेन ने अश्वमेध यज्ञ किया; लेकिन पशुबलि नहीं होने दी। उसके स्थान पर नारियल को ही यज्ञ की पूर्णाहुति का साधन बनाया। अपने राज्य में कहीं भी होने वाली पशुबलि इन्होंने रुकवा दी।
इनके राज्य में प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे की मदद और सहयोग करने वाला था। (UPBoardSolutions.com) नवागंतुक व्यक्ति की भी लोग आवास और भरण-पोषण में मदद करते थे। अग्रसेन ने जनपदों में जन-प्रतिनिधियों की नई व्यवस्था को जन्म दिया। एक लम्बी अवधि तक राज करके अपने पुत्र विभु को शासन सौंप दोनों महारानियों सहित इन्होंने वनवास ग्रहण कर लिया।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
अग्रोहा में बसने आये नवागन्तुक को सभी के द्वारा एक मुद्रा और एक ईंट क्यों दी जाती थी ?
उत्त:
अग्रोहा राज्य में बसने आए नवागन्तुक को सभी नागरिकों द्वारा एक मुद्रा और एक ईंट इसलिए दी जाती थी ताकि राज्य में नया आने वाला व्यक्ति राज्य में सुख-शांति से रह सके।

प्रश्न 2:
महाराजा अग्रसेन ने यज्ञों में होने वाली किस प्रथा को रुकवा दिया था? (UPBoardSolutions.com) इसके स्थान पर क्या प्रथा प्रचलित कराई?
उत्तर:
महाराजा अग्रसेन ने यज्ञों में होने वाली पशुबलि प्रथा को रुकवा दिया। इसके स्थान पर नारियल को ही इन्होंने यज्ञ की पूर्णाहुति का साधन बनाया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
सही विकल्प चुनिए (विकल्प चुनकर) (UPBoardSolutions.com)
(अ) अश्वमेध यज्ञ में कौन-सा पशु विश्व विजय के प्रतीक स्वरूप छोड़ा जाता था
(1) बैल
(2) घोड़ा
(3) भैंसा
(4) गधा।
उत्तर:
(2) घोड़ा

(ब) महाराजा अग्रसेन ने कौन-सा नया नगर बसाया था?
(1) गंगोहा
(2) अग्रोहा
(3) वैदेहा
(4) सोरहा
उत्तर:
(2) अग्रोहा

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) (UPBoardSolutions.com)

(अ) महाराजा अग्रसेन के राज्य में हिंसा का कोई स्थान नहीं थी। (न्याय, हिंसा, सम्पति, सुख)
(ब) अग्रोहा स्थान वर्तमान में हरियाणा राज्य में है। (दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा)
(स) अग्रवंशजों के विवाह में छत्र व चँवर के प्रयोग की आज भी परम्परा है।। (छत्र व दण्ड, छत्र व चँवर, चँवर व दण्ड, छत्र व मुकुट)

प्रश्न 5:
नोट- छात्र अपने शिक्षक/शिक्षिका (UPBoardSolutions.com) की सहायता से स्वयं करें।

We hope the Class 7 Hindi UP Board Solutions for Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top