UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व)

We are providing Free PDF download of UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व), all the important Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई, 1933 ई० को धामूपुर, गाजीपुर में हुआ। बचपन से ही अब्दुल की इच्छा वीर सिपाही बनने की थी। कक्षा 4 के बाद इन्होंने पढ़ना छोड़ दिया। घर के काम, सिलाई में इनका मन नहीं लगता था। इनके पिता और नाना पहलवान थे। इन्होंने भी सवेरे उठकर अखाड़े में कुश्ती के दाँव सीखना शुरू कर दिया। शाम को ये लकड़ी का खेल सीखते और रात को फौज और जंग के स्वप्न देखते। अपना स्वप्न पूरा करने के लिए 12 सितम्बर, को 1958 ई० को हमीद फौज में भर्ती हो गए। ये निशाना लगाने में सिद्धहस्त थे। सन् 1962 ई० में देश पर चीन का हमला हुआ। अब्दुल हमीद की मशीनगन् आग उगलने लगी। धीरे-धीरे उनके गोले खत्म हो गए। मशीनगन तोड़कर वह बर्फ की पहाड़ियों में रेंगकर निकल गए। इस मोर्चे की बहादुरी से वह लांस नायक बने। (UPBoardSolutions.com) 12 मार्च, सन् 1962 ई० को हमीद को नायक हवलदार और कम्पनी क्वाटर मास्टर बनाया गया।

सन् 1965 ई० में पाकिस्तान के हमले से हमीद का खून खौल उठा। हिन्दू-मुसलमान मिलकर रणभूमि की ओर उमड़ पड़े। 10 सितम्बर, 1965 ई० को कसूर क्षेत्र में घमासान युद्ध हुआ। हमीद की एंटी टैंक बन्दूक ने आग उगलनी शुरू कर दी। इनका निशाना अचूक था। क्षणभर में हमीद ने तीन पैंटन टैंक नष्ट कर दिए। पाकिस्तानी हमलावरों को मुँह की खानी पड़ी। हमीद अपने प्राण हथेली पर रखकर हमला करते जा रहे थे। (UPBoardSolutions.com) अचानक कोई चीज इनके सीने से टकराई। चारों तरफ अँधेरा ही अँधेरा छा गया ‘अल्लाह’ शब्द के साथ ये सन्नाटे में समा गए।

अब्दुल हमीद को देश पर कुर्बान हो जाने के लिए मरणोपरान्त परमवीर चक्र प्रदान किया गया। ये अपने त्याग और बलिदान से अमर हो गए।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

( क ) अब्दुल हमीद का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:
अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई, 1933 ई० को धामूपुर (गाजीपुर) में हुआ।

( ख ) सेना में भर्ती होने के (UPBoardSolutions.com) पहले वे क्या करते थे?
उत्तर:
सेना में भर्ती होने से पहले वे सिलाई का काम करते थे।

UP Board Solutions

(ग) उन्होंने किन दो प्रमुख लड़ाइयों में भाग लिया और कहाँ-कहाँ मोर्चा सँभाला?
उत्तर:
उन्होंने 1962 ई० में चीन के विरुद्ध नेफा में और 1965 ई० में पाकिस्तान के विरुद्ध कसूर क्षेत्र में मोर्चा सँभाला।

(घ) किस वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें परमवीर चक्र मिला?
उत्तर:
अब्दुल हमीद ने कसूर क्षेत्र में पाकिस्तान (UPBoardSolutions.com) के तीन पैंटन टैंक नष्ट किए और वीरगति पाई। इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए इन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र मिला।

(ङ) चीन के युद्ध में हमीद ने जो वीरता दिखाई, उसके लिए उन्हें सेना का कौन-सा पद दिया गया?
उत्तर:
हमीद को लांस नायक का पद मिला।

UP Board Solutions

प्रश्न 2:
गाजीपुर का निवासी होना गौरव की बात क्यों हैं? सही उत्तर के सामने सही (✓) कीजिए- ( सही उत्तर के सामने (✓) लगाकर )
(क) क्योंकि गाजीपुर उत्तर प्रदेश का समृद्ध इलाका है।
(ख) क्योंकि अब्दुल हमीद (UPBoardSolutions.com) गाजीपुर के थे।
(ग) क्योंकि गाजीपुर के अब्दुल हमीद को त्याग और वीरता के लिए परमवीर चक्र मिला था। । योग्यता विस्तार- नोट- विद्यार्थी स्वयं करें। (✓)

We hope the Class 7 Hindi UP Board Solutions for Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 36 वीर अब्दुल हमीद (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top