UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 21 स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगनाएँ (महान व्यक्तित्व)

We are providing Free PDF download of UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 21 स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगनाएँ (महान व्यक्तित्व), all the important Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 21 स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगनाएँ (महान व्यक्तित्व)

पाठ का सारांश

रानी लक्ष्मीबाई- बचपन में लक्ष्मीबाई का नाम मनु था। चंचलता के कारण इन्हें सब प्यार से छबीली भी कहते थे। माता की मृत्यु के समय मनु चार-पाँच साल की थी। इनका बचपन पेशवा बाजीराव के पुत्रों के साथ व्यतीत हुआ। उनके साथ मनु ने तीर-तलवार चलाना, घुड़सवारी करना, बन्दूक चलाना आदि सीख लिये। मनु का साहस और कौशल देखकर लोग दंग रह जाते थे। मनु का विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ और इन्हें रानी लक्ष्मीबाई नाम दिया गया। रानी लक्ष्मीबाई स्त्री को अबला के स्थान पर सबला के रूप में देखती थीं। इन्होंने वीर, साहसी स्त्रियों की सेना का गठन (UPBoardSolutions.com) किया और उन्हें प्रशिक्षण दिलाकर युद्धकला में निपुण बनाया।
रानी के एक पुत्र हुआ, जो कुछ महीनों के बाद गुजर गया। रानी ने पाँच वर्ष के बालक दामोदर राव को गोद ले लिया। गोद लेने के दूसरे दिन गंगाधर राव की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। अँग्रेजों ने राजा के पुत्र न होने के कारण झाँसी पर अधिकार कर लिया। रानी इससे नाराज हो गईं। इन्होंने संकल्प किया कि मैं अन्तिम साँस तक किले पर अँग्रेजों का अधिकार नहीं होने देंगी। शत्रु सेना ने झाँसी की सेना को घेर लिया। किले के रक्षक खुदाबख्श और तोपखाने के अधिकारी सरदार गुलाम गौस खाँ मारे गए। समय की गम्भीरता जानते हुए रानी ने कालपी जाने का निश्चय किया। सुरक्षित निकल जाने के लिए योजना में झलकारी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

UP Board Solutions

झलकारी बाई- रानी की सखी और हमशक्ल झलकारी बाई रानी के सेनानायक पूरन कोरी की पत्नी थी। उसमें देशप्रेम की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उसने रानी के वेश में युद्ध करने के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया। रूप-रंग में समानता के कारण अँग्रेज भ्रमित हो गए और रानी को बच निकलने का मौका मिल गया। एक गद्दार द्वारा वास्तविकता मालूम होने पर अँग्रेज सैनिकों ने रानी का पीछा किया। झलकारी (UPBoardSolutions.com) बाई को बन्दी बनाने के एक सप्ताह बाद छोड़ दिया गया। मातृभूमि और लक्ष्मीबाई की रक्षा के लिए समर्पित झलकारी बाई शौर्य और वीरता के कारण देशवासियों के लिए आदर्श बन गई।
कालपी की तरफ घोड़ा दौड़ाते हुए रानी की जाँघ में अँग्रेजों की एक गोली लग गई। मन्दगति हो जाने । पर शत्रुओं ने इन्हें घेर लिया। दोनों से भयंकर संघर्ष हुआ। विवशतावश रानी को युद्ध क्षेत्र छोड़ना पड़ा। संघर्ष के दौरान अँग्रेज घुड़सवार ने मुन्दर को मार दिया। रानी ने क्रोधित होकर उसे मृत्यु के घाट उतार दिया।
कालपी की ओर दौड़ाते हुए रानी का घोड़ा एक नाले को पार नहीं कर सका। इसी बीच अँग्रेज घुड़सवारों ने निकट आकर रानी के हृदय पर संगीन से वार किया। गम्भीर रूप में घायल रानी वीरतापूर्वक लड़ती रहीं। अन्ततः अँग्रेजों को रानी व उसके साथियों से हार मानकर मैदान छोड़ना पड़ा। घायल अवस्था में इनके साथी; रानी को बाबा गंगादास की कुटिया में ले गए। रानी के चेहरे पर दिव्य तेज था। ये वीरगति को प्राप्त हुई। क्रान्ति की यह ज्योति सदा के लिए लुप्त हो गई।

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
मनु के बचपन के प्रिय खेल कौन-कौन से थे?
उत्तर:
घुड़सवारी, तीर-तलवार और बन्दूक (UPBoardSolutions.com) चलाना मनु के बचपन के प्रिय खेल थे।

प्रश्न 2:
अंग्रेजों ने झाँसी को किसे बहाने से हथियाना चाहा?
उत्तर:
अँग्रेजों ने झाँसी को राजा का पुत्र न होने के बहाने हथियाना चाहा।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
झलकारी बाई ने रानी के वेश में युद्ध करने के लिए स्वयं को क्यों प्रस्तुत किया?
उत्तर:
झलकारी बाई ने रानी के वेश में युद्ध करने के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया ताकि रानी सकुशल निकल सकें।

प्रश्न 4:
“क्यों यह लड़की पागल हो गयी है”-यह वाक्य (UPBoardSolutions.com) अंग्रेज अधिकारी स्टुअर्ट ने क्यों कहा होगा?
उत्तर:
“क्या यह लड़की पागल हो गई है?” यह वाक्य स्टुअर्ट ने झलकारी बाई के दुस्साहस पर कहा होगा।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
“रानी ने अपने महल के सोने व चाँदी का सामान भी तोप के गोले बनाने के लिए दे दिया।” इससे रानी की किस विशेषता का पता चलता है?
उत्तर:
इससे रानी की दृढ़ता, वीरता, देशभक्ति, साहस, (UPBoardSolutions.com) पराक्रम, त्याग, आत्मविश्वास तथा स्वाभिमानी होने का पता चलता है।

प्रश्न 6:
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)

(क) छोटी उम्र में ही मनु शस्त्र चलाने में निपुण हो गईं।
(ख) लक्ष्मीबाई के पति का नाम गंगाधर राव था।
(ग) झलकारी बाई रानी की हमशक्ल सखी थी।
(घ) रानी झलकारी बाई की बुद्धिमता एवं कार्यक्षमता से प्रभावित हुईं।

UP Board Solutions

प्रश्न 7:
नीचे लिखे विकल्पों में से सही उत्तर (UPBoardSolutions.com) छाँटकर लिखिए (सही उत्तर छाँटकर)अँग्रेज युद्ध क्षेत्र में झलकारी बाई को देखकर भ्रम में पड़ गए क्योंकि

(क) वंह बहुत सुंदर थी।
(ख) अंग्रेज उनका चेहरा नहीं देख सके।
(ग) वह रणकौशल व रंगरूप में रानी के समान थीं।
(घ) उन्होंने पहले कभी रानी को नहीं देखा था।

प्रश्न 8:
इस पाठ में रानी लक्ष्मीबाई के किन गुणों को उभारा गया है, उन्हें लिखिए।
उत्तर:
इस पाठ में रानी की वीरता, दृढता, आत्मविश्वास, साहस, स्वदेश-प्रेम, रणकौशल आदि गुणों को उभारा गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 9:
पाठ में आये मुहावरों को ढूंढकर लिखिए।
उत्तर:
लोहा लेना– युद्ध (UPBoardSolutions.com) करना-लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लोहा लिया।
उतार-चढ़ाव– दु:ख और सुख आना-जीवन में मनुष्य को उतार-चढ़ाव देखने पड़ते हैं।
पहाड़ टूटना– भयानक विपत्ति आना- भूचाल आ जाने पर लोगों पर कष्टों का पहाड़ टूट पड़ा।
दाँतों तले अँगुली दबाना– अधिक आश्चर्य में पड़ जाना-टीपू के राकेटों की मार देखकर अँग्रेजों ने दाँतों तले अँगुली दबा ली।
वीरगति को प्राप्त होना– युद्ध करते हुए मर जाना–वीर अभिमन्यु कौरवों को अपना युद्ध कौशल दिखाकर वीरगति को प्राप्त हुआ।

We hope the Class 7 Hindi UP Board Solutions for Chapter 21 स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगनाएँ (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 21 स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगनाएँ (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top