UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 25 मंगल पाण्डे (महान व्यक्तिव)

We are providing Free PDF download of  UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 25 मंगल पाण्डे (महान व्यक्तिव) all the Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better.

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 25 मंगल पाण्डे (महान व्यक्तिव)

पाठ का सारांश

मंगल पाण्डे प्रथम स्वाधीनता संग्राम के प्रथम देशभक्त सिपाही थे। इनका । जन्म साधारण परिवार में हुआ। मंगल पाण्डे शांत और सरल स्वभाव के थे। 10 मई, 1849 ई० को ये ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना में भरती हो गए। एक दिन बंगाल छावनी में, बन्दूक के कारतूस . में गाय और सूअर की चर्बी लगे होने की बात फैली, जिससे सिपाहियों में असन्तोष फैल गया। उसी रात बैरकपुर छावनी में कुछ इमारतों में आग की लपटें देखी गई। आग लगानेवाले का पता न चला। बैरकपुर की 19 नंबर पलटन ने कारतूस प्रयोग करने से इनकार कर दिया। पलटने से हथियार रखवा लिए गए और सैनिकों को बर्खास्त कर (UPBoardSolutions.com) दिया गया। 29 मार्च, 1857 को मंगल पाण्डे ने खुले रूप में क्रान्ति का आह्वान किया। मंगल पाण्डे ने मेजर यूसन और लेफ्टिनेंट बाग को घोड़े सहित गोली मार दी। बाग बच गया, तो उसे मंगल पाण्डे ने तलवार से मार दिया। घायल अवस्था में मंगल पाण्डे को गिरफ्तार किया गया। 8 अप्रैल, 1857 ई० को पूरी रेजीमेंट के सामने मंगल पाण्डे को फाँसी दे दी गई।

मंगल पाण्डे के बलिदान से क्रान्ति की आग भड़क उठी। कई स्थानों पर भारतीय सैनिकों ने विद्रोह कर दिया, जिसे प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम कहा जाता है।

UP Board Solutions

अभ्यास

प्रश्न 1.
मंगल पाण्डे का स्वभाव कैसा था?
उत्तर :
मंगल पाण्डे का स्वभाव शांत और सरल था।

प्रश्न 2.
भारतीय सिपाहियों में विद्रोह क्यों उत्पन्न हुआ?
उत्तर :
बैरकपुर छावनी में गाय और सूअर की चर्बी लगे कारतूसों की चर्चा से भारतीय सिपाही भड़क उठे और विद्रोह प्रारम्भ हो गया।

प्रश्न 3.
मंगल पाण्डे ने कौन से ऐसे कार्य किए जिससे देश में क्रान्ति की चिंगारी भड़क उठी?
उत्तर :
मंगल पाण्डे ने बन्दूक की गोली से मेजर हयूसन को मार दिया। (UPBoardSolutions.com) उसने गोली से लेफ्टिनेंट बाग के घोड़े को मार दिया और तलवार से बाग का अन्त कर दिया। मंगल पाण्डे ने इससे पहले क्रान्ति का आह्वान किया था।

प्रश्न 4.
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किन-किन नेताओं ने किया?
उत्तर :
प्रथम स्वतंत्रता (स्वाधीनता) संग्राम का नेतृत्व बहादुरशाह जफर’, नाना साहब, तात्या टोपे, राजा कुँवर सिंह, रानी लक्ष्मीबाई, बेगम जीनत महल, हजरत महल आदि ने किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
सही (✓) अथवा गलत (✗) का चिह्न लगाइए –
उत्तर :

(क) मंगल पाण्डे बहुत साधारण परिवार के थे। (✓)
(ख) मंगल पाण्डे के जीवन को लक्ष्य अधिक-से-अधिक धन कमाना था। (✗)
(ग) मंगल पाण्डे को मेजर ह्यूसन ने गिरफ्तार किया था। (✗)
(घ) मंगल पाण्डे ने अंग्रेजों का कैदी बनने के स्थान पर स्वयं को गोली मारना बेहतर समझा। (✓)

प्रश्न 6.
सही विकल्प चुनकर सही (✓) का चिह्न लगाइए (सही विकल्प चुनकर) –
सिपाहियों ने कारतूस प्रयोग करने से मना कर दिया –
उत्तर :
क्योंकि कारतूस के खोल गाय व सुअर की चर्बी से बने थे।

प्रश्न 7.
नीचे लिखी घटनाओं को क्रम से लिखिए (सही क्रम में लिखकर)
उत्तर :

(घ) मंगल पाण्डे कम्पनी की सेना में भर्ती हो गए।
(क) एक रात बैरकपुर की कुछ इमारतों में आग की लपटें देखी गईं।
(ड.) सैनिकों ने चर्बी लगे कारतूस प्रयोग करने से मना कर दिया।
(ग) अंग्रेजों ने पलटन के हथियार रखवा लिए। (UPBoardSolutions.com)
(ख) 8 अप्रैल, 1857 ई० को मंगल पाण्डे को फाँसी दे दी गई।

UP Board Solutions

We hope the मंगल पाण्डे (महान व्यक्तिव) Class 6 Hindi UP Board Solutions Chapter 25 help you. If you have any query regarding UP Board Solutions  मंगल पाण्डे (महान व्यक्तिव) Class 6 Hindi Chapter 25, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top