UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा

UP Board Solutions for Class 6 History Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा are the best resource for the students to prepare for the exams. These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 6 Civics are written in simple language and are easy to comprehend. The Chapter are explained with examples and diagrams for students easy understanding.

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

(क) सड़क दुर्घटनाएँ क्यों होती हैं?
उत्तर :
सड़कों पर अधिक भीड़, जल्दबाजी, असावधानी और (UPBoardSolutions.com) सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाएँ होती हैं।

UP Board Solutions

(ख) सड़कों पर यातायात के साधनों की अधिकता के क्या कारण हैं?
उत्तर :
सड़कों पर यातायात के साधनों की अधिकता जनसंख्या की वृद्धि के कारण है।

(ग) सड़क दुर्घटना से बचाव के पाँच उपाय बताइए।
उत्तर :
सड़क दुर्घटना से बचाव के पाँच उपाय निम्न हैं –

  1. सड़क पर अपने बाईं तरफ चलना चाहिए।
  2. सड़क पार करते समय ट्रैफिक की आवाज पर ध्यान देना चाहिए।
  3. फुटपाथ का प्रयोग करना (UPBoardSolutions.com) चाहिए।
  4. ट्रैफिक नहीं आने पर जल्दी से सड़क पार करनी चाहिए।
  5. महानगरों के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल देखकर ही चौराहा पार करें।

(घ) ध्वनि प्रदूषण को कारण लिखिए।
उत्तर :
ध्वनि प्रदूषण को कारण वाहनों की अधिक संख्या का होना है।

UP Board Solutions

(ङ) रेल से यात्रा करते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर :
रेल से यात्रा करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  1. टिकट लेकर यात्रा करनी चाहिए।
  2. चलती रेल में चढ़ना एवं उतरना नहीं चाहिए।
  3. दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा नहीं करनी चाहिए।
  4. बोगियों के ऊपर चढ़कर यात्रा न करें।
  5. ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें।
  6. खिड़कियों से बाहर शरीर के अंग न निकालें
  7. किसी अपरिचित से दिया गया कुछ खाना या सँघना ठीक नहीं होता।
  8. यात्रा करते समय अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए।
  9. किसी लावारिस वस्तु को नहीं छूना चाहिए।
  10. रेल सम्पत्ति को हानि नहीं पहुँचानी चाहिए।

(च) सड़क शिष्टाचार से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर :
सड़क शिष्टाचार का तात्पर्य उन अच्छी आदतों या उपायों से है जिससे हमें सड़क पर चल रहे अन्य व्यक्तियों को किसी हानि या दुर्घटना से बचा सकते हैं। इन छोटी-छोटी (UPBoardSolutions.com) आदतों का पालन करने से व्यक्ति दूसरों की सहायता व सुरक्षा के साथ-साथ अपनी अच्छी आदतों का संदेश भी देता है।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) सड़क पर सदैव सावधानी से चलें।
(ख) सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
(ग) वाहनों से निष्कासित थुएँ से वायु प्रदूषण होता है।
(घ) चलती बस में ड्राइवर से बातें न करें।
(ङ) चलती ट्रेन की जंजीर खींचकर और हाउस पाइप काट कर व्यवधान उत्पन्न नहीं करना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सत्य/असत्य कथन पर निशान लगाइए –

(क) बस के पीछे बनी सीढ़ी पर लटककर यात्रा न करें। (सत्य ✓/ असत्य)
(ख) सड़क पर अपने दाहिने ओर से चलना चाहिए। (सत्य / असत्य ✓)
(ग) सड़क पार करते समय सुरक्षित स्थान चुनें। (सत्य ✓/ असत्य)
(घ) स्कूटर/मोटर साइकिल पर केवल दो व्यक्ति बैठ सकते हैं। (सत्य ✓ / असत्य)
(ङ) सड़क पर साइकिल मौज-मस्ती के साथ चलानी चाहिए। (सत्य / असत्य ✓)
(च) बोगी और प्लेटफार्म पर पड़ी लावारिस वस्तु को छूना चाहिए। (सत्य / असत्य ✓)
(छ) रेल फाटक बन्द होने पर लाइन पार नहीं करनी चाहिए। (सत्य ✓/ असत्य)

प्रोजेक्ट कार्य –
नोट विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions यातायात एवं सुरक्षा Class 6 Civics Chapter 6 help you. If you have any query regarding UP Board Solutions Civics Class 6 Chapter 6 यातायात एवं सुरक्षा , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top