UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती

These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती all the Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better and get higher marks in Class 6 exams.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती

अभ्यास

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) आम में विटामिन विटामिन (ए, बी, सी) प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।
(ख) सब्जीवाला/पका खाने वाले केला की किस्म है।
(ग) इलाहाबादी सुख अमरूद की किस्म है।
(घ) भेट कलम तथा वीनियर आम की व्यावसायिक प्रसारण विधि है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर (✗) का निशान लगाइए –

(क) लखनऊ-49 अमरूद की किस्म है। (✓)
(ख) इलाहाबादी-सफेदा अमरूद की प्रजाति है। (✓)
(ग) चौसा आम की प्रजाति है। (✓)
(घ) अमरूद पौधों की आपसी दूरी 8 मी0 x 8 मी0 होती है। (✓)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए – (सुमेल करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती 1

प्रश्न 4.

  1. आम के फल का चित्र बनाइए।
  2. अमरूद के पौधों के बीच खाली जगह में कौन-2 से फल के पौधे लगाए जाते हैं?
  3. केला के प्रवर्धन विधि का वर्णन कीजिए।
  4. अमरूद में तना छेदक कीट की रोकथाम कैसे की जाती है?

उत्तर :

1. आम
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती 2
2. पपीता, फालसा तथा मटर आदि के पौधे लगाए जा सकते हैं।
3. केला के प्रवर्धन अधेभूस्तारी (सकर) से किया जाता है। तलवार के समान पत्तियों वाले ओजस्वी भूस्तारी प्रवर्धन के लिए उत्तम होते हैं। चौड़ी पत्ती वाली पुत्ती (सकर) को नहीं लगाना चाहिए।
4. अमरूद में तना छेदक कीट नियन्त्रण के लिए रुई को मिट्टी के तेल में भिगोकर कीट द्वारा बनाए छिद्रों में डालकर गीली मिट्टी से बन्द कर देते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
अमरूद की खेती का वर्णन कीजिए
उत्तर :
अमरूद 3, 4 वर्ष के बाद से 30 वर्ष तक फल देता है। अमरूद सभी प्रकार की मिट्टयों में उगाया जा सकता है लेकिन दोमट भूमि सर्वोत्तम मानी जाती है। इसके लिए शुष्क जलवायु अच्छी रहती है। इसका पौधा बीज द्वारा तथा वानस्पतिक भागों द्वारा दोनों तरह से तैयार होता है। अच्छी नर्सरी से पौधे लेकर 8 x 8 मीटर की दूरी पर लगाते हैं। पौधा लगाने का उचित समय जुलाई-अगस्त है। इसमें प्रति वर्ष गोबर की (UPBoardSolutions.com) खाद व रासायनिक खाद, राख व हड्डी का चूर्ण डालते हैं। इसकी सिंचाई थाला विधि से करते हैं। समय-समय पर निराई करके खरपतवार निकालते हैं। इलाहाबादी-सफेदा, बेदाना, सेबिया, संगम आदि अच्छी किस्में हैं।

प्रश्न 6.
केला की फसल में खाद एवं उर्वरक की मात्रा बताइए।
उत्तर :
केले की अच्छी फसल के लिए पौधे लगाने के पहले, दूसरे, तीसरे माह में 3 किग्रा अण्डी की खली तथा 8 किग्रा गोबर की खाद हर पौधे को देनी चाहिए। इसके अतिरिक्त प्रति पौधा 2 किग्रा अण्डी की खली, डेढ़ किग्रा अमोनियम सल्फेट, 250 ग्राम म्युरेट आफ पोटाश तथा 400 ग्राम सुपर फॉस्फेट देनी चाहिए।

प्रश्न 7.
अमरूद एवं आम के लिए उचित भूमि एवं जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
अमरूद के लिए शुष्क जलवायु तथा आम के लिए गर्म एवं तर जलवायु अच्छी रहती है। अमरूद तथा आम दोनों के लिए दोमट भूमि सर्वोत्तम होती है।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 9 फलों की खेती , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

error: Content is protected !!
Scroll to Top