UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण

We are providing Free PDF download of UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण all the important Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better.

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण

छाया और ग्रहण अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सही उत्तर पर सही (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) – प्रकाशस्रोत से निकट होने पर वस्तु की छाया –
(क) बड़ी होती है।  (✓)
(ख) वस्तु से छोटी होती है।
(ग) वस्तु के बराबर होती है।
(घ) वस्तु से कभी छोटी होती है कभी बड़ी।

प्रश्न २.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों को कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द से भरें। (बीच, चन्द्रमा, अमावस्या, पूर्णिमा, नहीं)
(क) सूर्यग्रहण में चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच होता है।
(ख) चन्द्रग्रहण में पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है।
(ग) सूर्यग्रहण को नग्न आँखों से नहीं देखना चाहिए।
(घ) चन्द्रग्रहण पूर्णिमा को होता है।
(ङ) सूर्यग्रहण अमावस्या को होता है।

प्रश्न ३.
कॉलम ‘क’ को कॉलम ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए (पूरा करके) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 12 छाया और ग्रहण 1

प्रश्न ४.
नीचे दिए गए कथनों में सही कथन पर (✓) का और गलत कथन पर (✗) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) भारतवर्ष में धूप घड़ियाँ नहीं हैं।  (✗)
(ख) ठीक दोपहर में वस्तु की छाया सबसे छोटी होती है।  (✓)
(ग) छाया का आकार वस्तु से प्रकाश स्रोत की दूरी पर निर्भर करता है।  (✓)
(घ) दीपावली का त्योहार पूर्णिमा को मनाया जाता है।  (✗)

प्रश्न ५.
छाया किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी प्रकाश स्रोत के सामने कोई अपारदर्शी वस्तु रखने पर कुछ भाग में प्रकाश स्रोत का प्रकाश नहीं पड़ता, इस भाग को छाया कहते हैं।

प्रश्न ६.
हर अमावस्या को सूर्यग्रहण नहीं होता है, क्यों?
उत्तर:
हर अमावस्या को सूर्यग्रहण नहीं होता है, क्योंकि हर अमावस्या को सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी ठीक एक सीध में नहीं आते।

प्रश्न ७.
घर पर करें।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top