UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ – हानि

These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ – हानि are prepared by our expert faculty at UP Board Solutions. These UP Board Solutions of Maths help the students in solving the problems easy and efficiently.

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ – हानि

अभ्यास

प्रश्न 1.
बताओ लाभ हुआ या हानि और कितना?
हल:
(क) विक्रय मूल्य = 330.00 रु०, क्रय मूल्य = 300.00 रु०
लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य = 330 -300 = 30 रु०

(ख) क्रय मूल्य = 850.00 रु०, विक्रय मूल्य = 700.00 रु०
हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य = 850 – 700 = 150 रु०

(ग) विक्रय मूल्य = 1200.00 रु०, क्रय मूल्य = 1250.00
हानि = क्रयमूल्य – विक्रय मूल्य = 1250 – 1200 = 50 रु.

(घ) विक्रय मूल्य = 2800.00 रु०, क्रय मूल्य = 2650.00
लाभ = विक्रय मूल्य — क्रय मूल्य = 2800 – 2650 = 150 रु०

प्रश्न 2.
एक स्कूटर का विक्रय मूल्य रु. 20350 और क्रय मूल्य रु0 20200 है। लाभ बताओ?
हल:
स्कूटर का विक्रय मूल्य = 20350 रु०
स्कूटर का क्रय मूल्य = 20200 रु०
लाभ = 20350 – 20200 = 150 रु.

प्रश्न 3.
क्रय मूल्य ज्ञात करो, यदि-
(क) विक्रय मूल्य रु. 5600, लाभ रु. 1600
हल:
(क) विक्रय मूल्य = 5600 रु०, लाभ = 1600 रु.
क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य – लाभ = 5600 – 1600 = 4000 रु.

(ख) विक्रय मूल्य रु. 6400, हानि रु. 1100
हल:
(ख) विक्रय मूल्य = 6400 रु०, हानि = 1100 रु०
क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य + हानि = 6400 + 1100 = 7500 रु.

प्रश्न 4.
एक व्यापारी ने 6 दर्जन गिलास रु. 150 प्रति दर्जन के हिसाब से खरीदा। यदि वह 14 रुपए प्रति गिलास के हिसाब से बेचे तो उसे कितना लाभ होगा?
हल:
150 रु. प्रति दर्जन के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 150 × 6 = 900 रु०
14 रु. प्रति गिलास के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 14 × 6 × 12 = 1008 रु०
व्यापारी को लाभ होगा = 1008 – 900 = 108 रु.

प्रश्न 5.
रतन ने एक पुराना रेडियो रु. 385.50 में खरीदा तथा उसकी मरम्मत कराने के लिए रु. 60.00 और खर्च किए। उसने रु. 80.00 का लाभ लेकर उसको बेच दिया। रेडियो का विक्रय मूल्य बताओ।
हल:
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ - हानि 1

प्रश्न 6.
एक दुकानदार ने रु. 1850.00 का गेहूँ खरीदा। रु. 125 उसकी ढुलाई और सफाई में खर्च किए। यदि उसने गेहूँ रु० 2000 में बेच दिए तो लाभ हुआ या हानि और कितना?
हल:
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ - हानि 2

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए चार्ट को देखो और पूरा करो। (चार्ट पाठ्यपुस्तक से देखकर)
हल:
लाभ = 150 रु०, लाभ = 64 रु.

अपने आप-3
तीलियों का जादू
स्वाध्याय पाठ
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top