UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 19 हमारा संविधान

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 19 हमारा संविधान Having good knowledge and help you revise the all Question and Answers in minutes, in exam days is one of the best tips recommended by teachers during exam days.

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 19 हमारा संविधान

हमारा संविधान अभ्यास

प्रश्न १.
उत्तर दें –
(क) हमारा संविधान क्यों बनाया गया?
उत्तर:
देश की शासन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए हमारा संविधान बनाया गया।

(ख) संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:
संविधान सभा के अध्यक्ष डा० राजेन्द्र प्रसाद थे।

(ग) संविधान बनाने के लिए गठित उपसमिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:
संविधान बनाने के लिए गठित उपसमिति के अध्यक्ष डा० भीमराव अम्बेडकर थे।

प्रश्न २.
निम्नलिखित वाक्यों की पूर्ति करो (पूर्ति करके) –
(क) हमारा भारतीय संविधान २६ जनवरी, १६५० को लागू किया गया।
(ख) प्रतिवर्ष २६ जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

error: Content is protected !!
Scroll to Top