UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

We are providing UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य all the Questions and Answers with detailed explanation that aims to help students to understand the concepts better.

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
पौधों के विभिन्न भागों के सामने उनके कार्यों को संक्षेप में लिखे-
उत्तर:
अंग (पौधों के भाग) और उनके कार्य निम्न हैं-
जड़ – पौधे को भूमि में जमाए रखती है। मिट्टी से पानी और खनिज लवण सोखती है।
तना – तने से शाखाएँ निकलती हैं, जिन पर पत्तियाँ, फूल व फल निकलते हैं। तने जड़ों द्वारा अवशोषित जल एवं खनिज-लवण पत्तियों तक पहुँचाते हैं।
पत्ती – पौधों की हरी पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में स्वयं भोजन बनाती हैं। इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। पत्तियों द्वारा निर्मित भोजन पौधे के अन्य भागों को मिलता है।
फूल – फूल से फल बनते हैं।
फल – फल के फटने पर बीज विभिन्न प्रकार से बिखरकर, फिर अंकुरित होकर पौधा बन जाता है। यह लोगों के खाने के काम आता है।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रश्न २.
निम्नांकित कथनों में सही विकल्प चुनकर सही (✓) का निशान लगाएँ (सही का निशान लगाकर)
(क) पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में भोजन बनाती हैं।
(१) कार्बन डाइऑक्साइड से
(२) पानी से
(३) क्लोरोफिल से
(४) क्लोरोफिल, कार्बन डाइऑक्साइड तथा पानी की सहायता से (✓)

(ख) पुष्प में पाए जाते हैं-
(१) बाह्यदल
(२) दल
(३) स्त्रीकेसर तथा पुंकेसर
(४) ये सभी (✓)

प्रश्न ३.
प्रत्येक कथन के सम्मुख सही या गलत लिखें (लिखकर)-
(क) जड़ों द्वारा पौधे जल और खनिज लवणों का अवशोषण करते हैं। (सही)
(ख) पौधा जड़ों के बिना जीवित रह सकता है। (गलत)
(ग) पौधों के तनों, जड़ों तथा फलों में भोजन एकत्रित रहता है। (गलत)
(घ) पुष्पों से फल और बीज बनते हैं। (सही)
(ङ) पत्तियाँ रात में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया करती हैं। (गलत)
(च) भोजन बनाते समय पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन निकालते हैं। (सही)
(छ) पौधे की पत्तियाँ वाष्प के रूप में पानी बाहर निकालती हैं। (सही)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रश्न ४.
चित्र में पुष्प के भागों के नाम लिखें-
UP Board Solutions for Class 4 Science Vignan Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य 1

प्रश्न ५
(क) पौधे के विभिन्न भागों के नाम लिखो
उत्तर:
जड़, तना, पत्ती, फूल और फल

(ख) जड़ के प्रमुख कार्यों को लिखें।
उत्तर:
पौधे को भूमि में जमाना, पानी और खनिज लवण पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाना है।

(ग) तने के प्रमुख कार्यों को लिखें।
उत्तर:
तने जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिज लवण पत्तियों तक पहुँचाते हैं। तनों से शाखाएँ निकलती हैं।

(घ) पुष्प के भागों के नाम लिखें।
उत्तर:
बाह्यदल, दल, पुंकेसर, स्त्रीकेसर।

प्रश्न ६.
उपयुक्त शब्दों की सहायता से कथन पूर्ण करें (पूर्ण करके)
(क) जड़ें पौधे को मजबूती से भूमि में जमाए रखती हैं। (पत्तियाँ, जड़ें, तने)
(ख) हरी पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में क्लोरोफिल, पानी तथा कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता से भोजन बनाती है। (क्लोरोफिल, ऑक्सीजन)
(ग) वायु द्वारा प्रकीर्णन के लिए बीज का हल्का, रोएँदार या पंखदार, होना जरूरी है। (कँटीला, रोएँदार, पंखदार)
(घ) अवशोषित जल तथा लवण का पौधे के तने की नलिकाओं द्वारा संवहन होता है। (नलिकाओं, पर्णहरित, लवण)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रश्न ७.
मिलान करें (सही मिलान)।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 4 Science Vignan Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य 2

प्रश्न ८.
अपने घर पर करें-
(१) अपनी अभ्यास पुस्तिका में गर्मी और जाड़े के फलों, फूलों और सब्जियों की सूची बनाएँ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

(२) जल द्वारा बिखरने वाले दो फलों के नाम लिखें।
उत्तर:
नारियल, आम।

(३) अपने आप फटने वाले फलों की सूची बनाएँ।
उत्तर:
मटर, सेम, भिंडी, अरण्डी, अरहर।

प्रश्न ६.
सच क्या है?
(१) रात को पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए।
(क) क्योंकि पेड़ों पर भूत-प्रेत रहते हैं।
(ख) क्योंकि रात में पेड़ केवल कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ते हैं। (✓)
(२) हरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए।
(क) क्योंकि देवता नाराज़ हो जाते हैं।
(ख) क्योंकि पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। प्रश्न १०. ढोंगी का चमत्कार नोट-विद्यार्थी स्वयं करके देखें। (✓)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रोजेक्ट कार्य-
(१) अपने आसपास से भिन्न-भिन्न प्रकार के बीजों और फलों का संग्रह करें और उनकी सूची बनाकर उनके प्रकीर्णन (बिखराव) की विधि सोचकर लिखें-
UP Board Solutions for Class 4 Science Vignan Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य 3
(२) अपने आस-पास से कँटीले, रोएँदार तथा पंखदार बीजों को एकत्र करें और उनके नामंकित चित्र बनाएँ।
(३) विभिन्न प्रकार की पत्तियाँ एकत्र करें। इन्हें सुखाकर पुरानी कापी के पन्नों के बीच में चिपका दें। पत्तियों के नाम लिख दें। आपका पत्तियों का संकलन (हरबेरयिम) बन जाएगा।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करे।

error: Content is protected !!
Scroll to Top