UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the UP Board Solutions Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 are provided here.

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर

गाँव का मुख्य व्यवसाय कृषि होता है।

प्रश्न.
नगर के कुछ व्यवसायों के नाम लिखो-
उत्तर:
सूती, ऊनी, रेशमी आदि कपड़े, चमड़े का काम, चाकू, कैंची व ताले का काम, दवाएँ बनाना, कागज बनाना, खादी व खेल का सामान, मोमबत्ती बनाना आदि।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर अभ्यास

प्रश्न १.
सही जोड़े बनाओ-
घाट – वाराणसी
इमामबाड़ा – लखनऊ
बुलंद दरवाजा – आगरा
मेमोरियल वेल – कानपुर
बुद्ध के स्तूप – सारनाथ
आनन्द भवन – इलाहाबाद

प्रश्न २.
सारनाथ क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर:
सारनाथ, वाराणसी के निकट एक ऐतिहासिक स्थल है। महात्मा बुद्ध ने यहाँ अपने पाँच शिष्यों को बौद्ध धर्म का सबसे पहला उपदेश दिया। यहाँ अनेक बौद्ध मंदिर, राजकीय संग्रहालय और अशोक स्तंभ हैं, जो हमारा राष्ट्रीय चिह्न है।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर

प्रश्न ३.
गोरखपुर की दर्शनीय इमारतों के नाम लिखो।
उत्तर:
गोरखपुर की दर्शनीय इमारतें हैं- इमामबाड़ा, गोरखनाथ मंदिर, गीता प्रेस, आरोग्य मंदिर, गीता वाटिका, उत्तर रेलवे का मंडल मुख्यालय।

प्रश्न ४.
नीचे लिखे वाक्यों में खाली जगह भरो
उत्तर:
(क) इलाहाबाद गंगा तथा यमुना के संगम पर बसा है।
(ख) वाराणसी गंगा के किनारे बसा है।
(ग) लखनऊ गोमती के किनारे बसा है।
(घ) आगरा यमुना के किनारे बसा है।
(ङ) गोरखपुर राप्ती के किनारे बसा है।
(च) कानपुर गंगा के तट पर बसा है।

प्रश्न ५.
सोचो और बताओ- शहर में रहने वाले लोगों को क्या-क्या परेशानियाँ होती होंगी?
उत्तर:
शहर में शोर-गुल, भाग-दौड़ अधिक होती है। यहाँ पर्यावरण प्रदूषण अधिक होता है। इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। शहर में जनसंख्या का घनत्व अधिक है। उद्योग धंधों में कार्य करने वाले लोगों का एक स्थान पर अधिक संख्या में होना अनेक समस्याएँ (सामाजिक, नैतिक व आर्थिक) पैदा करता है।

कितना सीखा?

सोचो और लिखो-

प्रश्न १.
तुम-आस पास के लोगों को पूजा करने के लिए कहाँ-कहाँ जाते हुए देखते हो?
उत्तर:
(१) मन्दिर
(२) मस्ज़िद
(३) गिरजाघर
(४) गुरुद्वारा
(५) बौद्ध मंदिर

प्रश्न २.
तुम्हारे यहाँ के लोग कौन-कौन से त्योहार धूमधाम से मनाते हैं?
उत्तर:
होली, दीवाली, ईद, गुरुपर्व, क्रिसमस प्रश्न ३. अपने पास-पड़ोस में लगने वाले मेलों का नाम लिखो।
नोट-विद्यार्थी स्वयं मेलों के नाम लिखें।

प्रश्न ४.
अपने यहाँ उगाई जाने वाली फसलों के नाम लिखो-
उत्तर:
गेहूँ, गन्ना, धान, मक्का, ज्वार

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर

प्रश्न ५.
तुम्हारे यहाँ के लोगों का मुख्य काम-धंधा क्या है?
उत्तर:
कृषि, पशुपालन, डेरी उद्योग, दस्तकारी। प्रश्न ६. तुम जहाँ-जहाँ घूमने गए हो उसके बारे में लिखो।
नोट-विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न ७.
लोग शहरों में बसना क्यों पसंद करते हैं?
उत्तर:
आमतौर पर शहर में कल-कारखाने, सरकारी कार्यालय तथा शिक्षा केंद्र होते हैं। बड़े-बड़े कल कारखाने होने के कारण यहाँ पर आसानी से रोजगार मिल जाते हैं। अच्छे-अच्छे स्कूल-कॉलेज होने के कारण लोग अच्छी पढ़ाई के उद्देश्य से यहाँ रहना चाहते हैं। यहाँ बड़े-बड़े अस्पताल, यातायात की सुगम व्यवस्था, बिजली-पानी, मनोरंजन, खेलकूद के साधन उपलब्ध हैं। यही कारण है कि लोग शहरों में बसना पसंद करते हैं।

अपने आप-१

हमारे घर

उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर अभ्यास

प्रश्न १.
पहचानो यह घर किन वस्तुओं से मिलकर बने होंगे उन चीजों के नाम भी लिखिए।
उत्तर:
यह घर ईंट, सीमेंट, बालू, कंकरीट, बाँस, घास और लकड़ी से बना है।
UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 6 उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर 1

प्रश्न २.
स्कूल के पुस्तकालय से संसार की मानचित्रावली लेकर उसमें अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी ध्रुव और चीन देश ढूँढ़ो।
नोट-विद्यार्थी स्वयं लिखें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top