UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the UP Board Solutions Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 are provided here.

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता

राष्ट्रीय एकता अभ्यास

प्रश्न १.
स्वतन्त्रता दिवस कब मनाया जाता है? इसके मनाने का कारण लिखो।
उत्तर:
स्वतन्त्रता दिवस १५ अगस्त को मनाया जाता है, क्योंकि सन् १६४७ में इसी दिन हमारा देश आजाद हुआ था।

प्रश्न २.
२६ जनवरी को हम गणतन्त्र दिवस क्यों मनाते हैं?
उत्तर:
२६ जनवरी सन् १९५० को हमारे देश का संविधान लागू हुआ। इसीलिए उसे गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न ३.
गांधी जी के विषय पर आठ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
(१) गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। .
(२) इनका जन्म २ अक्टूबर, १८६६ को पोरबंदर में हुआ था।
(३) उन्होंने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद करवाया था।
(४) प्रत्येक वर्ष २ अक्टूबर को हम गांधी जयंती के रूप में मनाते हैं।
(५) उन्होंने सारे देशवासियों को एक सूत्र में बाँधने का प्रयास किया।
(६) उन्होंने जाति-धर्म का भेदभाव दूर किया।
(७) उनके योगदानों को हम कभी नहीं भुला सकते।
(८) उन्हें पूरा देश राष्ट्रपिता कहता है।

प्रश्न ४.
किसका संबंध किससे है, मिलान करें।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 18 राष्ट्रीय एकता 1

प्रश्न ५.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
उत्तर:
वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रगीत है।
जन-गण-मन हमारा राष्ट्रगान है।
बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है।
मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।

प्रश्न ६.
अपनी कॉपी में निम्नलिखित के चित्र बनाकर उन्हें रंगो-
(अ) राष्ट्रीय पशु
(ब) राष्ट्रीय पक्षी
(स) राष्ट्रीय पुष्प
(द) राष्ट्रीय ध्वज
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न ७.
शिक्षक की सहायता से सावधान एवं विश्राम मुद्रा के बारे में अभ्यास करो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top