UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the UP Board Solutions Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 are provided here.

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

मानचित्र में महाराष्ट्र की स्थिति को देखकर निम्नलिखित को पूरा करो (पूरा करके)-
महाराष्ट्र के पश्चिम में अरब सागर है। महाराष्ट्र के उत्तर में दादर और नगर हवेली राज्य है तथा दक्षिण में कर्नाटक है। पूर्व में आंध्र प्रदेश है।

महाराष्ट्र अभ्यास

प्रश्न १.
निम्नलिखित के उत्तर लिखो-
(अ) महाराष्ट्र के उत्तर में क्या स्थित है।
उत्तर:
महाराष्ट्र के उत्तर में मध्य प्रदेश स्थित है।

(ब) महाराष्ट्र भारत के किस भाग में स्थित है?
उत्तर:
महाराष्ट्र भारत के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है।

(स) अरब सागर महाराष्ट्र के किस भाग में है?
उत्तर:
अरब सागर महाराष्ट्र के पश्चिम दिशा में है।

(द) महाराष्ट्र में अधिक गर्मी तथा अधिक जाड़ा क्यों नहीं होता है?
उत्तर:
समुद्र के किनारे होने के कारण वर्षभर यहाँ न तो अधिक गर्मी पड़ती है और न ही अधिक जाड़ा।

प्रश्न २.
महाराष्ट्र में उत्पादन की जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाओ।
उत्तर:
महाराष्ट्र में उत्पादन की जाने वाली वस्तुएँ निम्न हैं- फसलों में कपास, गन्ना, नारियल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंगफली, दालें, सब्जियाँ, संतरा और केला।

प्रश्न ३.
महाराष्ट्र के लोगों के काम-धंधों के विषय में चार पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
महाराष्ट्र के लोगों के मुख्य काम-धंधे- मछली पकड़ना खेती करना, सूती वस्त्र बनाना, नारियल की जटा से रस्सी व चटाई बनाना है। भारत में सबसे अधिक कारखाने इसी राज्य में हैं। यहाँ सूती वस्त्र के कारखाने सबसे अधिक हैं। चीनी, दियासलाई, मशीनें, कल-पुर्जे, मोटर तथा साइकिलों के कारखाने भी हैं। देश का फिल्म उद्योग भी यहीं है।

प्रश्न ४.
निम्नलिखित खाली स्थानों को भरो (भरकर)-
उत्तर:
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। इस राज्य में अजंता और एलोरा गुफाएँ है। इन गुफाओं के भित्ति चित्र तथा शिल्प कला विश्व में प्रसिद्ध हैं।

error: Content is protected !!
Scroll to Top