UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते are provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 3. These Hindi Kalrav help you to complete your class work, revise all Questions and Answers and get higher marks in Class 3 exams.

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते

अगर पेड़ भी चलते होते शब्दार्थ

मजे = आनन्द
सताती = परेशान करती
अचानक = एकाएक
मधुर = मीठे
कीचड़ = गीली मिट्टी

अगर पेड़ …………………………………. चढ़ जाते।

सरलार्थ – अगर पेड चलते होते, तो बहत आनन्द आता। पेडों में रस्सी बाँधकर जहाँ चाहते, उन्हें खींच ले जाते। यदि किसी जगह तेज धूप से परेशान हो जाते, तो हम उस पेड़ की छाया में बैठ जाते और यदि अचानक किसी जगह हमें जोर की भूख लग जाती, तो पेड़ से मीठे फल तोड़कर खा लेते। यदि कहीं बाढ़ आ जाती या वर्षा से चारों ओर कीचड़ हो जाता, तो फौरन पेड़ पर चढ़कर बाढ़ और कीचड़ से अपना बचाव कर लेते।

अगर पेड़ भी चलते होते अभ्यास

प्रश्न 1.
सोचो, बताओ
(क) आपको पता ही है कि पेड़ एक ही जगह पर स्थिर रहते हैं। जड़ें, पेड़ों को मिट्टी में रोके रखती हैं। अगर पेड़ चलते होते तो
पेड़ों में क्या-क्या बदलाव होते?
उत्तर:
पेड़ यदि चलते होते तो उनकी जड़ें जमीन में बहुत गहराई तक नहीं बल्कि जमीन के बाहर ही किसी मजबूत पकड़वाले स्टैण्ड की तरह होती और वे चलते-फिरते नजर आते।

किस-किस को कैसी-कैसी परेशानियाँ उठानी पड़ती ?
उत्तर:
पेड़ों के चलने से लोगों को, पशु-पक्षियों आदि सबको परेशानी हो जाती। पेड़ चलते हुए कहीं दूर निकल जाते और सब उन्हें ढूँढ़ते रह जाते। मनुष्य अपने आँगन या बगीचे में पेड़ लगाता और देखता कि पेड़ बाहर जाकर घूम रहे हैं। उसका पेड़ लगाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता, पक्षी अपना घोंसला उस पर बनाते और जब कहीं से वापस आते तो पेड़ को अपने स्थान पर नहीं देखकर सभी परेशान हो जाते।

(ख) वृक्ष हमारे किस-किस काम आते हैं?
उत्तर:
वृक्ष हमारे बहुत काम आते हैं। वृक्ष समस्त प्राणियों और जीवधारियों के जीवनरक्षक हैं। ये हमें फल-फूल, चारा, लकड़ी और ईधन देते हैं। ये वर्षा कराने में सहायक होते हैं। ये पर्यावरण सन्तुलित रखने में भी सहायक होते हैं। ये भूमि के कटाव को रोकते हैं। वृक्षों से प्रकृति के सौन्दर्य में वृद्धि होती है। ये सृष्टि के आधार हैं।

(ग) हमें वृक्षों के प्रति कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर:
हमे वृक्षों के प्रति मित्रतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

प्रश्न 2.
वाक्य पढ़कर विलोम शब्द पहचानो और लिखो
उत्तर:
मुझे चलते-चलते धूप लगी तो मैं पेड़ की छाँव में बैठ गई। – धूप, छाँव
ऊपर से फल नीचे गिरा। – ऊपर, नीचे
सबका भला सोचो, बुरा नहीं। – भला, बुरा

प्रश्न 3.
इस कविता में दो अक्षर वाले ‘जाते’, ‘खाते’ शब्द दिए गए हैं। तुम इसी प्रकार के तीन अक्षरों वाले कितने शब्द लिख सकते हो, जैसे- उठते, बैठते। लिखो
उत्तर:
सुलाते, जगाते, गिराते, हँसाते, रुलाते, हिलाते, डुलाते आदि।

प्रश्न 4.
पाठ के आधार पर अधूरे वाक्यों का जोड़ा मिलाकर पूरा करो।
उत्तर:
पेड़ को कहीं ले जाने के लिए … – पेड़ के तने में रस्सी बाँधते।
भूख लगने पर ….. – पेड़ के मधुर फल खाते।
बाढ़ आने पर …..  – पेड़ के ऊपर चढ़ जाते।
धूप सताने पर … – पेड़ के नीचे आ जाते।

प्रश्न 5.
अपने आस-पास के उन पेड़ों के नाम लिखो
(क) जिन पर फल लगते हैं – अमरूद, आम, जामुन, अनार।
(ख) जिन पर फल नहीं लगते हैं – अशोक, बबूल, पलाश।

error: Content is protected !!
Scroll to Top