UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र

Free PDF download of UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र are provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 3. These Hindi Kalrav help you to complete your class work, revise all Questions and Answers and get higher marks in Class 3 exams.

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र

पत्र शब्दार्थ

इडली = चावल का बना खाद्य पदार्थ
साँभर = पकी दाल जैसा व्यंजन
लुंगी = एक खास पहनावा, जो पुरुष पहनते हैं
गजरा = फूलों की लड़ी (बालों में लगाने वाली)

पत्र पाठ का सार (सारांश)

सरोज ने अपनी सहेली वहीदा को यह पत्र लिखा है। इसमें चेन्नई (मद्रास) का वर्णन है। इसमें बताया गया है कि यहाँ बहुत गर्मी है और लोग कमीज और सफेद लुंगी पहनते हैं। लड़कियाँ फूलों के गजरे लगाती हैं। यहाँ के लोगों की बातें समझ में नहीं आती; क्योंकि वे तमिल बोलते हैं। यहाँ समोसे भी चावल के आटे से बनते हैं। लोग इडली, डोसा, साँभर, उपमा खूब खाते हैं। विस्तृत समुद्र और उसके अथाह जल को देखकर आनन्द है। अजूबे साँपघर में अनेक साँप हैं। चेन्नई का अन्य विवरण सरोज ने लौटकर देने को कहा है। उसने चेन्नई के कुछ चित्र भी भेजे।

पत्र अभ्यास

प्रश्न 1.
पाठ के आधार पर उत्तर दो
(क) सरोज ने पत्र किसको लिखा है?
उत्तर:
सरोज ने पत्र अपनी सहेली वहीदा को लिखा है।

(ख) यह पत्र कहाँ से लिखा गया है?
उत्तर:
यह पत्र चेन्नई से लिखा गया है।

(ग) सरोज ने चेन्नई में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
सरोज ने चेन्नई में वहाँ का रहन-सहन, लोगों का पहनावा, समुद्र और ऊँची-ऊँची लहरें, अजूबा साँपघर आदि देखे।

(घ) दूसरी भाषाएँ सीखने से क्या लाभ होता है?
उत्तर:
दूसरी भाषाएँ सीखने से बहुत लाभ होता है। इससे आप उस भाषा-क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उन्हीं की भाषा में बातचीत कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके)
(क) मैंने यहाँ पर इडली, डोसा, साँभर, उपमा खाए।
(ख) यहाँ पर समोसे भी चावल के आटे से बनते हैं।
(ग) लड़कियाँ फूलों का गजरा लगाती हैं।

प्रश्न 3.
वाक्य बनाओ (वाक्य बनाकर)
उत्तर:
प्रेम – जीवन में सबसे प्रेम करो।
सादगी – सादगी महापुरुषों का गुण है।
लहरें – समुद्र में लहरें उठती हैं।
सीप – सीप मोती सँजोए रखता है।
नारियल – केरल में नारियल बहुत होता है।

प्रश्न 4.
बहुवचन बनाओ (बहुवचन बनाकर )
उत्तर:
स्त्री – स्त्रियाँ
लहर – लहरें
लड़की – लड़कियाँ
सीपी – सीपियाँ
समोसा – समोसे।

प्रश्न 5.
पत्र एक जगह से दूसरी जगह कैसे पहुँचता है? पता करो और लिखो।
उत्तर:
पत्र एक जगह से दूसरी जगह डाक द्वारा पहुँचता है।

प्रश्न 6.
पत्र भेजने के लिए अन्तर्देशीय पत्र, लिफाफा, पोस्टकार्ड का प्रयोग किया जाता है। तुम भी एक लिफाफा बनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिफाफा बनाएँ।

प्रश्न 7.
नीचे दिए अन्तर्देशीय पत्र पर अपने मित्र का नाम और पता लिखो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।
UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र 1

error: Content is protected !!
Scroll to Top