UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 परिवेशीय पेड़-पौधे

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 परिवेशीय पेड़-पौधे quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the UP Board Solutions Class 3 EVS Hamara Parivesh are provided here for you for Free PDF download of UP Board Solutions.

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 परिवेशीय पेड़-पौधे

पेड़-पौधे अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) अलग-अलग पेड़-पौधों को कैसे पहचान सकते हैं ?
उत्तर:
अलग-अलग पेड़-पौधों को उनकी पत्तियों, फलों, फूलों और लंबाई व तने की मोटाई से पहचाना जा सकता है।

(ख) पेड़-पौधों की देखभाले क्यों करनी चाहिए ?
उत्तर:
पेड़-पौधे हमारे लिए हर तरह से लाभदायक हैं। इनसे हमें छाया, लकडियाँ, फल-फूल तथा दैनिक जीवन से संबंधित अनेक उपयोगी वस्तएँ प्राप्त होती हैं। ये वातावरण से कार्बन-डाइऑक्साइड जैसा अशुद्ध गैस लेकर हमें शुद्ध हवा देते हैं। इसलिए हमें पेड़-पौधों की देखभाल करनी चाहिए।

(ग) आपको एक पौधा लगाना है। कैसे लगाओगे? क्रम से लिखो।
उत्तर:
गमले में मिट्टी डालना ➝ मिट्टी को खुरपी से नरम बनाना → मिट्टी में थोड़ा-सा जैविक खाद मिलाना ➝ अंत में पौधे की जड़ को मिट्टी के अंदर दबाकर मग द्वारा धीरे-धीरे पानी डालना।

(घ) पौधों को जीवित रहने के लिए क्या-क्या आवश्यक है?
उत्तर:
पेड़-पौधों को जीवित रहने के लिए पानी, धूप, खाद आदि आवश्यक हैं।

(ङ) बेल किसे कहते हैं? किन्हीं तीन बेलों के नाम लिखो।
उत्तर:
जिन पौधों को बढ़ने के लिए किसी सहारे की आवश्यकता होती है, उन्हें, बेल या लताएँ कहते हैं। बेल या लताओं के नाम-अंगूर की बेल, कद् की बेल, सेम की बेल।

प्रश्न 2.
सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाओ-
(क) पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को स्वच्छ नहीं बनाते हैं। (✗)
(ख) पेड़-पौधों के सूखने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है। (✓)
(ग) सभी पेड़-पौधों के तने एक समान होते हैं। (✗)
(घ) पेड-पौधों को उनकी पत्तियों से भी पहचाना जा सकता है। (✓)

प्रश्न 3.
अपनी पसंद के पेड़ या पौधे का चित्र बनाओ उसमें रंग भरो।
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 4.
एक कागज को लेकर किसी पेड़ के तने पर रखो। उस पर पेंसिल फेरो। आपके कागज पर तने की छाप बन जाएगी। इसी प्रकार अन्य तनों की छाप बनाओ।
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
अपने दोस्त के साथ चर्चा करो-

  • पेड़-पौधों की देखभाल कैसे करेंगे?
  • पेड़-पौधों की हमारे जीवन में क्या उपयोगिता है?

चर्चा की प्रमुख बातों को चार्ट पर लिखो और अपने स्कूल की दीवार पर चिपकाओ।
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 6.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top