UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 स्वच्छ रहें, स्वस्थ्य रहें

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 स्वच्छ रहें, स्वस्थ्य रहें quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the UP Board Solutions Class 3 EVS Hamara Parivesh are provided here for you for Free PDF download of UP Board Solutions.

UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 स्वच्छ रहें, स्वस्थ्य रहें

स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें अभ्यास

प्रश्न 1.
प्रश्नों के उत्तर लिखो-
(क) शरीर की सफाई किस प्रकार करनी चाहिए?
उत्तर:
शरीर की सफाई प्रतिदिन अच्छी तरह नहाकर करनी चाहिए।

(ख) दाँतों की देखभाल हमें कैसे करनी चाहिए?
उत्तर:
हमें प्रतिदिन सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश अथवा दातून से अपने दाँतों को साफ करना चाहिए।

(ग) नाखूनों को समय-समय पर क्यों काटना चाहिए?
उत्तर:
बढ़े हुए नाखूनों के अंदर गंदगी इकट्ठा हो जाती है। जब हम कुछ खाते हैं तो यह गंदगी पेट में चली जाती है, जिससे हम बीमार हो सकते हैं। इसलिए नाखूनों को समय-समय पर काटते रहना चाहिए।

(घ) हमें अपने घर के आस-पास की सफाई करना क्यों जरूरी है?
उत्तर:
घर के आस-पास गंदगी इकट्ठी हो जाने से मच्छर और मक्खियाँ पैदा होती हैं जो हमारी बीमारी का कारण बनते हैं। अतः हमें अपने घर के आस-पास की सफाई करनी जरूरी है।

(ङ) स्वस्थ रहने की अच्छी आदतें कौन-कौन सी हैं? लिखो।
उत्तर:
समय पर सोओ, समय पर जागो। कम से कम 7-8 घंटे सोओ।

  • प्रतिदिन सुबह और रात में सोने से पहले दाँत साफ करो।
  • प्रतिदिन स्नान करो तथा अपने बालों में कंघी करो।
  • शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करो।
  • शौच के बाद साबुन से हाथ धोओ।
  • खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथ धोओ।
  • सप्ताह में एक बार अपने नाखून काटो।
  • आँखों को बहुत तेजी से न मलो।.
  • त्वचा को नुकीली वस्तु या नाखूनों से मत खरोंचो।
  • बहुत गर्म चीज न खाओ और न ही पियो। गर्म वस्तुओं से जीभ जल सकती है।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो-
उत्तर:
(क) आँखों को ठंडे और साफ पानी से साफ करना चाहिए।
(ख) वस्तुओं की पहचान हम देखकर करते हैं।
(ग) शरीर की सफाई के लिए हम रोजाना स्नान करते हैं।
(घ) खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथ धोना चाहिए।
(ङ) शौच के लिए शौचालय का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाओ-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 स्वच्छ रहें, स्वस्थ्य रहें 1

प्रश्न 4.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

error: Content is protected !!
Scroll to Top