UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

These Free PDF download of UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली are provide you with the latest version of UP Board solutions for Class 2. These Hindi Kalrav help you to complete your class work, revise all Questions and Answers and get higher marks in Class 2 exams.

UP Board Solutions for Class 2 Hindi Kalrav Chapter 9 नाव चली

नाव चली शब्दार्थ

गुबरैला = मिट्टी में रहने वाला एक कीड़ा
झील = बहुत विशाल सरोवर
तरकीब = उपाय
दुनिया = संसार
लौट जाना = वापस जाना
कूदना = उछलना
सरकंडा = एक प्रकार का डंठल 

नाव चली पाठ का सार (सारांश)

मेंढक, चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैला सब मिलकर घूमने चले। चलते-चलते वे एक झील के किनारे पहुँचे। मेंढक झील में कूद गया और तैरने लगा। चूहा, चींटी, चूजे और गुबरैला तैरना नहीं जानते थे। मेंढक ने उनकी हँसी उड़ाई और घर लौटने को कहा। चारों मित्रों ने तरकीब सोची। चूहा अखरोट का एक छिलका ले आया। चूजा एक पत्ता और चींटी एक सरकंडा लाई। अन्त में गुबरैला एक लम्बा धागा ले आया । चारों ने मिलकर नाव बनाई। चूहा नाव चलाने लगा और उनकी नावं आगे बढ़ चली।

नाव चली अभ्यास

प्रश्न १.
नीचे लिखे शब्दों के उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो
उत्तर:
हँसना – रोना
आगे – पीछे
बुरा – अच्छा
दूर – पास।

प्रश्न २.
सोचो और लिखो
(क) सारे मित्रों ने क्या सोचा?
उत्तर:
सारे मित्रों ने घूमने और दुनिया देखने के बारे में सोचा।

(ख) मेंढक ने क्या किया?
उत्तर:
मेंढक झील में कूदकर तैरने लगा।

(ग) चूहे, चींटी, चूजे और गुबरैले ने झील कैसे पार की?
उत्तर:
चूहे, चींटी, चूजे और गुबरैले ने अपने द्वारा बनाई नाव से झील पार की।

प्रश्न ३.
नाव बनाने के लिए चूजा, चींटी, चूहा और गुबरैला क्या-क्या लाए?
उत्तर:
नाव बनाने के लिए चूजा पत्ता, चींटी सरकंडा, चूहा, अखरोट का छिलका और गुबरैला एक लम्बा धागा लाया।

प्रश्न ४.
क्या तुमने भी कभी इस प्रकार मिल-जुलकर कोई काम किया है? कैसे किया? अपनी कॉपी में लिखो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

कितना सीखा?

प्रश्न १.
एक जैसी आवाज वाले शब्द लिखो (शब्द लिखकर)
उत्तर:
मगन – गगन
बड़ा – पड़ा
गाना – खाना
पानी – नानी

प्रश्न २.
इन शब्दों को पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
झोंपड़ी – छप्पर
खिलौना – मेंढक
खेलते – दुकान
मकान – तैरना

प्रश्न ३.
घर में त्योहार के दिन खाने की कौन-कौन सी चीजें बनती हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर:
त्योहार के दिन पूरियाँ, कचौड़ियाँ, हलवा, खीर, मिठाइयाँ आदि बनते हैं।

प्रश्न ४.
दहीबड़ा कविता को पढ़ो और सुन्दर अक्षरों में लिखो- दूसरी, तीसरी, चौथी तथा पाँचवीं पंक्ति।
नोट – उक्त पंक्तियाँ विद्यार्थी स्वयं लिखें और पढ़ें।

प्रश्न ५.
अब, इसे भी सीखो
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें और सीखें।

प्रश्न ६.
तुमने कौन-कौन सी मिठाइयाँ खायी हैं? नाम लिखो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न ७.
दिए गए उदाहरण की तरह शब्द बनाओ (शब्द बनाकर)
उत्तर:
मछली – मछलियाँ
लड़की – लड़कियाँ 
तितली – तितलियाँ
बिल्ली – बिल्लियाँ

प्रश्न ८.
सही स्थान पर ‘दौड़ा’, ‘दौड़ी’ को लिखो (लिखकर)
उत्तर:
चूहा – दौड़ा
गाय – दौड़ी
लड़का – दौड़ा
बिल्ली – दौड़ी
हाथी – दौड़ा
लड़की – दौड़ी

प्रश्न ९.
मगन और ममता क्या-क्या काम करते हैं?
उत्तर:
मगन और ममता झूले पर झूलते हैं। वे रोज सवेरे दातुन करने के बाद नहाकर, नाश्ता करते हैं फिर दोनों स्कूल जाते हैं। शाम को दोनों साथ-साथ पढ़ते हैं और रात में दादी जी की कहानी सुनते-सुनते सो जाते हैं।

प्रश्न १०.
मीनू ने मेले में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
मीनू ने मेले में खिलौनों व मिठाइयों की दुकानें, सर्कस, झूले और जादूगर के खेल देखे।

प्रश्न ११.
चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैले ने झील कैसे पार की?
उत्तर:
चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैले ने अपने द्वारा बनाई नाव से झील पार की।

error: Content is protected !!
Scroll to Top